क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रिकेट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 अप्रैल 2011

प्रदेश की क्रिकेट टीम घोषित

प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम के साथ अंडर 22 और 16 की संभावित टीमें भी घोषित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि सीनियर टीम दल्लीराहरा में होने वाली अखिल भारतीय आयरन और टी-20 क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेगी। इसी के साथ चार राज्यों की अंडर 22 और 16 की स्पर्धा के लिए भी संभावित टीमें बना दी गई हैं। दोनों टीमें का प्रशिक्षण श्ाििवर 17 अप्रैल से रायपुर में लगेगा।
टीम इस प्रकार हैं- सीनियर टीम- विशाल कुशवाहा (कप्तान), प्रखार राय, संतोष दास, अभिषेक सिंह, संतोष साहू, रोहित ध्रुव, पी. विवेक, अभ्यूदय कांत सिंह, शिशिर पांडेय, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह सैनी, पूहुप सिंह, शुशांत शुक्ला, रूपेश नायक, प्रखर रवि।
अंडर 22:- प्रखर राय (कप्तान), विशाल कुशवाहा, सन्नी दास, अभ्यूदय कांत, अतुल शर्मा, इयान कास्टर, सतनाम सिंह, पवनदीप सिंह, वी, नितीश, हरप्रीत सिंह, वेंकट राव, इमरान, शेख वसीम, प्रतीक राज सिन्हा, करणदीप सिंह, संदीप यादव, अखंड प्रताप सिंह, छबी जलक्षत्री, एश्वर्य मार्य, अतुल यादव, विशाल विश्वकर्मा और सुधांशु मिश्रा।
अंडर 16:- कार्तिकेय शर्मा (कप्तान), अजय मंडल, अतुल पाल, राजन वसिंग, रितेश मिश्रा, रवि जायसवाल, नरेन्द्र कुमार, मो. इरफान, मो. सैफ, अंकित दुबे, शाहरूख रिजवी, कमल द्विवेदी, राकी सोनवानी, राहुल देव, आकाश वोहरा, ब्रिजेश ध्रुव, रोहित टाह, अलिंद तिवारी, हितेश सोनी, यशांक, महिपाल सिंह और सैलेश रावटे।

