महिला बास्केटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महिला बास्केटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 सितंबर 2011

रायपुर की महिला बास्केटबॉल टीम तय

उच्च शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल के लिए रायपुर सेक्टर की महिला टीम चुन ली गई है। यह टीम अम्बिकापुर में होने वाली स्पर्धा में खेलने जाएगी।
यह जानकारी देते हुए विप्र कॉलेज के प्राचार्य मेघेष तिवारी ने बताया कि हमारे कॉलेज की मेजबानी में खेली गई सेक्टर चैंपियनशिप के बाद हुए ट्रायल में टीम का चयन किया गया है। चुनी गई टीम में प्रीति व्यास, निकिता आडिल (विप्र कॉलेज), विभूति ठाकुर, (डिग्री गर्ल्स कॉलेज), अंजू चेलक, दीपशिखा बेक (यूटीडी), पूजा देशमुख (प्रगति कॉले), दीपाली मतेलकर, अमिता मिंज, अनामिका अरोमा, प्रीति सिंह (महंत कॉलेज), एकता सिरके (दुर्गा कॉलेज)। टीम की कोच और मैनेजर शारदा पुरवार हैं। यह टीम अम्बिकापुर रवाना हो गई है। वहां पर 22 सितंबर से मुकाबले होंगे।

शनिवार, 17 सितंबर 2011

महंत-यूटीडी फाइनल में

अंतर कॉलेज रायपुर सेक्टर महिला बास्केटबॉल में यूटीडी और महंत कॉलेज फाइनल में पहुंच गए हैं। महंत ने सेमीफाइनल में दुर्गा कॉलेज और यूटीडी ने डिग्री गर्ल्स कॉलेज को मात दी।
विप्र कॉलेज के मैदान में पहला सेमीफाइनल मैच महंत और दुर्गा कॉलेज के बीच खेला गया। यह मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। महंत कॉलेज के सामने दुर्गा कॉलेज की खिलाड़ी ठहर ही नहीं सकीं। महंत ने मैच 26-06 से जीता। विजेता टीम के लिए दीपाली मंतेलकर ने 13, अंशु और अनिता से चार-चार अंक बनाए। दूसरे सेमीफाइनल में यूटीडी की टीम ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन करते हुए डिग्री गर्ल्स कॉलेज को हराने का काम किया। यह मैच भी एकतरफा रहा। यूटीडी ने मैच 17-5 से जीता। अंजू ने 9, दीपशिखा और प्रियंका ने चार-चार अंक बनाए। इसके पहले महंत कॉलेज ने क्वार्टर फाइनल में देवेन्द्र नगर कन्या महाविद्यालय को आसानी से 35-4 से हराया था।
विप्र कॉलेज के प्राचार्य मेघेष तिवारी ने बताया कि फाइनल मैच शनिवार को सुबह 11 बजे खेला जाएगा। मैच के बाद पुरस्कार वितरण होगा जिसमें कॉलेज द्वारा विजेता के साथ उपविजेता टीम को विप्र ट्रॉफी दी जाएगी।

शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

दुर्गा, यूटीडी, डिग्री कॉलेज सेफा में

विप्र ट्रॉफी रायपुर सेक्टर महिला बास्केटबॉल में दुर्गा, यूटीडी और डिग्री गर्ल्स कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। स्पर्धा का उद्घाटन महापौर किरणमयी नायक ने किया।
विप्र कॉलेज की मेजबानी में प्रारंभ हुई स्पर्धा में पहला मैच महंत कॉलेज ने गुरुकुल कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 43-02 से हराकर जीता। दीपाली मंतेलकर ने 12 और प्रीति सिंह ने 4 अंक बनाए। दूसरे मैच में यूटीडी और डागा कॉलेज के बीच खेला गया। यह मैच कांटे का और रोमांचक रहा। मैच में एक-एक अंक के लिए टीमें संघर्ष करती रही। मजबूत डागा कॉलेज की टीम को अंत में 11-13 से मात खानी पड़ी। इस मैच में अंपायरिंग को लेकर भी सवाल हुए। डागा कॉलेज की खिलाड़ी अंपायरिंग से संतुष्ट नजर नहीं आई। मैच में विजेता टीम की शिखा ने 6 और प्रियंका ने 4 अंक बनाए। तीसरा मैच दुर्गा कॉलेज ने विप्र कॉलेज को 19-8 और चौथा मैच डिग्री कॉलेज ने साइंस कॉलेज को 13-10 से हराकर जीता।
मैचों से पहले स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए महापौर किरणमयी नायक ने कहा कि भले यह कॉलेज वर्ग का मैच है लेकिन खिलाड़ियों को इस अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह गंभीरता से खेलना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य मेघेश तिवारी ने बताया कि कॉलेज फुटबॉल की तरह बास्केटबॉल में भी अपनी तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। स्पर्धा में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच यूटीडी और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच दुर्गा कॉलेज की टीम से महंत और देवेन्द नगर कॉलेज के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।


हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में