अंतर शालेय फुटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अंतर शालेय फुटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

सालेम, सप्रे, होलीक्रास की खिताबी जीत

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में अंडर 14 में सालेम, अंडर 19 में सप्रे और अंडर 17 में होलीक्रास स्कूल कांपा ने खिताब जीता। पहली बार विवेकानंद विद्या पीठ की दो टीमें फाइनल में पहुंचने के बाद खिताब नहीं जीत सकीं। विजेता टीमों को खेलमंत्री लता उसेंडी ने पुरस्कार बांटे।

सप्रे स्कूल के मैदान में पहला फाइनल मैच अंडर 14 का पिछले साल की विजेता विवेकानंद विद्या पीठ और सालेम स्कूल के बीच खेला गया। यह मैच पूरी तरह से आशा के विपरित सालेम स्कूल के पक्ष में एकतरफा रहा। मैच में मोरिस दास ने 19वें और 29वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को खिताब दिला दिया। अंडर 19 के फाइनल में भी विवेकानंद की टीम खिताब नहीं जीत सकी। यहां पर उसे सप्रे स्कूल ने एक मात्र गोल से मात देकर खिताब से वंचित कर दिया। सप्रे स्कूल के लिए विजयी गोल खेल के 46वें मिनट में कुलदीप टोपो ने किया। पिछले साल विवेकानंद की तीनों टीमें फाइनल में पहुंची थी और दो खिताब अपने नाम किए थे।

तीसरा फाइनल मैच राजकुमार कॉलेज और होलीक्रास कांपा के बीच खेला गया। इस मैच से पहले मैदान में पहुंचीं पुरस्कार वितरण की मुख्यअतिथि खेलमंत्री लता उसेंडी के साथ अन्य अतिथियों युवा चेंबर के अध्यक्ष संजय बाजपेयी, वन विभाग के सीए राकेश चतुर्वेदी, जेसीबी के अश्वनी महेन्दु्र का खिलाड़ियों ने परिचय कराया गया। इसके बाद मैच प्रारंभ हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच में निर्धारित समय में एक-एक से मुकाबला बराबर रहने पर मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया। इसमें होलीक्रास ने 3-2 से जीत प्राप्त की।

फाइनल मैचों के बाद विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर खेलमंत्री लता उसेंडी ने कहा इसमें कोई दो मत नहीं है कि राजधानी में भी मैदानों की कमी है, लेकिन आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 37वें राष्ट्रीय खेल होने हैं, इसके आयोजन के लिए हर खेल के अच्छे मैदान बन जाएंगे। हम मैदानों के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।

बुधवार, 17 अगस्त 2011

होलीक्रास-विवेकानंद फाइनल में

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में होलीक्रास कांपा और विवेकानंद विद्या पीठ ने फाइनल में स्थान बना लिया है। बुधवार को विश्राम के बाद गुरुवार को फाइनल मैच होंगे।
सप्रे स्कूल में चल रही स्पर्धा में पहला सेमीफाइनल मैच अंडर 14 में विवेकानंद विद्या पीठ और वामनराव लाखे स्कूल के बीच खेला गया। यह मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। मैच में यूं पहला गोल लाखे स्कूल के किशन ने पांचवें मिनट में मारा, लेकिन इसके बाद विवेकानंद ने बराबरी पाने के बाद मैच का रुख अपनी तरफ कर लिया। विवेकानंद को लोमेश ने 9वें मिनट में बराबरी दिलाई। 20वें मिनट में महेन्द्र और 35वें मिनट में भावेश वे विवेकानंद के लिए गोल किए। अब फाइनल में विवेकानंद का मुकाबला सामले स्कूल से होगा।
अंडर 17 के सेमीफाइनल में होलीक्रास कांपा ने सालेम स्कूल को 2-1 से हराया। इस मैच में सालेम के माइकल तिग्गा ने 11वें मिनट में गोल किया। इसके चार मिनट बाद ही होलीक्रास को देवाशीष तिग्गा के गोल से बराबरी मिल गई। इसके बाद मैच रोमांचक हो गया। खेल के 57वें मिनट में होलीक्रास के लिए प्रज्वल ने जो गोल किया, उसी ने टीम को जीत दिलाकर फाइनल में स्थान दिला दिया। फाइनल में अब होलीक्रास का सामना आरकेसी से होगा। अंडर 19 का फाइनल सप्रे और विवेकानंद के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 18 अगस्त को होंगे। मैचों के बाद होने वाले पुरस्कार वितरण की मुख्यअतिथि खेलमंत्री लता उसेंडी होंगी।

गुरुवार, 11 अगस्त 2011

लाखे की जीत में रजत की हैट्रिक

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में वामनराव लाखे स्कूल ने एकतरफा मुकाबले में सेंट जेवियर्स को 4-0 से परास्त कर बड़ी जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए रजत जाल ने हैट्रिक बनाई। अन्य मैचों में होलीक्रास कांपा, ने अपने-अपने मैच जीते।

