अखिल भारतीय अंतर जोन रेलवे क्रिकेट में मेट्रो कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज ए. नंदी की ९९ रनों की आतिशी पारी की मदद से लखनऊ को ९ विकेट से मात देकर अपनी चौथी जीत दर्ज की। कोलकाता की टीम अब तक अपने सभी मैच जीतकर टॉप पर है। लखनऊ की टीम को पहले कोलकाता ने महज १२२ रनों पर समेट दिया। इसके बाद जीत का लक्ष्य एक विकेट खोकर ८.४ ओवरों में प्राप्त कर एक बोनस अंक भी प्राप्त किया। डब्ल्यूआरएस के मैदान में दो दिनों के विश्राम के बाद गुरुवार को चैंपियनशिप में लखनऊ का सामना मेट्रो कोलकाता की उस टीम से हुआ जिसने अब तक के अपने तीनों मैच जीते थे। लकनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्ले चलाने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और कोलकाता के गेंदबाजों के सामने लखनऊ के बल्लेबाज टिक नहीं पाएं और पूरी पारी १२२ रनों पर सिमट गई। चेतन सचदेव ने सबसे ज्यादा ३५ रन बनाए। उन्होंने ८७ गेंदों का सामना किया। दूसरे सफल बल्लेबाज रवि कनौजिया रहे। उन्होंने ५५ गेंदों पर ३२ रनों की नाबाद पारी खेली। कोलकाता के लिए एस. सान्याल ने १३ रन देकर एस. सिल ने २२ रन देकर और ए. मजूमदार ने ८ रन देकर दो-दो विकेट लिए। एक विकेट केएच मंडल ने लिया। लखनऊ की टीम १० खिलाडिय़ों के खेली उनका एक खिलाड़ी बीमार पड़ गया। १२२ रनों की चुनौती के सामने कोलकाता की पारी का आगाज शफी अहमद और ए. नंदी की जोड़ी ने किया। एक तरफ जहां शफी आराम से खेल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नंदी ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। नंदी ने महज ३६ गेंदों पर ही १८ चौकों के साथ एक छक्के की मदद से ९९ रनों की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ मैच रहे। शफी १२ गेंदों पर १७ रन बनाकर आउट होने वाले एक मात्र बल्लेबाज रहे। दूसरे नाबाद बल्लेबाज एस. सिल रहे जिन्होंने दो रन बनाए। कोलकाता ने ८.४ ओवरों में ही १२६ रन बनाकर मैच जीत लिया। यह कोलकाता की रायपुर में चौथी जीत है। इसी के साथ कोलकाता की टीम चैंपियनशिप में अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष पर चल रही है। चैंपियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को बेंगलूर का सामना पटियाला की उस कमजोर से होगा जिसने अपने सभी मैच गंवाए हैं।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2009
नंदी के बल्ले से निकली जीत

बुधवार, 1 अप्रैल 2009
राउरकेला की खिताबी जीत
जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट हॉकी चैम्पियनशिप में विजेता का खिताब राउरकेला स्टील प्लांट ने जीत लिया है। उसने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भिलाई स्टील प्लांट को २-१ से पराजित किया। पहले हॉफ तक परिणाम १-१ था। पहले हाफ तक परिणाम १-१ था। पहले हाफ में पहला गोल भिलाई स्टील प्लांट कं ए.हनीफ ने किया और इसके जवाब में राउरकेला स्टील प्लांट के एम.एक्का ने गोल दागा। दूसरे हॉफ में राउरकेला स्टील प्लांट के विकास टोपो ने गोल मारकर अपनी टीम को खिताब दिला दिया। फाइनल मैच देखने आए समापन एवं पुरस्कार वितरण के विशिष्ट अतिथि हॉकी के पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार ध्यानचंद ने कहा कि भारत में हाकी का भविष्य बहुत ही उज्जवल है। बस इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में हॉकी प्रतिभा की कमी नहीं है। हर गांव, हर शहर में हॉकी की प्रतिभाएं उभर रहीं हैं, उन्हें आगे लाने, प्रोत्साहन देने और उन्हें समुचित सुविधा एवं संरक्षण देने की जरूरत है। अभी भी हमारे पास ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिनके बूते भारत हॉकी का वल्र्ड पावर बन सकता है।
लगी लाइट- होगी मैचों की फाइट
सप्रे स्कूल के फुटबॉल मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने का काम नगर निगम ने किया है। इस लाइट के लगने से जहां अब रात में भी मैच हो सकेंगे, वहीं यहां पर लगने वाला असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगेगा। मैदान में लाइट लगते ही शेरा क्रीड़ा समिति ने जहां एक रात्रिकालीन फुटबॉल चैंपियनशिप करवाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है, वहीं अपने प्रशिक्षण शिविर को भी रात में चलाने का फैसला किया है। सप्रे स्कूल के मैदान को लंबे समय से नगर निगम व्यवस्थित करने की कवायद कर रहा था। इस मैदान को बनाने के लिए गैलरी भी बना दी गई है, लेकिन मैदान में अभी घास लगाने का काम नहीं किया गया है। वैसे मैदान में घास भी लगाई जाएगी। फिलहाल मैदान को सुरक्षित करने के लिए हाई मास्क लाइट लगाने का काम किया गया है। शेरा क्रीड़ा समिति के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि ३४ सालों से राजधानी में सक्रिय हमारा क्लब करीब दो दशक से सप्रे स्कूल में फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। समिति ने लगातार सभापति रतन डागा से मांग की थी कि मैदान को ठीक करवाया जाए और यहां पर लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि जहां रात में भी यहां पर मैच हो सके और यहां पर रात में अंधेरे के कारण होने वाली अवैधानिक गतिविधियों पर विराम लग सके। उन्होंने बताया कि समिति की मांग को गंभीरता से लेते हुए ही इस लाइट को लगाने का काम सभापति रतन डागा के निर्देश किया गया है। अब मैदान के पास बूढ़ातालाब की तरफ के स्थान में पार्क भी बनाया जाएगा ताकि लोग रात में यहां टहल सकें। अब होंगे रात में मैच :- श्री प्रधान ने बताया कि मैदान में हाई मास्क लाइट लगने के बाद अब समिति ने यहां पर सेवन-ए-साइड रात्रिकालीन चैंपियनशिप का आयोजन करने का फैसला किया है। इसी के साथ अब १० अप्रैल से शुरू होने वाले फुटबॉल के सबसे लंबे प्रशिक्षण शिविर में रात को भी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक ६० से ज्यादा खिलाडिय़ों ने पंजीयन करवा लिया है। इस बार शिविर में दल्लीराजहरा और चरौदा के खिलाड़ी भी आ रहे है। श्री प्रधान ने बताया कि मैदान में फुटबॉल के साथ क्रिकेट के मैच भी रात में हो सकेंगे। वैसे भी यहां पर ठंड़ के दिनों में क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। इसके लिए अलग से लाइट लगानी पड़ती है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)