वेस्ट जोन राष्ट्रीय टेनीक्वाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वेस्ट जोन राष्ट्रीय टेनीक्वाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010

विजेता टीम का स्वागत

वेस्ट जोन राष्ट्रीय टेनीक्वाइट में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की टीम का वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश टेनीक्वाइट संघ के महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि गुजरात में खेली गई इस स्पर्धा में सात राज्य की टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बनाया। टीम खिताब तो नहीं जीत सकी, पर रजत पदक जीतने के साथ टीम ने गोवा में होने वाली मुख्य राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने की पात्रता प्राप्त कर ली। विजेता टीम में प्रवीण पांडे, मोहन वर्मा, लक्ष्मीनारायण, पवन कुमार, आशीष चौरसिया, देवेन्द्र कुशवाहा थे। इस टीम का रायपुर आने पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

छत्तीसगढ़ को मिला रजत पदक

वेस्ट जोन राष्ट्रीय टेनीक्वाइट में छत्तीसगढ़ के हाथ रजत पदक लगा। फाइनल में हुए कड़े मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम २-३ से महाराष्ट्र से मात खा गई।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश टेनीक्वाइट संघ के संजय शर्मा ने बताया कि जूनागढ़ गुजरात में खेली गई इस स्पर्धा के फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ेस अनुभवी महाराष्ट्र की टीम को कड़ी टक्कर दी। एक समय मुकाबला २-२ से बराबर था, पर अंत में महाराष्ट्र की टीम ने एक अंक लेकर खिताब जीत लिया।
इसके पहले छत्तीसगढ़ ने मप्र को ३-०, गोवा और मेजबान गुजरात को भी ३-० से मात देकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। यहां पर छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल दिखाते हुए ३-० से जीत प्राप्त कर फाइनल में स्थान बनाया था। छत्तीसगढ़ की टीम से प्रवीण पांडे, मोहन वर्मा, लक्ष्मीनारायण एवं पवन कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम कल रायपुर लौटेगी।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में