गुरुवार, 9 जुलाई 2009

सुरभि को तिहरा खिताब

राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मोदी ने पहली राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस में सीनियर वर्ग के साथ यूथ और जूनियर वर्ग का खिताब जीतकर तिहरा खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी विनय बैसवाड़े ने खिताब उड़ाया।

धमतरी में खेली गई पहली राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस के महिला वर्ग के फाइनल में सुरभि मोदी ने बिलासपुर की प्रियल गोरे को ४-१ से मात देकर पहला खिताब जीता। इसके बाद यूथ में सुरभि ने बिलासपुर की पायल हंसापुरे को ४-१ से हराया। तीसरी खिताब जीत सुरभि को जूनियर वर्ग में मिली। यहां पर उसने बस्तर की प्रतीक्षा जैन को सीधे सेटों में ४-० से हराया।


पुरुष वग में विनय बैसवाड़े ने रायपुर के ही संदप खंडेवाल को कड़े मुकाबले में ४-२ से मात दी। अन्य वर्गों में यूथ बालक वर्ग में अंशुमन राय ने रायपुर के ही सागर घाटगे को ४-०, जूनियर बालक वर्ग में दुर्ग के सौमित्र तिवारी ने बिलासपुर के साई प्रशांत को ४-२ से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में दुर्ग की रेणुका साहू ने बिलासपुर की ध्वनि केडिया को ३-०, बालक वर्ग में बिलासपुर के केशव साहा ने बिलासपुर के ही मेहुल सिंग को ३-२ से हराया। कैडेट वर्ग में बालक वर्ग में बिलासपुर के रोनित सरकार ने धमतरी के आदित्य रायचुरा को ३-१ और बालिका वर्ग में बिलासपुर की गार्गी मुखर्जी ने बिलासपुर की ही ध्वनि केडिया को ३-० से मात दी। फाइनल मुकाबलों के बाद हुए पुरस्कार वितरण समरोह के मुख्यअतिथि कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू थे।

पाइका के लिए केन्द्र से तीन करोड़

प्रदेश में पाइका योजना को प्रारंभ करने के लिए केन्द्र सरकार से पहली किस्त के रूप में करीब तीन करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। खेल विभाग को केन्द्र सरकार से तीन करोड़ का बजट जारी करने का पत्र मिल गया है। इसी के साथ खेल विभाग में पाइका के लिए तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है। पाइका के लिए १७ करोड़ का बजट पहले चरण में रखा गया है। इस बजट में दो करोड़ ६६ लाख की राशि प्रदेश सरकार खर्च करेगी बाकी राशि केन्द्र सरकार से मिलेगी। योजना के पहले चरण की तैयारी खेल विभाग में जोरदार चल रही है। इस पहले चरण में प्रदेश के १८ जिलों के करीब एक हजार गांवों में इस योजना का प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए मैदानों को चिंहित कर लिया गया है।
केन्द्र सरकार ने पूर देश के गांवों को खेलों से जोडऩे के लिए पंचायत स्तर से खेलों के विकास के लिए पाइका योजना प्रारंभ की है। इस योजना के पहले चरण में हर राज्य के सभी जिलों के १० प्रतिशत गांवों को शामिल किया गया है। इन सभी गांवों में खेल मैदान विकसित करने के साथ खेलों का आगाज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस योजना को लागू करने के लिए खेल विभाग ने काफी गंभीरता से पहल की है और विभाग की पहल पर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बजट भी पास कर दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने बजट में दो करोड़ ६६ लाख रुपए रखे हैं। इसके अलावा केन्द्र सरकार से इसके लिए १४ करोड़ से ज्यादा की राशि मिलनी है। लेनि फिलहाल पहली किस्त के रूप में केन्द्र से करीब तीन करोड़ रुपए की मंजूरी दी है जिसकी जानकारी खेल विभाग को मिल गई है। अब इन पैसों को लेने की कवायद खेल विभाग में प्रारंभ हो गई है। खेल संचालक जीपी सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार से पैसे मिलने में करीब १५ दिनों का समय लग जाएगा। केन्द्र से जो बजट आया है उस बजट में खेल मैदानों के साथ खेल सामान और गांव के साथ विकासखंडों में बनाए जाने वाले क्रीड़ा श्री का मानदेय शामिल है।

