राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 18 जुलाई 2009

स्वर्ण विजेता का जोशीला स्वागत


राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में पहली बार छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाटापारा के खिलाड़ी भीष्म वर्मा के साथ टीम के सदस्यों का यहां रायपुर के स्टेशन में जोशीला स्वागत खेल विभाग के अधिकारियों के साथ रायपुर जूडो संघ के सदस्यों ने किया।
इंदौर में खेली गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के लिए एक मात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले भीष्म वर्मा के साथ प्रदेश की टीम शुक्रवार को इंदौर से लौटी। खिलाडिय़ों के स्टेशन पर पहुंचते ही उनका स्वागत बाजे-गाजे के साथ किया गया। खेल अधिकारियों के साथ जूडो संघ के सदस्यों ने स्वर्ण विजेता भीष्म को फुल मालाओं से लाद दिया। इसी के साथ जिन खिलाडिय़ों ने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया उनका भी स्वागत किया गया।
खिलाडिय़ों का स्वागत करने के लिए खेल विभाग के उपसंचाक ओपी शर्मा के साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, के साथ खेल संघ के अनीस मेमन, श्वेता यादव, विनय तिवारी, कमलेश देवांगन, राजकुमार जायसवाल, एके मिश्रा, हेमंत कुमार, अनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


मेहनत का फल मिला: भीष्म


स्वर्ण विजेता भीष्म स्वागत से बहुत ज्यादा खुश नजर आए। उनसे जब पूछा गया कि कैसा लग रहा है तो इस छोटे से खिलाड़ी ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका ऐसा स्वागत होगा। उन्होंने बताया कि उनका रायपुर से पहले डोंगरगढ़, राजनांदगांव और दुर्ग में भी जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ भाटापारा में उनको लेकर एक रैली निकाली गई और स्वर्ण विजेता को नगर भ्रमण करवाया गया। भीष्म ने बताया कि वे भाटापारा में सुरेश राव से प्रशिक्षण लेते हैं। इसी के साथ उनको समय-समय पर एनआईएस कोच नरेन्द्र कम्बोज के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी रीना साहू से भी मार्गदर्शन मिलता है। भीष्म ने बताया कि उन्होंने जो लगातार मेहनत की है उनकी नजीता है कि उनको स्वर्ण पदक मिला है। उन्होंने बताया कि इसके पहले वे हरिद्वारा में भी पदक के करीब पहुंचे थे, पर एक अंक से चूक गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार उनको पदक की उम्मीद तो थी, पर स्वर्ण पदक मिल जाएगा, ऐेसा नहीं सोचा था। उन्होंने बताया कि भाटापारा में अभ्यास करने के लिए तो गद्दे भी नहीं है, लेकिन इसके बाद भी भीष्म ने मेहनत करके प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया है। उनकी सफलता से प्रदेश की जूडो बिरादरी भी बहुत ज्यादा खुशी है।

बुधवार, 15 जुलाई 2009

भीषम को स्वर्ण

राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने भीषम वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार प्रदेश को जूडो में स्वर्ण पदक मिला है। इंदौर में चल रही चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के महासचिव अरूण द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश संघ ने जो अंतरराष्ट्रीय कोच बुलाकर प्रदेश के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिलाया उसका ही नतीजा है कि भाटापारा जैसे छोटी जगह के खिलाड़ी भीषम वर्मा ने १० से १२ साल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सापेक्षा पाटिल, प्रियंका बाकुरे, रक्षा ओक्षा और अंकुश ठाकुर ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और यहां पर हार गए। बुधवार को चार और खिलाडिय़ों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

शनिवार, 11 जुलाई 2009

प्रदेश की जूडो टीम आज जाएगी इंदौर

राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में खेलने के लिए प्रदेश की टीम ११ जुलाई को इंदौर के लिए रवाना होगी। वहां पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन १२ जुलाई से किया गया है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश जूडो संघ के सचिव अरूण द्विवेदी ने बताया कि राज्य चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई प्रदेश की टीम का एक प्रशिक्षण शिविर भिलाई में २० जून ने १० जुलाई तक लगाया गया। इस शिविर के बाद अब टीम ११ जुलाई को यहां से रवाना हो रही है।
टीम इस प्रकार है- रक्षा ओङाा, रुपांजलि साहू, जमुना, रेशमा बोए, पुनिता चौहान, सुधा नेताम, सापेक्षा पाटिल, प्रियंका बांकुरे, दीक्षा शुक्ला, रूपाली पांडेय, संजय ध्रुव, राजेश सोनी, राजा शर्मा,आकाश त्रिपाठी, भीष्म वर्मा, अजय तिवारी, गणेश यादव, अंकुश ठाकुर, अजय राय, विजेन्द्र पाल, टीम की कोच नरेन्द्र कम्बोज, रीना साहू, प्रबंधक जय यादव यादव और शेख शरीफ।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में