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010

रायपुर की जगदलपुर पर जीत में इयान चमके

विशाल कुशवाहा की कप्तानी और इयान कॉस्टर की जवाबदारी पूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत रायपुर ने जगदलपुर को ८ विकेट से पराजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-२२ स्व.सुरेश अग्रवाल मेमोरियल अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं जांजगीर चांपा ने जशपुर को चार विकेट से पराजित किया।
एलिट गु्रप में रायपुर व जगदलपुर के मध्य मुकाबला नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जगदलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसकी पूरी टीम ४३ ओवर में १९३ रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई। जगदलपुर की ओर से करनदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ९७ गेंदों पर ८४ रन बनाये इसके अलावा हुसेन्द्र ने ३१ गेंदों पर ३५ रन की पारी खेली इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा जगदलपुर का अन्य कोई बल्लेबाज रायपुर के गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से नहीं कर पाया। रायपुर की ओर से कप्तान विशाल कुशवाहा ने ४२ रन देकर ३, गुलाम रसूल ने २२ रन देकर २ तथा मलिक हसन व सतनाम सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में रायपुर ने विजय के लिये आवश्यक १९४ रन ३७ ओवर में केवल दो विकेट गवांकर हासिल कर लिये। मलिक हसन २३व अतुल पाल ३५ के वापस पेवेलियन में लौट जाने के बाद इयान कॉस्टर और विशाल कुशवाहा ने जवाबदारी से भरी पारियां खेलीं और टीम को आठ विकेट से विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इयान कॉस्टर ८७ और विशाल कुशवाहा ४६ रन की नाबाद पारियां खेली।
जशपुर व जांजगीर-चांपा के मध्य जांजगीर के कालेज मैदान में खेले गये मुकाबले में राजेश राठौर के हरफनमौला प्रदर्शन के चलते चंापा ने जशपुर को ४ विकेट से शिकस्त दी। जशपुर के कप्तान दीनानाथ ने सिक्का जीतकर पहले खेलने का जो फैसला किया उस पर उसके बल्लेबाज खरे नहीं उतर पाये और २४ ओवर में पूरी टीम ११२ रन जोड़कर वापस पेवेलियन लौट गई। जशपुर की ओर से पारस शर्मा ने २५ गेंदों पर ३२ रन की पारी खेली वहीं चांपा की ओर से राजेश राठौर ने ३४ रन देकर ४ व दिलीप पांडे ने १८ रन देकर ३ बगेबाजों को वापस पेवेलियन भेजा। चंापा ने विजय के लिये आवश्यक ११३ रन २६.२ ओवर में ६ विकेट खोकर अर्जित कर लिये। गेंदबाजी के बाद राजेश राठौर ने बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और ७० गेंदों पर ५३ रन की पारी खेली इसके अलावा शाहबान खान ने ५४ गेंद पर ३१ रन बनाए। जशपुर की ओर से उसके कप्तान दीनानाथ ने २५ रन देकर ३ और अमित साहू ने १४ रन देकर २ विकेट हासिल किये। कल चांपा का मुकाबला रायगढ़ के साथ होगा।
महासमुन्द ने कवर्धा को हराया
इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गये अन्य मुकाबलों में महासमुंद ने रोचक मुकाबले में कवर्धा को २ विकेट से शिकस्त दी। महासमुंद में खेले गए इस मुकाबले में कवर्धा के कप्तान लोकश्वर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम की पूरी पारी ४४.१ ओवर में १९८ रनों पर सिमट गई। कवर्धा की ओर से प्रेमलाल ने सर्वाधिक १०६ गेंद पर ५५ रन बनाए और कप्तान लोकश्वर ने २८ गेंद पर २३ रन बनाये जिसमें दो छक्के भी शामिल थे। महासमुद की ओर से कंवलजीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए २१ रन देकर कवर्धा के पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। जवाब में महामुंद ने यह मुकाबला मैच के अंतिम १.५ ओवर शेष रहते २ विकेट से जीत लिया। गेंदबाजी में जौहर दिखाने के बाद कंवलजीत सिंह ने बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाये और ८१ गेंदों पर ४१ रन की पारी खेली इसके अलावा राहुल ने ४६ गेंद पर ३९ गौरव ने ४७ गेंद पर २६ रनों की पारी खेली। कवर्धा की ओर से आरिफ व यशवंत ने क्रमश: २६ व २० रन देकर ३-३ विकेट हासिल किये जबकि अंकित ने दो विकेट चटकाए।
भिलाई १४९ रनों से जीता
भिलाई में भिलाई इस्पात संयत्र और राजनांदगांव के मध्य खेले गये मैच में बीएसपी की टीम ने एक तरफा मुकाबले में राजनांदगांव को १४९ रनों के भारी अंतर से पराजित किया। राजनांदगांव ने टॉस जीतकर बीएसपी को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया बीएसपी ने इमरान खान के १०८ गेंदों पर ६४ व सुधाशुं मिश्रा के ६४ गेंदों पर बनाये गये ५२ रनों की बदौलत ५० ओवर में ८ विकेट खोकर २३८ रन बनाये राजनांदगांव की ओर से भारद्वाज ने तीन विकेट हासिल किये। जवाब में राजनादगांव की पूरी टीम ३८.१ ओवर में ८९ रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई। राजनांदगांव की ओर से केवल वसीम ने ही बीएसपी के गेंदबाजों का कुछ देर क्रीज पर मुकाबला किया और ४५ गेंदों पर २४ रन बनाये। बीएसपी की ओर से हरप्रीत व व्ही नीलेश राव ने ३-३ विकेट हासिल किए।
बिलासपुर ११४ रनों से जीता
बिलासुपर ने एक आसान मुकाबले में दुर्ग को ११४ रनों से पराजित किया। बिलासपुर में खेले गये इस मुकाबले में दुर्ग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ दुर्ग का कोई गेंदबाज बिलासुपर के बल्लेबाजों पर प्रभाव नहीं डाल सका। बिलासुपर की टीम ४६ ओवर में २१४ रन बनाकर पावस पेवेलियन लौट गई। प्रखर रॉय ने ७७ गेंदों पर ७९ फेन्यूएल डिसुजा ने ४७ गेंदों पर ३४ रन बनाये दुर्ग की ओर से इयान हांडा व धनराज ने ४४ व ४९ रन देकर ३-३ विकेट लिये। २१५ रनों के विजय लक्ष्श् को लेकर मैदान में उतरी दुर्ग की पूरी टीम ३७.१ ओवर में १०० रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई। दुर्ग की ओर से इयाा हांडा ही एक मात्र ऐसा बल्लेबाज रहा जिसने बिलासुपर के गेंदबाजों का कुछ देर सामना करते हुए ६५ गेंदों पर ४० रन बनाये बिलासपुर की ओर से अतुल शर्मा ने १३ रन देकर ३ और अभिनव शर्मा ने ११ रन देकर २ विकेट हासिल किये।