सप्रे स्कूल में चल रही सेवन-ए-साइड राज्य स्पर्धा में पहला मैच अंडर 14 का वामनराव लाखे ने जीता। मैच में रजत जाल ने 10वें, 25वें और 27वें मिनट में लगातार गोल करके हैट्रिक पूरी की। एक गोल विकास यादव ने 29वें मिनट में किया। दूसरे मैच में होलीक्रास कांपा ने रितेश बांगे के गोल की मदद से हिन्दू हाई स्कूल को 1-0 से हराया। अंडर 17 में एक रोमांचक मुकाबला सालेम स्कूल और शंकरनगर विद्या मंदिर के बीच हुआ। निर्धारित समय में 1-1 से बराबरी के बाद जब टाईब्रेकर का सहारा लिया गया तो यहां भी 6-6 पेनाल्टी में 1-1 से मुकाबला बराबर हो गया। ऐसे में मैच गुरुवार को फिर से कराने का निर्णय लिया गया।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

टाईब्रेकर का रोमांच

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में टाईब्रेकर का रोमांच देखने को मिला। हिन्दू हाई स्कूल ने डीपीएस को और होलीक्रास ने द्रोणाचार्य को कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेकर में मात दी।

सप्रे स्कूल में चल रही स्पर्धा में पहला मैच अंडर 14 साल वर्ग में सालेम स्कूल और संत ज्ञानेश्वर का खेला गया। इस मैच में सालेम ने समीर के एक गोल से जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में हिन्दू हाई स्कूल और डीएसए में रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच का फैसला टाईब्रेकर में हुआ। इसमें विजेता टीम के लिए राकेश दीप और जगत बॉग ने गोल किए। पराजित टीम के लिए एक गोल सिद्धार्थ ने दागा। तीसरा मैच भी टाईब्रेकर तक चला। इस मैच में होलीक्रास ने द्रोणाचार्य को 2-1 से परास्त किया। प्रभजोत और तन्मय ने होलीक्रास के लिए गोल किए। द्रोणाचार्य के लिए अक्षय ने गोल किया। चौथे मैच में हिन्दू हाई स्कूल ने अनिल के दो गोलों की मदद से जेएन पांडे स्कूल को हराया। अंडर 17 के एक और मैच में बीएसस माना ने अंतिम मिनट में मानस द्वारा किए गए गोल की मदद से सेंट जेवियर्स को 1-0 से हराया। अंतिम मैच में अभनपुर और शिशु निकेतन के बीच मैच खेला गया। इसमें अभनपुर के लिए अमोस ने खेल के पांचवें मिनट में गोल किया। दूसरा गोल भी अमोस ने किया। तीसरा गोल 25वें मिनट में पवन ने किया।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

विवेकानंद की दोहरी जीत

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में विवेकानंद विद्या पीठ ने अंडर 14 के साथ अंडर 17 में भी अपना मैच जीतकर अपने नाम दोहरी जीत कर ली। अन्य मैचों

सप्रे स्कूल में चल रही स्पर्धा में पहला मैच अंडर 14 में विवेकानंद विद्या पीठ का गुजराती स्कूल के साथ खेला गया। इस मैच में भूपेश ने खेल के 22वें और 26वें मिनट में गोल किए। एक गोल खेल के 28वें मिनट में महेन्द्र ने दागा। अंडर 17 के मैच में विवेकानंद ने डीपीएस को 2-0 से मात दी। मैच का पहला गोल खेल के 25वें मिनट में देवेन्द्र और दूसरा 29वें मिनट में संजीव ने किया। संग ज्ञानेश्वर और गुजराती स्कूल के बीच खेले गए मैच में निर्धारित समय में गोल न होने पर मैच का फैसला टाईब्रेकर में किया गया। इसमें रजत के गोल से संत ज्ञानेश्वर से मैच 1-0 से जीता।शंकर नगर विद्या मंदिर ने होलीक्रास बैजनबाजार ए को 2-0 से हराया। मैच में पहला गोल खेल के 10वें में सुंशातु ने किया। दूसरा गोल भी सुशांतु ने खेल के 12वें मिनट में दागा। अंडर 19 के मैच में होलीक्रास कांपा ने संत ज्ञानेश्वर को 3-0 से हराया।

रविवार, 7 अगस्त 2011

विवेकानंद की जीत में महेन्द्र की हैट्रिक

स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में विवेकानंद विद्या पीठ ने महेन्द्र की हैट्रिक के साथ पांच गोल दागते हुए देशबन्धु स्कूल को मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अन्य मैचों में होलीक्रास बैरनजाबार ए और शंकर नगर विद्या मंदिर का मैच 2-2 से ड्रा रहा।

सप्रे मैदान में चल रही स्पर्धा के अंडर 14 में विवेकानंद विद्या पीठ के लिए पहला गोल पांचवें मिनट में आनंद टोपो ने किया। इसके बाद महेन्द्र ने लगातार तीन गोल 9, 15 और 19वें मिनट में दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच का अंतिम गोल खेल के 20वें मिनट में नोमाश् ने किया। दूसरे मैच में होलीक्रास बैरनबाजार ए और शंकर नगर स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबले के बाद मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में