राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के हैं। खिलाड़ियों को पांच जुलाई को आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर स्थाई प्रवेश दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अकादमी के प्रभारी बशीर अहदम खान ने बताया कि अकादमी में वर्ष 2011 से 2014 तक के लिए खिलाड़ियों का चयन आयोजित चयन प्रक्रिया, जिसमें फिजिकल, बैटरी टेस्ट, मेडिकल एवं स्कील व प्लेइंग के आधार पर भाग लेने वाले 74 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ियों का चयन अस्थाई रुप से किया गया। जिन्हें भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण साई के द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर साई से संबंधित विभिन्न राज्यों के जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन के द्वारा खिलाड़ियों को आयु प्रमाणित प्रपत्र में परीक्षण करा कर प्रस्तुत करने के पश्चात् वरिष्ठता के आधार पर खिलाड़ियों को राष्टीय हैण्डबॉल अकादमी में नियमित रुप से प्रवेश दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 5 जुलाई 2011 तक अपना आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है, चुए गए खिलाड़ी इस प्रकार है हरिंदर सिंह, राजेश कुमार, विकाश, संदीप,Þ हरीश, सुनील मल्लिक हरियाणा, रोहित और बसंत दिल्ली, एनरामू आंध्र प्रदेश, कुमार गौरव झारखंड, विनोद राजस्थान,आशी खुशवाहा महासमुंद, राहुल ठाकुर अंबिकापुर, समृद्व भिलाई।
श्री खान ने बताया कि एनएमडीसी द्वारा प्रत्येक वर्ष अकादमी पर सात लाख रुपए आवश्यकतानुसार हैंडबॉल संघ के माध्यम से व्यय किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008-09 से वर्ष 2010-11 तक कुल 21 लाख में से 19 लाख राष्ट्रीय हैण्डबॉल अकादमी के खिलाड़ियों एवं राज्य के अन्य खिलाड़ियों के नियमित प्रािक्षण के लिए खर्च किया गया। भिलाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आउट डोर रबर कोटेड मैदान का निर्माण किया गया है, आगामी दिसंबर 2011 में बंगलादेश, राष्ट्रीय हैण्डबॉल अकादमी एवं प्रदेश की हैंडबॉल टीमों के मध्य टेस्ट मैच भिलाई, रायपुर एवं ढ़ाका में खेले जाएंगे। जिस पर लगभग चार लाख व्यय होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 25 जून 2011
शुक्रवार, 17 जून 2011
ट्रायल में जुटेंगे देश भर के खिलाड़ी
राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी में स्थान पाने छत्तीसगढ़ के साथ देश भर के खिलाड़ी शुक्रवार से जुटेंगे। छत्तीसगढ़ के करीब दो दर्जन खिलाड़ियों के अलावा देश भर से 100 से ज्यादा खिलाड़ियों के आने की संभावना है।
यह जानकारी देते हुए अकादमी के प्रभारी बशीर अहमद खान ने बताया कि अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। जो खिलाड़ी 6 फीट या इससे ज्यादा लंबाई के होंगे उन खिलाड़ियों का किसी भी तरह का टेस्ट लिए बिना उनको सीधे प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अकादमी में प्राथमिकता प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाएगी, ताकि छत्तीसगढ़ में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए खिलाड़ी पदक जीतने में मदद कर सकें। छत्तीसगढ़ के करीब दो दर्जन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के लिए किया गया है। इसी के साथ देश के हर राज्य के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होने आ रहे हैं। करीब 150 खिलाड़ियों के ट्रायल में शामिल की संभावना है।
चयन ट्रायल की पात्रता के बारे में उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की उम्र 13 से 17 साल होनी चाहिए। लंबाई 168 सेंटी मीटर। खिलाड़ियों के लिए होने वाले बैटरी टेस्ट में स्टैडिंग ब्रांड जंप 215 सेंटी मीटर , 30 मीटर की दौड़ 4.5 सेंकेड में, 6 से 10 मीटर शटल रन 16 सेकेंड में, वर्टिकल जंप 42 सेंटी मीटर, 1600 मीटर दौड़ 7 मिनट से कम, लचीलापन 8सेंटी मीटर, हैंडबॉल खेलने में दक्षता। जो खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल होंगे उनके 17 से 21 जून तक रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। बैटरी टेस्ट के 6 में से चार टेस्ट पास करने वालों को यात्रा व्यय भी दिया जाएगा। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र के लिए 5वीं, 8वीं और 10वीं की अंक सूची लानी होगी।

लेबल:
राष्ट्रीय हैंडबॉल अकादमी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)