गुरुवार, 10 जून 2010

छत्तीसगढ़ खिताबी दौड़ से बाहर

कटक में खेली जा रही अंडर-१४ ईस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज उड़ीसा ए ने छत्तीसगढ़ को आसानी से ७ विकेट से पराजित कर उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। वहीं नागपुर में अंडर-१९ में कल विदर्भ के खिलाफ ७ विकेट से विजय हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की टीम को आज १३६ रनों से पराजय का मुंह देखना पड़ा तो रायपुर में अंडर-१६ में विदर्भ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है।
छत्तीसगढ़ की तीनों टीमों को आज जोरदार धक्का लगा है। अंडर-१९ व अंडर-१४ में कल विजय हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की टीम को पराजय स्वीकार करनी पड़ी है।
कटक में खेली जा रही अंडर-१४ ईस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज उड़ीसा ए टीम ने छत्तीसगढ़ को ७ विकेट से पराजित कर उसे चैंपियनशिप से बाहर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की पूरी टीम ४४.४ ओवर में १२३ रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई छत्तीसगढ़ की गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से पता चलता है कि उसके पांच खिलाड़ी रन आउट हुए। फरहान फिरोज ने सर्वाधिक २७ निष्कर्ष ने २४ वेदांत ने १५ और शाहबाज हुसैन ने १४ रन बनाये उड़ीसा की ओर से गिरीजा बारीक ने १३ रन देकर ३ स्वागत ने २० रन देकर २ विकेट हासिल किये। उड़ीसा ने विजय के लिये आवश्यक रन ३५.३ ओवर में ३ विकेट के नुकसान पर बना लिये। गिरीजा बारीक ने ४२ मोहम्मद अकरम ने ३० और रामचंद्र ने १९ रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से फरहान फिरोज ने १ विकेट हासिल किया।
नागपुर में अंडर-१९ विदर्भ की टीम ने छत्तीसगढ़ को १३६ रनों से पराजित कर कल की अपनी ७ विकेट की हार का हिसाब चुकता करते हुए १-१ की बराबरी पर आ गया। कल दोनों टीमों के मध्य निर्णायक मैच खेला जाएगा। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में ४ विकेट के नुकसान पर २८४ रन बनाये। विदर्भ के तीन बल्लेबाजों ने अद्र्धशतक जमाये। ए वानखेड़े ने टीम के लिये ७१ रनों की नाबाद पारी खेली वहीं सिद्धार्थ दानी ने ६५ और अमन शर्मा ने ६३ रन कास योगदान टीम को दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से सुधांशु मिश्रा सफल गेंदबाज रहा जिसने ४५ रन देकर विदर्भ के तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। २८५ रनों के विजय लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी छत्तीसगढ़ की पूरी टीम ४६ ओवर में १४८ रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई। छत्तीसगढ़ की ओर से विशाल विश्कर्मा ने नाबाद रहते हुए सर्वाधिक ३८ रन बनाये जबकि शेख वसीम ने और सुधांशु मिश्रा ने १६ रन बनाये । विदर्भ की ओर से शैलेष बेड़ेकर ने ३१ रन देंकर ४ अभिषेक चौरसिया व अक्षय करमरकर ने एक एक विकेट हासिल किया।
रायपुर के नए क्रिकेट स्टेडियम में अंडर-१६ के खेले जा रहे मैच में विदर्भ के खिलाफ छत्तीसगढ़ की पूरी टीम कल के ८ विकेट पर २०१ में १८ रन बनाकर वापस पेवेलियन लौट गई। छत्तीसगढ़ की ओर से शिकर छाबा ने ७९ रनों की पारी खेली। जवाब में विदर्भ टीम के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और ८६ ओवर में ९ विकेट के नुकसान पर २३० रन बना लिये। विदर्भ की ओर से आर संजय ने ५० एस कांबले ने ५३ रन तुषार कांडु ने ३० रन की पारी खेली वहीं अभिषेक कावड़े ६० रन बनाकर अभी भी क्रिज पर जमे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से मार्टिन जोसफ ने ७७ रन देकर ६ विकेट अपनी ङाोली में डाले अजय मंडल ने ३३ रन देकर दो विकेट हासिल किए। कल मैच का आखरी दिन है।

गुरुवार, 3 जून 2010

छत्तीसगढ़ की क्रिकेट टीमें तय

लंबे प्रशिक्षण के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट की तीनों र्गों की क्रिकेट टीमों की घोषणा कर दी गई। घोषित की गई छत्तीसगढ़ की ये टीमें बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धाओं में शिरकत करेंगी। क्रिकेट स्पर्धाओं की शुरूआत बीसीसीआई द्वारा कटक में आयोजित ईस्ट जोन अंडर-१४ क्रिकेट स्पर्धा से होगी।
यह जानकारी स्टेट क्रिकेट संघ के सचि राजेश दे उपाध्यक्ष राजय सिंह परिहार ने बताया कि क्रिकेट खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिये बीसीसीआई के एनएसी कोच जिय भारद्वाज और देाशिष निलोसे आये थे जिन्होंने इन खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया था। श्री दे ने बताया कि क्रिकेट कैलेंडर की शुरूआत ७ जून से कटक में आयोजित ईस्ट जोन अंडर-१४ क्रिकेट स्पर्धा से होगी और इसके बाद अंडर-१६ की दिर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम मैच खेलने रायपुर आएगी जबकि अंडर-१९ की टीम दिर्भ से मैच खेलने के लिये नागपुर जाएगी। उन्होंने बताया कि अंडर-१४ टीम की कमान निष्कर्ष श्रीास्त को अंडर-१६ की कमान शिकर छाबा को सौंपी गई है जबकि अंडर-१९ का नेतृत् क्रिांत सिंह करेगें। तीनों ही टीमों की घोषणा प्रशिक्षण शिरि में संभाति खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर चयनकर्ताओं ने की।
अंडर-१४ : निष्कर्ष श्रीास्त कप्तान,फरहान फिरोज उपकप्तान,अमनदीप खरे,ेदांत ैष्ण,आयुष अग्राल,संजीद देसाई,आकाश सक्सेना,सिद्धार्थ अग्राल,जय साहू,हिमांशु ङाा,शहबाज हुसैन,हर्ष शर्मा,बिन्नी सैमुएल,शुभम मौर्या। बी.बी.साहू टीम के मैनेजर होगें। अंडर-१४ की घोषित यह टीम कटक में बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंडर-१४ क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये टीम ५ जून को कटक के लिये राना होगी। छत्तीसगढ़ को ग्रुप सी में ङाारखंड और मणिपुर के साथ रखा गया है। छत्तीसगढ़ का पहला मैच ७ जूनको ङाारखंड के साथ और ८ जून को मणिपुर के साथ होगा। प्रतियोगिता के सेमीफायनल और फायनल दो दिन के होगें । सेमीफायनल १०-११जून को तथा फायनल १३-१४ जून को खेला जायेगा। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद ईस्ट जोन टीम का चयन किया जायेगा जो इंटर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेगी।
अंडर-१६ : शिकर छाबा कप्तान,मार्टिन जोसफ उपकप्तान,शकीब अहमद,यशांक एलमंबकर,अनुज अरोरा,शैलष रात,इरफान मोहम्मद,रेयान सीम,कमल द्विेदी,अजय मंडल,हितेष सोनी,रोहित तोमर,अतुल पाल,रशिंकर समी,रितेष मिश्रा। कोच के.राजा गोपालन मैनेजर शेख अनर। यह टीम दिर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से तीन दिसीय दो मैच रायपुर के परसदा स्थित नए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। पहला मैच ४ से ६ जून और दूसरा ८ से १० जून तक खेला जाएगा। पहले मैच के अंपायरिंग भिलाई के सुनील डडसेना अनिल सिंह करेगें जबकि दूसरे मैच की अंपायरिंग रायपुर के मनोज तिारी और किास भट्ट करेगें।

