राज्य बैडमिंटन में खेलने जाने वाली रायपुर की टीम में स्थान पाने के लिए खिलाडिय़ों के बीच मशक्कत शुरू हो गई।
सप्रे बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार से प्रारंभ हुए मुकाबलों में अंडर १३ साल वर्ग में श्रीराज खुटे ने उदय घगट को २१-१८, जयदित्य सिंह ने जयदेव को २१-१५, वरूण गायकवाड़ ने रिषभ को २१-९, वैभव ने सारस को २१-१९, नमन अग्रवाल ने अशोक अनदानी को २१-१९, नील कुमार ने मनीष को २२-२०, मोहित राज शर्मा ने निखिलको २१-१०, अजहर खान ने वी. नत्थानी को २१-१४ और अमोल करकरे ने प्रियेश अग्रवाल को २१-९ से हराया।
अंडर १६ साल वर्ग में वरूण गायकवाड़ ने विवेक मिश्रा को २१-११, ए. गुप्ता ने यश नायडु को २१-१०, इशान माखीजा ने सारस को २१-१५, आदित्य अग्रवाल ने श्रीराज खुटे को २१-१, वैभव मुकीम ने आकाश को २१-१४, अभिषेक ने वैभव मुकीम को २१-८, रोहित ने शुभम को २१-८ और अशोक अनदानी ने टोनी को २१-१३ से मात दी। यमन नायक ने उज्जवल को २१-५, एस. दुबे ने वैभव मुकीम को २१-७, अभिषेक ने यश मुकीम को २१-१६ अमोल करकरे ने रोहित को २१-११ से हराया। स्पर्धा में फाइनल मुकाबले कल होंगे। इसके पहले स्पर्धा का उद्घाटन इंदरचंद घाड़ीवाल ने किया।
जिला संघ के अनुराग दीक्षित ने बताया कि स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में खेलने के लिए जाएंगे।
शनिवार, 7 अगस्त 2010
शुक्रवार, 6 अगस्त 2010
सीएम स्क्वैश संघ के अध्यक्ष
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब छत्तीसगढ़ स्क्वैश संघ के भी अध्यक्ष बन गए हैं। प्रदेश संघ की बैठक में गुरुवार को नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। पुराने अध्यक्ष राकेश सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री को प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने के कारण वैसे भी किसी एक संघ का अध्यक्ष बनाना ही था।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्क्वैश संघ का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा यहां पर स्क्वैश संघ की बैठक के बाद प्रदेश ओलंपिक संघ के आब्जर्वर गुरूचरण सिंह होरा ने की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने पिछले माह १८ जुलाई को इस्तीफा देने के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संघ का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया था। उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने २० जुलाई को ही अध्यक्ष बनने के लिए मंजूरी दे दी थी। इसके बाद संघ के नियमों के अनुसार १४ दिनों बाद संघ की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई जिसमें ओलंपिक संघ की तरफ से मुङो आब्जर्वर बनाया गया। इसी के साथ प्रदेश के खेल विभाग की तरफ से राज्य खेल अधिकारी विलियम्स लकड़ा को आब्जर्वर बनाया गया। दो आब्जर्वरों की उपस्थित में बैठक में सर्वसम्मनित से डॉ. रमन सिंह को अध्यक्ष चुना गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अध्यक्ष ने ही इस्तीफा दिया था इसलिए अध्यक्ष का ही चुनाव किया गया है बाकी कार्यकारिणी पुरानी ही रहेगी। संघ के महासचिव विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय फेडरेशन को भी जानकारी दे दी गई है कि मुख्यमंत्री को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। वहां से भी इसके लिए मंजूरी मिल गई है।

सेंट जेनियर दो वर्गों में जीता, एक में हारा
सेंट जेवियर स्कूल की तीन टीमों को आज अपने मैचों में दो में सफलता मिली और तीसरे मैच में उसे देशबन्धु ने जीत की हैट्रिक बनाने से रोक दिया।
सप्रे स्कूल में शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा आयोजित स्वर्गीय वीके चौबे स्मृति अंतर शालेय फुटबॉल में सेंट जेवियर की टीम ने अंडर १४ साल के पहले मैच में आदर्श स्कूल को गुरूसिमरन सिंग के गोल की मदद से १-० से मात दी। अंडर १७ साल के मैच में सेंट जेवियर ने गुजराती स्कूल को ३-१ से हराया। इस मैच में विजेता टीम के लिए सार्थक, प्रतीक हंसा और हरिन्दर सिंह ने गोल किए। पराजित टीम के ळिए एक मात्र गोल अविनाश ने किया। अंडर १९ साल के मैच में सेंट जेवियर की टीम को देशबन्धु की टीम ने जीत की हैट्रिक बनाने से रोकते हुए यह मैच कड़े मुकाबले में २-१ से जीत लिया। देशबन्धु के लिए अशरफ और योगेश ने गोल किए। सेंट जेवियर के लिए एक गोल श्याम ने किया। अंडर १९ साल के दूसरे मैच में आदर्श स्कूल टाटीबंध ने ज्ञानोदय को ३-२ से हराया। इस मैच में आदर्श ने लिए श्रीकांत, गगन दीप और करणवीर ने गोल किए। ज्ञानोदय के लिए केतन और मोहसीन ने गाले मारे। अअंडर १४ साल के एक मैच में रेयान ने स्वामी विवेकानंद स्कूल को २-१ से हराया। रेयान के लिए अदीम लेपच और उदित ने गोल किए। विवेकानंद के लिए मोहित ने एक गोल किया। अंडर १७ साल के मैच में आदर्श ने संत ज्ञानेश्वर को टाईब्रेकर में ३-२ से हराया। मैच में पहला गोल मनीष ठाकुर ने किया। आदर्श को शेरा के गोल से बराबरी मिली। इसके बाद आदर्श ने लिए भूपेन्द्र और आशीष ने गोल किए, जबकि संत ज्ञानेश्वर के लिए रजत ही गोल कर सके। आयोजक क्लब के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि स्पर्धा में कल भी छह मैच खेल जाएंगे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)