रविवार, 9 अगस्त 2009

प्रदेश की टीम में स्थान पाने जुटे ८० खिलाड़ी



राष्ट्रीय तीरंदाजी १४ से विजयवाड़ा में
राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खेलने जाने वाली प्रदेश की टीम में स्थान बनाने के लिए प्रदेश भर के ८० खिलाड़ी राजधानी रायपुर में जुटे और निशाने लगाकर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया। अब चुने गए खिलाड़ी विजयवाड़ा में १४ अगस्त से होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में खेलने जाएंगे।
प्रदेश संघ के महासचिव कैलाश मुरारका ने बताया कि ११वीं राष्ट्रीय सब जूनियर स्पर्धा १४ से १७ अगस्त तक विजयवाड़ा में आयोजित है। इसमें खेलने जाने वाली टीम का चयन शनिवार को यहां किया गया। इसमें मेजबान रायपुर के साथ रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, बस्तर और कांकेर के करीब ८० खिलाडिय़ों ने भाग लिया और निशाने लगाकर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया।
विभिन्न वर्गों के नतीजे इस प्रकार हैं- बालक वर्ग स्वर्ण पदक गणेश राम (बिलासपुर), रजत पदक जितेन्द्र ध्रुव (आरकेसी), कांस्य पदक दिपेन्द्र माडले (बिलासपुर)। कम्पाउंड में स्वर्ण पदक कुणाल जैन (आरकेसी), रजत आदर्श जैन (आरकेसी)। बालिका वर्ग स्वर्ण पदक तुसी नारो, रजत पदक तगुली जेलियानी, कांस्य मुकुगुलु गेगभाई (सभी रायपुर)।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में