मंगलवार, 1 जून 2010

साल भर चलेगा प्रशिक्षण

दक्षिण -पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर की सफलता से खुश रेलवे के वरिष्ठ खेल अधिकारी आरके सिंग ने कहा है कि अब यह शिविर साल भर चलेगा और इसमें राजधानी के खिलाडिय़ों को तराशने का काम किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए संघ के संभागीय सचिव अमरजीत सिंह कलसी ने बताया कि संघ द्वारा १५ अप्रैल से चलाए गए इस शिविर का आज समापन हुआ। समापन में आए रेलवे के वरिष्ठ खेल अधिकारी आरके सिंग को जब शिविर की सफलता के बारे में बताया गया तो उन्होंने तत्काल इस बात की घोषणा कर दी कि अब यह शिविर साल भर चलाया जाएग। इसी के साथ उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए सुविघाएं देने का काम भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जिला क्रिकेट संघ के विजय शाह ने कहा कि वास्तव में शिविर में जिस तरह की सफलता मिली है और यहां पर बाहर के प्रशिक्षकों को बुलाकर खिलाडिय़ों को निखारने का काम किया गया है, वह अच्छा है। उन्होंने कहा कि मैदान के विकास के लिए जिला संघ से जोस मदद मांगी जाएगा हम मदद करेंगे। श्री शाह ने खिलाडिय़ों को आईपीएल के साथ रणजी के बारे में जानकाीर देते हुए कहा कि खिलाड़ी अगर मेहनत करेंगे तो उनको जहां आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है, वहीं प्रदेश की जूनियर टीमों के साथ भविष्य में बनने वाली रणजी टीम में भी खेलने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व रणजी खिलाड़ी राजय सिंह परिहार, सुरेश संतवाल भी उपस्थित थे।

गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

क्रिकेट का प्रशिक्षण १८ से

दक्षिण पूर्व मध्यम रेलवे क्रिकेट संघ (सिरसा) द्वारा राजधानी के क्रिकेटरों को तराशने के लिए सेरसा के क्रिकेट मैदान में १८ अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए संघ के संभागीय खेल अधिकारी अमरजीत सिंह कलसी ने बताया कि खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने का काम बीसीसीआई से लेबल वन परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षक विजय नायडु, मुजाहिद हक, स्वर्ण सिंह कलसी, मो. तसलीम, जसविंदर सिंह और सांतुन घोष देंगे। सहायक प्रशिक्षक के रूप में मनीष राठौर, श्रीधर अय्यर, , अभिषेक जैन, पंकज नायडु, राहुल कुमार की सेवाएं ली जाएगी। शिविर सुबह से सत्र में ६ से ८ और शाम के सत्र में ५ से ६.३० बजे तक लगेगा। खिलाडिय़ों को फिटनेस के गुर बताने के लिए राहुल पांडे को बुलाया गया है।

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

सोनाडीह का क्रिकेट के खिताब पर कब्जा

अंतर सीमेंट प्लांट क्रिकेट में सोनाहीह ने फाइनल मुकाबले में लाफार्ज को परास्त कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

छत्तीसगढ़ सीमेंट निर्माता संघ द्वारा आयोजित स्पर्धा के फाइनल में सोनाडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १२ ओवरों के मैच में ५७ रन बनाए। इसके जवाब में लाफार्ज अरसमेटा की टीम महज ३७ रनों पर सिमट गई और सोनाडीह से २० रनों से मैच जीतकर खिताब भी जील लिय।
फाइनल मैच के पहले सेमीफाइनल मैचों में लाफार्ज सोनाडीह ने सेंचुरी सीमेंट बैंकुठ को १७ रनों से और लाफार्ज सीमेंट अरसमेटा ने अल्टाट्रैक हिरमी को ४५ रनों से हराया था। फाइनल मैच के बाद किरण डी. पाटिल और रवि तिवारी ने विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मंगलवार, 2 जून 2009