इस योजना के लिए रायपुर जिले में १५ विकासखंड़ों में १२ सौ गांव हैं उनमें पहले चरण में १२० मैदानों की जरूरत हैं लेकिन १५८ मैदान चिंहित किए जा चुके हैं। इसी तरह से राजनांदगांव में ९ विकासखंड़ों के ६७१ गांवों में ७३ मैदान, कांकेर के सात विकासखंड़ों के ३८९ गांवों में ३९ मैदान, कबीरधाम के चार विकासखंड़ों के ३७१ गांवों में ४१ मैदान, बिलासपुर के १० विकासखंड़ों के ८६४ गांवों में ७९ मैदान, दंतेवाड़ा के सात विकासखंड़ों के २४९ गांवों में २५ मैदान, बीजापुर के चार विकासखंड़ों के १६० गांवों में १५ मैदान, नारायणपुर के दो विकासखंड़ों के ६९ गांवों में ०७ मैदान, जगदलपुर के १२ विकासखंड़ों के ५८६ गांवों में ५९ मैदान, दुर्ग के १२ विकासखंड़ों के ९९८ गांवों में ९९ मैदान, कोरबा के पांच विकासखंड़ों के ३५४ गांवों में ३१ मैदान और जशपुर के आठ विकासखंड़ों के ४१७ गांवों में ५५ मैदानों को चिंहित किया गया है।

इस योजना के लिए जिन मैदानों का चिंहित किया गया है, उनमें ज्यादातर मैदान स्कूलों के हैं। इन मैदानों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि मैदानों के लिए केन्द्र सरकार एक लाख की ही राशि दे रही है। इतनी कम राशि में मैदान बनने से रहे। ऐसे में खेल विभाग ने उन मैदानों को चुनने का काम किया है जो पहले से विकसित हैं और जिन पर कम पैसे खर्च करके उनको खेलने के लायक बनाया जा सकता है। ऐसे मैदानों में एक लाख की लागत से गोल पोस्ट, वालीबॉल के लिए नेट आदि लगाने का काम किया जा सकेगा। गांवों में वैसे भी कबड्डी, वालीबॉल, और हॉकी का खेल ज्यादा होता है। कबड्डी के लिए तो ज्यादा सामान लगना नहीं है। वैसे गांवों में हैंडबॉल के साथ बास्केटबॉल के खेल को भी विकसित करने का काम किया जा रहा है। इधर खेल विभाग ने गांवों में मैदानों के लिए मिलने वाले पैसों से जिम भी लगाने की तैयारी कर ली है।

बुधवार, 8 जुलाई 2009

फुटबॉल से शुरुआत होगी स्कूली खेलों की

प्रदेश में रायपुर जिले के स्कूली खेलों की शुरुआत तीन दिनों बाद ही सुब्रतो कप फुटबॉल से होने वाली है। इसका आयोजन ९ जुलाई से बैकुंठ में किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने अपने जिले के साथ क्षेत्रीय खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

जिला शिक्षा विभाग के जिला खेल प्रभारी सीएस बघेल ने बताया कि जिला और क्षेत्रीय शालेय क्रीड़ा समिति की बैठक में खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस कैलेंडर के मुताबिक सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल अंडर १४ और १७ साल बालक वर्ग की स्पर्धा ९ एवं १० जुलाई को बैकुंठ में होगी। यहां पर क्षेत्रीय प्रतियोगिता ११ से १२ जुलाई तक होगी। बैकुंठ में ही अंडर १४ और १७ साल की फुटबॉल स्पर्धा २४ एवं २५ जुलाई को होगी। इसके बाद २८ एवं २९ को क्षेत्रीय चैंपियनशिप होगी। बालिका फुटबॉल १९ साल का आयोजन १९ जुलाई को दानी स्कूल में होगा। यहीं पर २० जुलाई को क्षेत्रीय चैंपियनशिप भी होगी। जिमनास्टिक अंडर १४, १७, १९ बालक-बालिका वर्ग में जिले और क्षेत्रीय स्पर्धा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय विद्यालय रायपुर को दी गई है। कबड्डी और खो-खो बालक-बालिका २४-२५ जुलाई को जिला स्तर और २८ एवं २९ जुलाई को क्षेत्रीय स्तर की सारागांव में होगी। थ्रोबॉल अंडर १४, १७, १९ साल की बालक-बालिका चैंपियनशिप जिले के साथ क्षेत्रीय स्तर पर द्रोणाचार्य विद्यालय रायपुर में २४ जुलाई से होगी। क्रिकेट बालक १४ साल ६-७ अगस्त एवं ११-१२ अगस्त को सारागांव में। क्रिकेट बालिका १९ साल महावीर स्कूल रायपुर में ८ से १३ अगस्त। नेहरू हॉकी बालक १५ एवं १७ कटोरा तालाब स्कूल रायपुर में ६ से १२ अगस्त तक। बालिका हॉकी १७ साल कटोरा तालाब स्कूल में १७ अगस्त से। हैंडबॉल १४, १७, १९ साल बालक-बालिका जिला और क्षेत्रीय स्पर्धा आरगं में २० से २५ अगस्त तक।

