सोमवार, 3 अगस्त 2009

टाईब्रेकर में मिली जीत



वीके चौबे स्मृति अंतर स्कूल सेवन-ए-साइड फुटबॉल में अंडर १७ साल के मुकाबले में बालाजी स्कूल ने होलीक्रास बैरन बाजार को कड़े मुकाबले के बाद टाईब्रेकर में १-० से मात दी। अन्य मैचों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट जेंवियर और होलीक्रास कांपा ने अपने-अपने मैच जीते।


सप्रे स्कूल में शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में अंडर १४ साल वर्ग में पहला मैच बालाजी और सेंट जेवियर के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जेवियर के लिए तीसरे मिनट में गोल करके रैबर ने खाता खोला। इसके कुछ समय बाद ही मो. सोहिल ने भी एक गोल दाग दिया। इन दो गोलों के बाद जेवियर की टीम जीत के प्रति आश्वास्त हो गई और उसने मैच २-० से जीत लिया।
दूसरे मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने भारत माता को २-० से मात दी। इस मैच में पूरी तरह से विजेता टीम का दबदबा रहा। मैच का पहला गोल तनवीर भाटिया और दूसरा पलास जैन ने किया। दोनों गोल दूसरे हॉफ में हुए।


तीसरा मैच अंडर १७ साल में बालाजी स्कूल और होलीक्रास बैरन बाजार के बीच खेला गया। यह मैच रोमांचक और काफी संघर्षपूर्ण रहा। इस मैच में दोनों टीमें काफी प्रयासों के बाद किसी की भी रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। ऐसे में मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया। यहां भी मुकाबला कड़ा हुआ बालाजी ने एक गोल से जीत प्राप्त की।


अंडर १७ वर्ग के एक अन्य मैच में जेएन पांडे ने टाईब्रेकर में जीत ३-१ से जीत प्राप्त की। मैच में निर्धारित समय तक मैच १-१ से बराबर रहा। मैच का पहला गोल १५वें मिनट में सेंट जेवियर के सेम तिहारू के किया। जेएन को २४वें मिनट में मुकुल बुंदेल ने बराबरी दिलाई। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी तो मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। यहां पर जेएन के मधुर और मुकुल ने गोल करके अपनी टीम को ३-१ से जीत दिल दी। पांचवां मैंच अंडर १९ साल का होलीक्रास और सेंट जोसेफे स्कूल के बीच खेला गया। यह मैच होलीक्रास ने ३-० से जीता।

रविवार, 2 अगस्त 2009

खेल मंत्री आज जाएंगी दिल्ली

देश भर के खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा
प्रदेश की खेल मंत्री सुश्री लता उसेंडी रविवार को दिल्ली जाएंगी। वहां पर तीन अगस्त को सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में वह शामिल होंगी। खेल मंत्री के साथ खेल सचिव सुब्रत साहू और संचालक जीपी सिंह भी साथ में जाएंगे। केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस गिल केन्द्र सरकार की पाइका योजना पर सभी खेल मंत्रियों से चर्चा करेंगे।

केन्द्र सरकार इस समय पूरे देश में पाइका के नाम से एक योजना लेकर आई है। इस योजना में देश के हर गांव को १० साल के अंदर खेलों से जोडऩे की योजना है। इस योजना का पहला चरण प्रारंभ हो चुका है और ज्यादातर राज्यों में केन्द्र सरकार ने पहले साल के लिए इसका बजट भी दे दिया है। छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार से पहले साल में करीब १० करोड़ का बजट केन्द्र ने देने का आदेश जारी कर दिया है। इन पैसों से प्रदेश के ९८२ गांवों को पहले चरण में खेलों से जोड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस योजना के लिए दो करोड़ ६६ लाख का बजट दे दिया है। केन्द्र सरकार अब अपनी योजना को लेकर दिल्ली में तीन अगस्त को एक बैठक सभी राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ करने जा रही है। इस बैठक में खेल मंत्रियों से केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस गिल चर्चा करेंगे। बैठक में केन्द्रीय खेल सचिव के साथ खेल मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में सभी राज्यों में पाइका योजना को गंभीरता से लागू करने पर चर्चा होगी। इसी के साथ सभी राज्यों के पास अपने राज्य में खेलों के विकास पर केन्द्रीय खेल मंत्री से चर्चा करने का अवसर रहेगा। वैसे छत्तीसगढ़ की खेल मंत्री लता उसेंडी पहले भी एक बार दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री से मुलाकात करके छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास पर चर्चा कर चुकी है। श्री गिल ने तब छत्तीसगढ़ को केन्द्र से पूरी मदद देने का आश्वासन भी दिया है। इस बार भी खेल मंत्री खेलों के विकास के लिए कुछ मुद्दे लेकर जा रही हैं जिन पर वह केन्द्रीय खेल मंत्री से चर्चा करेंगी।

विवेकानंद की दोनों टीमें जीतीं

वीके चौबे स्मृति अंतर स्कूल सेवन-ए-साइड फुटबॉल में विवेकानंद विद्या पीठ की अंडर १७ से साथ अंडर १९ की टीम ने भी अपना मैच जीत लिया। अन्य मैचों में द्रोणाचार्य ने खालसा स्कूल को ७-१, और रेयान ने पद्मावती को २-१ से मात दी।

शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में पहला मैच अंडर १४ साल में रेयान स्कूल का पद्मावती से हुआ। इस मैच में निर्धारित समय तक मुकाबला १-१ से बराबर रहा। फैसला टाईब्रेकर में किया गया तो रेयान ने २-१ से बाजी मारी। दूसरे मैच में द्रोणाचार्य से गोलों की ङाड़ी लगाते हुए खालसा स्कूल को ७-१ से मात दी। सौरभ ने तीन और प्रिंस के साथ अमन देव ने २-२ गोल किए। विधान गोयल के आत्मघाती गोल के कारण खालसा के खाते में एक गोल गया।
अंडर १७ के एक और मैच में विवेकानंद विद्या पीठ ने भी गोलों की बारिश करते हुए लिटिल फ्लावर को ६-० से रौंद दिया। मैच पहला गोल शिव भंजन ने १५वें मिनट में किया। उसने एक और गोल २८वें मिनट में दागा। कुलदीप ने ३५, ३८ और ४२वें मिनट में गोल किए। निहारिक ने बीच में ३९वें मिनट में गोल कर दिया जिसके कारण कुलदीप हैट्रिक से चूक गए।
अंतिम मैच में अंडर १९ के मुकाबले में विवेकानंद ने विक्रांत के दो गोलों की मदद से रविशंकर को मात दी। मैचों के रेफरी विनोद तांडी, विक्की क्षत्री, तरूण पुटान, अमित यदु, अर्स उल्ला खान, सतीश दीप और नीलकंठ जगत थे।

डीजीपी ने किया ८० ट्रेक शूट देने का वादा

चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में न पहुंच पाने वाले डीजीपी विश्व रंजन ने आज स्पर्धा में पहुंच कर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और कौमी एकता कमेटी के सदस्य अलीम रजा के प्रस्ताव पर ८० खिलाडिय़ों को ट्रेक शूट देने का वादा किया। शेरा क्लब के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि विश्व रंजन करीब एक घंटे तक खिलाडिय़ों के बीच में रहे और एक मैच का प्रारंभ फुटबॉल को किक मार कर किया।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में