सीनियर लड़कियां हारी जूनियर लड़कों से

टी-२० क्रिकेट के एक दोस्ताना मैच में प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम अंडर १४ साल के लड़कों की टीम से मात खा गई। हालांकि लड़कों को मैच जीतने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंतिम ओवर में जाकर लड़के ९९ रनों की लक्ष्य प्राप्त कर सके।
छत्तीसगढ़ की महिला टीम और अंडर १४ साल की लड़कों की टीम के बीच एक अभ्यास मैच रेलवे मैदान में करवाया गया। इस मैच में महिला टीम की कप्तान सरिता ने टॉस जीतकर पहले बल्ले चलाने का फैसला किया। उसकी पूरी २० ओवरों में ९८ रन बनाकर आउट हो गई। अमरजीत कौर ने २६ और विजयालक्ष्मी ने १५ रन बनाए। लड़कों की टीम से अजय ने ११ रन देकर ४ विकेट लिए। दो विकेट कन्हैया को मिले। ९९ रनों की चुनौती को प्राप्त करने के लिए लड़कों की टीम को भी खूब पसीना बहाना पड़ा। अंतिम ओवर में जाकर जीत मिली। रंजन ने ३७ और अजय ने १६ रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच अजय रहे। मैच का आयोजन करने वाले रेलवे में प्रशिक्षण शिविर के कोच स्वर्ण सिंह कलसी ने बताया कि यह अभ्यास मैच इसलिए करवाया गया था ताकि प्रदेश की महिला टीम को अभ्यास मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम सात जून को अहमदाबाद जाने वाली है जहां एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप होनी है। उन्होंने बताया कि चूंकि महिला क्रिकेट टीम का स्तर अंडर १४ और १६ साल के लड़कों के बराबर माना जाता है इसीलिए अंडर १४ टीम के साथ अभ्यास मैच करवाया गया था।

शनिवार, 30 मई 2009

क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं खिलाड़ी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे संघ द्वारा चलाए जा रहे क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में ४७ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन खिलाडिय़ों को तैयार करने का काम स्वर्ण सिंह कलसी कर रहे हैं।
रेलवे के मैदान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में १० से १४ साल के २३ और १५ से २५ साल के २४ खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। इन खिलाडिय़ों को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण के गुर सिखाने के साथ तकनीकी जानकारी भी कोच स्वर्ण सिंह कलसी दे रहे हैं। खिलाडिय़ों के खेल को निखारने के लिए इनका छत्तीसगढ़ क्रिकेट अकादमी, न्यू यंग स्टार अकादमी, वीआईपी क्लब, रियाज अकादमी और गुरुकुल अकादमी के साथ मैच भी करवाया जा रहा है। सभी मैच टर्फ विकेट पर करवाए जा रहे हैं ताकि खिलाडिय़ों को टर्फ का ही अनुभव मिल सके। शिविर में श्री कलसी के साथ मुजाहिद हक और मनीष राठौर भी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। रेलवे के वरिष्ठ खेल अधिकारी आरके सिंह ने खिलाडिय़ों का रूङाान देखते हुए रेलवे के मैदान में एक और टर्फ विकेट बनाने की बात कही है।

रविवार, 26 अप्रैल 2009

बिहार की टीम आएगी क्रिकेट खेलने

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने अपने ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा कर दी जिसके तहत राजनांदगांव और दुर्ग में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन और रायपुर में मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ बिहार की टीम मैच खेलने रायपुर और छत्तीसगढ़ की टीम मैच खेलने बिहार जाएगी। इसके अलावा सीनियर टीम अगले माह से राजनांदगांव में शुरु होने वाली अखिल भारतीय रानी सूर्यमुखी क्रिकेट स्पर्धा में शिरकत करेगी।
सचिव राजेश दवे ने बताया कि अगले वर्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तैयार होने वाले खेल कैलेंडर को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है और आने वाले प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की टीम उतारने का यह आगाज है। उन्होंने बताया कि बिहार की अंडर १९ टीम छत्तीसगढ़ में खेलने के लिए आएगी और छत्तीसगढ़ की अंडर १६ टीम बिहार खेलने जाएगी। इस दौरान दोनों ही प्रांतों के बीच ३ एक दिवसीय और ३ दो दिवसीय मैच खेले जाएंगे, इसके अलावा अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता भी अगले माह प्रारंभ होगी जिसका फायनल १७ मई को खेला जाएगा। अंडर १९ चयन ट्रायल २६ अप्रैल को होगा तथा चुने गए संभावित २५ खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर ६ मई से १९ मई तक राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। २६ मई से बिहार की टीम छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएगी। बिहार के साथ होने वाले सभी मैच रायपुर में खेले जाएंगे। अंडर १६ के लिए चयन ट्रायल ३० अप्रैल को रखा गया है, संभावित खिलाडिय़ों को १ से १२ मई तक दुर्ग में प्रशिक्षण दिया जाएगा। १३ मई को छत्तीसगढ़ की टीम बिहार दौरे पर रवाना हो जाएगी।
अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता १० मई से प्रारंभ होगी १७ मई को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता राज्य के सभी १६ जिलों में होगी। १८ मई से राजनांदगांव में प्रारंभ होने वाली अखिल भारतीय रानी सूर्यमुखी देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम शिरकत करेगी।