बास्केटबॉल बालक-बालिका १७ साल, १२ अगस्त से बालाजी स्कूल में। शतरंज बालक-बालका अंडर १४, १७, १९ १७ अगस्त से आदर्श विद्यालय में और योगा बालक-बालिका तीनों वर्गों में १७ अगस्त से राष्ट्र्रीय विद्यालय में। टेबल-टेनिस तीनों वर्गों में २० अगस्त से आर्दश विद्यालय में। तैराकी के साथ वाटरपोलो तीनों वर्गों में १९ अगस्त से यूनियन क्लब में। नेटबॉल अंडर १७, १९ बालक-बालिका बालाजी स्कूल में २१ अगस्त से। बेसबॉल तीनों वर्गों में २२ अगस्त से चौबे कालोनी स्कूल में। कबड्डी-खो-खो अंडर १७ बालक-बालिका २६ अगस्त से खरोरा में। बैडमिंटन बालक-बालिका तीनों वर्गों में २९ अगस्त से सप्रे स्कूल में। फुटबॉल अंडर १७ साल २९ अगस्त से दानी स्कूल में। हॉकी बालक-बालिका तीनों वर्गों में २९ अगस्त से राजकुमार कॉलेज में। साफ्टबॉल तीनों वर्गों में १ सितंबर से चौबे कालोनी में। वालीबॉल तीनों वर्गों में सितंबर से खरोरा में। क्रिकेट बालक अंडर १७ एवं १९ साल ७ सितंबर से सारागांव में क्षेत्रीय १० सितंबर से धमतरी में। लॉन टेनिस तीनों वर्ग ७ सितंबर से चौबे कालोनी में। भारोत्तोलन बालक अंडर १७ एवं १९ ८ सितंबर से बीरगांव में। बास्केटबॉल बालक-बालिका अंडर १४एवं १९ ११ सितंबर से बालाजी में। टेनीक्वाइट १९ साल १० सितंबर से बालाजी स्कूल में। स्कीपिंग रोप १९ साल, १४ सिंतर से आदर्श स्कूल में। फुटबॉल बालक १९ साल १४ सिंतबर से गरियाबंद में।

कबड्डी-खोखो १९ साल १६ सितंबर से खरोरा में। तीरंदाजी तीनों वर्ग १६ सितंबर से राजकुमार कॉलेज में। सायकल पोलो अंडर १९ १६ सितंबर से राष्ट्रीय विद्यालय में। मुक्केबाजी बालक अंडर १९ साल २२ सितंबर से बालाजी स्कूल में। जूडो तीनों वर्ग २४ सितंबर से उपरवारा विद्यालय में। कुश्ती उपरवारा स्कूल में २४ सितंबर से।

कैरम अंडर १७, ९ साल बालक-बालिका ५ अक्टूबर से एमजीएम स्कूल में। ताइक्वांडो बालक-बालिका अंडर १७, १९ ५ अक्टूबर से चौबे कालोनी स्कूल में। बॉल बैडमिंटन १९ साल ५ अक्टूबर से एमजीएम स्कूल रायपुर, क्षेत्रीय स्पर्धा ९ अक्टूबर से महासमुन्द में। एथलेटिक्स तीनों वर्ग २७ अकटूबर से सुंदर लाल शर्मा स्कूल रायपुर। क्षेत्रीय प्रतियोगिता ३० अक्टूबर से बलौदाबाजार में होगी।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में