शनिवार, 18 अप्रैल 2009

प्रदेश में अच्छे अंपायर तैयार करने लगी क्लास

प्रदेश में अच्छे अंपायर तैयार करने के लिए राज्य के ५५ अंपायरों की क्लास शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। इन नवोदित अंपायरों को क्रिकेट के नियमों से अवगत कराने का काम अंतरराष्ट्रीय अंपायर गिरीधरन कर रहे हैं। पहले दिन अंपायरों की क्लास के बाद अब दूसरे दिन रविवार को उनकी परीक्षा होगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मान्यता मिलने के बाद उससे मिली ५० लाख की सहायता राशि के बाद अब तेजी से प्रदेश में क्रिकेट के विकास के लिए काम करना प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में सबसे पहले राज्य से ज्यादा से ज्यादा अच्छे अंपायर बनाने के लिए यहां पर दो दिनों की क्लास लगाने का काम किया गया है। इस क्लास को लेने का जिम्मा अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं बीसीसीआई के मान्यता प्राप्त तथा छत्तीसगढ़ के लिए अधिकृत गिरीधरन को दिया गया है। उनके साथ एक और अंतरराष्ट्रीय अंपायर टी. रामचन्द्रन भी शामिल हैं। शनिवार को लगी क्लास के बारे में जानकारी देते हुए गिरीधरन ने बताया कि प्रदेश संघ राज्य में अच्छे अंपायर बनाना चाहता है ताकि यहां पर स्तरीय क्रिकेट हो सके। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के ऐसे वरिष्ठ खिलाडिय़ों को यहां बुलाया गया है जिनकी रूचि अंपायरिंग में है। ऐसे ५५ लोग यहां आए हैं जिनको आज अंपायरिंग के बारे में जानकारी दी गई। इनको बताया गया है कि क्रिकेट के नियमों के मुताबिक किस तरह से खिलाडिय़ों को आउट दिया जाता है। नवोदित अंपायरों को क्रिकेट के ४२ नियमों के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ उनको मैदान में ले जाकर प्रैक्टिकल भी कराया गया और बताया गया कि कैसे रन आउट, पगबाधा, क्लीन बोल्ड, कैच आउट आदि दिया जाता है। गिरीधरन ने बताया कि अगर उनको अंपायरिंग के बारे में जानकारी देने के लिए किसी भी जिले में जाना पड़ेगा तो वे जरूर राज्य संघ की तरफ जाएंगे। गिरीधरन ने बताया कि अब इन अंपायरों की लिखित परीक्षा रविवार को होगी।
उन्होंने बताया कि यहां पर अंपायरों की परीक्षा और क्लास लेने के लिए वही बीसीसीआई से अधिकृत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अभी मुंबई में लेबल दो अंपायरों की क्लास में गए थे। यहां पर आस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ आए थे जिन्होंने जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के साथ बीसीसीआई का एक समाङाौता है जिसके तहत उनके विशेषज्ञ यहां आते हैं। इस क्लास में शामिल होने वाले गिरीधरन छत्तीसगढ़ से अकेले थे। वैसे देश भर से इस क्लास में २० अंपायर शामिल हुए थे।

रविवार, 12 अप्रैल 2009

ट्रायल के बाद ही मौका मिलेगा प्रशिक्षण शिविर में

ब्लू स्टार क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए खिलाड़ी ट्रायल देने में जुटे हैं। ट्रायल के बाद ही खिलाडिय़ों का अंतिम चरण किया जाएगा। जो खिलाड़ी मापदंड़ पर खरे उतरेंगे उनको ही रखा जाएगा। इस समय ट्रायल देने के लिए करीब ५० खिलाड़ी सप्रे स्कूल में सुबह-शाम प्रयास कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए अकादमी के संस्थापक और कोच चिंतामणी पद्मवार ने बताया कि उनकी अकादमी द्वारा हर साल खिलाडिय़ों को निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है। लेकिन प्रशिक्षण शिविर में आने वाले हर खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाता है। सबसे पहले यह देखा जाता है कि वास्तव में प्रशिक्षण लेने आए खिलाड़ी में उतना दम है या नहीं। इसके लिए आने वाले खिलाडिय़ों को जहां रनिंग में आजमाया जाता है, वहीं उनको बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करवाई जाती है। इसी के साथ उनको क्षेत्ररक्षण में भी परखा जाता है। जो खिलाड़ी पूरी तरह से खरे उतरते हैं उन्हीं को मौका दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय सप्रे स्कूल के मैदान में खिलाडिय़ों को सुबह के समय ६ से ८ बजे तक और शाम को ४.३० से ७ बजे तक परखने का काम हो रहा है। इन खिलाडिय़ों को १४ अप्रैल तक परखा जाएगा इसके बाद १५ अप्रैल से प्रारंभ होने वाले मुख्य प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ी तय किए जाएंगे। खिलाडिय़ों को मुख्य प्रशिक्षण शिविर में हर क्षेत्र में निपुण करने के साथ खिलाडिय़ों की टीमें बनाकर आपस में मैच भी करवाएं जाएंगे।

शुक्रवार, 27 मार्च 2009

कोलकाता की दूसरी जीत

अखिल भारतीय अंतर जोन रेलवे क्रिकेट में मेट्रो कोलकाता ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पटियाला को ९ विकेट से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की। अब कोलकाता का सामना शुक्रवार को बेंगलूर की टीम से होगा। मैच में कोलकाता की टीम ने पहले पटियाला को मैन ऑफ द मैच केएच मंडल की घातक गेंदबाजी की मदद से महज ७७ रनों पर समेट दिया। इसके बाद ए. नंदी के ४१ रनों के साथ ए. चक्रवर्ती के २६ रनों के सहयोग से १३वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
डब्ल्यूआरएस के रेलवे मैदान में पहले खेलने उतरी पटियाला की टीम के बल्लेबाज पहले मैच की तरह ही नहीं जम पाए और एक-एक करके आउट होते गए। इस मैच में पटियाला के बल्लेबाजों ने सिर्फ इतना किया कि ३५वें ओवर तक मैदान में डटे रहे, लेकिन रन महज ७७ ही बना सके। दो बल्लेबाज रवि चावला (१४) और संजय कुमार (१९) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। रवि ने तो ८० गेंदों का सामना किया। संजय ने १९ रन बनाने के लिए ३१ गेंदें खेलीं। कोलकाता के लिए केएच मंडल ने ३.२ ओवरों में ९ रन देकर चार विकेट लिए और मैन ऑफ मैच रहे। एस. पाकरे ने भी विकेट लिए और १५ रन खर्च किए।
७८ रनों के आसान से लक्ष्य के सामने कोलकाता की पारी का आगाज ए. चक्रवर्ती और ए. नंदी ने किया। इस सलामी जोड़ी ने ३७ मिनट में ५० गेंदों का सामना करके ४४ रन जोड़े। इस जोड़ी को तोडऩे का काम ए. चक्रवर्ती का विकेट लेकर नरेन्द्र ने किया। इसके बाद ए. नंदी ने ए. सिकदर का साथ लेकर अपनी टीम को १३वें ओवर में ही जीत दिला दी। ए. नंदी ने ४० गेंदों पर ८ चौकों की मदद से ४१ रन बनाए। ए. सिकदर ने पांच रन बनाए। मैच के अंपायर वासुदेव प्रसाद, विजय प्रसाद और मैच रेफरी एमवीआर कुमार नायडु तथा स्कोरर सचिन टांक और अभिषेक जैन थे।
चैंपियनशिप में रोज मैन ऑफ मैच को जहां एक चांदी का स्मृित चिंह दिया जा रहा है, वहीं पांच सौ रुपए की नगद राशि ही भी दी जा रही है। इसके अलावा एक टी-शर्ट भी दी जा रही है। मैन ऑफ मैच के सारे पुरस्कार के प्रायोजक क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण सुराना और राजीव सोनी हैं।
पटियाला:- इन्द्रजीत बो एनके दास ०९ (०६), शिवशंकर प्रसाद बो संजीब सान्याल ०५ (११), रवि चावला बो. एस पाकरे १४ (८०), दिलीप यादव का. ए. सिकद बो एस. पाकरे ०४ (१३), संजय कुमार का ए. चक्रवर्ती बो एस. पाकरे १९ (३१), जसपाल सिंग पगबाधा बो केएच मंडल ०३ (३२), रौशन लाल पगबाधा बो केएच मंडल ०७ (१६), किरण कुमार (रन आउट-रोहन), ०५ (०८), नरेन्द्र का एनकेदा बो केएच मंडल ०० (०४), अकबर खान का. संजीब बो केएच मंडल ०४ (०२), सुखविंदर नाबाद ०१ (०३), अतिरिक्त ०३। कुल ३४.२ ओवरों में ७७ रन।
विकेट पतन- १-९, २-१६, ३-३१, ४-५५, ५-५७, ६-६१, ७-६७, ८-७०, ९-७५, १०-७७।
गेंदबाजी- केएच मंडल ३.२-०-०९-०४, संजीब सान्याल ६-३-१९-१, एनकेदास ५-०-६-१, एस. पाकरे १०-३-१५-३।
कोलकाता :- ए. चक्रवर्ती क जसविंदर बो नरेन्द्र २६ (२३), ए. नंदी नाबाद ४१ (४०), ए. सिकदर नाबाद ०५ (०९)। कुल १२.३ ओवरों में एक विकेट पर ८० रन। विकेट पतन- १-४४। गेंदबाजी- किरण कुमार ४-१-२९-०, सुखविंदर ३-०-७-०, रौशन लाल २-०-९-०, नरेन्द्र २.३-०-३४-१, दिलीप यादव १-०-१-०।

गुरुवार, 5 मार्च 2009

खेल को किया नापाक- नहीं करेंगे माफ

पाकिस्तान में लंकाई क्रिकेटरों पर हुए आतंकी हमले को लेकर प्रदेश की खेल बिरादरी भी आहत है। क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों से जुड़े लोगों का एक स्वर में यह मानना है कि पाक में खेल को जिस तरह से नापाक किया गया है उससे उसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। खेल बिरादरी का मत है कि पाकिस्तान को विश्व की खेल बिरादरी से बाहर कर देना चाहिए।
पाक की धरती पर क्रिकेट खेलने गई लंकाई टीम के क्रिकेटरों पर हुए हमले पर पूर्व रणजी खिलाड़ी राजय सिंह परिहार ने कहा कि वास्तव में यह कायराना हरकत है। जो टीम ऐसे समय में पाक की इात बचने गई थी जब भारतीय टीम ने वहां जाने से इंकार कर दिया था ऐसी टीम को तो पाकिस्तान में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देनी थी, लेकिन हमले ने साबित कर दिया कि पाक में टीम की सुरक्षा पर ध्यान ही नहीं दिया गया। श्री परिहार ने कहा कि पाक से सभी खेलों के रिश्ते हर देश को तोड़ लेने चाहिए। ऐसी ही बात प्रदेश की महिला टीम के कोच रहे रवि राजा ने भी कहीं। उनका कहना है कि पाक को कभी माफ नहीं करना चाहिए। प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव और पूर्व खिलाड़ी राजेश दवे ने कहा कि इस घटना से क्रिकेट का काफी नुकसान हो गया है, पाक में तो अब क्रिकेट समाप्त ही हो जाएगा। पाकिस्ताव जाने के लिए कोई टीम क्या किसी भी देश का आम नागरिक तैयार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पाक ने जिस आश्वासन के साथ लंकाई टीम को अपने घर बुलाया था उस आश्वासन पर पाक सरकार खरी नहीं उतरी।
सारे मैच रोक देने थे :- टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमिताभ शुक्ला का मानना है कि जैसे ही लंकाई क्रिकेटरों पर हमले की खबर आई कम से कम विश्व में जहां भी क्रिकेट के मैच हो रहे थे सबको विरोध स्वरूप रोक देना था। ऐसा करना ही असली विरोध होता। ऐसी बात कहते हुए कराते के अजय साहू ने कहा कि क्रिकेट ही क्या आज के दिन जिस भी खेल के मैच जहां भी हो रहे थे सभी को रोककर इस दिन को खेल का काला दिवस घोषित कर देना था। बास्केटबॉल की खिलाड़ी इशरत जहां के साथ नेटबॉल की खिलाड़ी भावना खंड़ारे ने कहा कि मात्र काली पट्टी लगाकर खेलने से विरोध नहीं होता है असली विरोध तो तब होता जब वास्तव में सारे मैच रोक दिए जाते।
पाक पर लगे प्रतिबंध :- प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बशीर अहमद खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल बिरादरी को कड़ा कदम उठाते हुए पाक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। हॉकी के अंतरराष्ट्रीय अंपायर मो. मुनीर का भी कहना है कि अब तो पाकिस्तान पर हर खेल में प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह बात तय है कि वहां खेलने जाने के लिए कोई टीम तैयार नहीं होगी। पाकिस्तान में होने वाली आतंकवादी गतिविधियों के कारण ही वहां पर हॉकी की चैंपियंस ट्रॉफी दो बार टली। हॉकी के राष्ट्रीय अंपायर और सेंट्रल रेलवे नागपुर टीम के मैनेजर फैय्याज कुरैशी ने कहा कि जिस तरह से खिलाड़ियों का कोई मजहब नहीं होता है उसी तरह से आतंकवादियॊं का भी कोई मजहब नहीं होता है। बेगुनाह खिलाड़ियों का खुन बहाने वाले कभी इस्लाम को मानने वाले नहीं हो सकते हैं। पाक सरकार को तो इस घटना से शर्म से अपना सर झुका लेना चाहिए। लंकाई क्रिकेटरों के सुरक्षा की जवाबदारी पाक की थी अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाई तो इसके लिए वह जिम्मेदार है।
सुरक्षा की खुली पोल :- राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे ने कहा कि पाक सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार जितनी भी खिलाड़ियों को सुरक्षा नहीं दे सकी। लंकाई टीम को जो सुरक्षा देने की बात ही गई थी वह हमले से साफ हो गई कि टीम को कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी। छत्तीसगढ में क्रिकेट स्टेडियम के उद्धाटन अवसर पर भारत के जो पूर्व खिलाड़ी मैच खेलने आए थे तो जिस बस में खिलाड़ी उसके आगे और पीछे 25-25 वाहनों का काफिल चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं कि भारत विश्व कप की मेजबानी के लिए अकेले सक्षम है। विश्व कप के कुछ मैच छत्तीसगढ़ के स्टेडियम में भी हो सकते हैं। साफ्टबॉल के कोच लिंगराज रेड्डी और फुटबॉल की प्रशिक्षक सरिता कुजूर का कहना है कि किसी भी खेल की टीम को पाकिस्तान खेलने नहीं भेजना चाहिए। फुटबॉल के कोच मुश्ताक अली प्रधान ने कहा कि पाक पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा देना चाहिए। पाक की किसी भी टीम को ओलंपिक, एशियाड के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। बैडमिंटन के पूर्व खिलाड़ी अनुराग दीक्षित और कविता दीक्षित ने कहा कि एक वह समय था जब म्युनिख ओलंपिक में 1972 में खिलाड़ियों का खून बहा था और एक आज का दिन है। इन्होंने कहा कि पाक से जिस तरह के दांवे भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर बुलाने के लिए किए थे वे सारे आज की घटना से घरे के घरे रह गए।
भारतीय टीम होती तो युध्द हो जाता:- हॉकी खिलाड़ी और अंपायर देवेश शुक्ला का कहना है कि अगर लंकाई टीम के स्थान पर भारतीय टीम होती तो स्थिति काफी खतरनाक हो जाती। उन्होंने कहा कि यह बात तय है कि पाक में भारतीय खिलाड़ियों के साथ कुछ हो जाता तो युध्द होने से कोई नहीं रोक पाता। हफीज यजदानी ने कहा कि अगर भारतीय सेना हमला नहीं करती तो देश में क्रिकेट लोग इतने दीवाने हैं कि देशवासी ही पाक के बार्डर में घुस जाते। नागपुर के राष्ट्रीय हॉकी अंपायर मनीष गौर ने कहा कि खेल पर हमला नहीं होना चाहिए। ऐसे में नुकसान तो खिलाड़ियों का होता है। आज की घटना के बाद लंकाई टीम की तो कमर ही टूट गई। चार दशक से ज्यादा समय से हॉकी के जुड़े हुए डॉ. क्यूए वाहिद ने कहा कि इस घटना के बाद समूचे विश्व को पाक के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के जीवन के खिलवाड़ शर्मनाक है। एथलेटिक क्लब के महासचिव मंसूर अहमद ने कहा कि पाक से खेलों के ही नहीं बल्कि हर तरह के रिश्ते तोड़ लेने चाहिए। इस घटना का आर्थिक असर भी पड़ेगा। फुटबॉल खिलाड़ी दिवाकर थिटे ने कहा कि पाक में खेलने जाने का फैसला ही गलत था। पाक को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में