बुधवार, 30 सितंबर 2009

राष्ट्रीय स्कूल खेलों की तैयारी शुरू

राजधानी रायपुर में ७ से ११ अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय शालेय खेलों की तैयारी प्रारंभ हो गई है। दो खेलों नेटबॉल और कबड्डी की इस स्पर्धा के लिए नेताजी स्टेडियम में मैदान बनाने की तैयारी चल रही है। इसी के साथ प्रदेश की टीमों का बुधवार से यहां प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
प्रदेश के शिक्षा विभाग को चार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। इनमें से दो खेलों नेटबॉल और कबड्डी का आयोजन राजधानी रायपुर में ७ अक्टूबर से होना है। इसके लिए नेताजी स्टेडियम में मैदान बनाने की काम प्रारंभ हो गया है। सहायक संचालक (खेल) एसआर कर्ष ने बताया कि नेताजी स्टेडियम में नेटबॉल ने तीन और कबड्डी के ६ कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इस बार शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर इन खेलों के खेल संघों को भी साथ में जोड़ा गया है। संघों के जिम्मे ही खेल का आयोजन और रेफरी और निर्णायकों को रखना रहेगा। आज दोनों संघों के पदाधिकारियों कबड्डी के महासचिव रामबिसाल साहू और नेटबॉल के सुधीर वर्मा का मैदान में बुलाकर मैदान बनाने के लिए चर्चा की गई तथा उनसे कहा गया कि आयोजन का जिम्मा संघ का रहेगा।

श्री कर्ष ने बताया कि कबड्डी की टीम तो तय कर दी गई है, नेटबॉल की कल सुबह तक तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों का प्रशिक्षण शिविर बुधवार से प्रारंभ हो जाएगा। कबड्डी की टीम इस प्रकार है-बालक वर्ग मनोज यादव, सुरेश साहू, लक्ष्मी पटेल, खिलावन साहू, दिनेश यादव, (बिलासपुर), ओम प्रकाश, प्रमोद कुमार (सरगुजा), दुकरू राम, अमल सिंग, सुकमू (बस्तर), रफीक अली (दुर्ग), शिव शंकर (जशपुर)। बालिका अनिता, कमला, ममता, शशि कला, (सरगुजा), वीणा (राजनांदगांव), कलिस्ता, मनीषा (जशपुर), रीना, खेमीन, नीतू (दुर्ग), मीना (रायपुर), रोमनी दुग्गा (बस्तर)।

रायपुर के १२ खिलाड़ी प्रदेश की टीम में

राष्ट्रीय शालेय खेलों के लिए प्रदेश की नेटबॉल (अंडर १७) और कबड्डी (अंडर) की टीमों में रायपुर जोन के १२ खिलाडिय़ों को रखा गया है। यह जानकारी देते हुए रायपुर जिले के खेल अधिकारी सीएस बघेल ने बताया कि नेटबॉल की बालिका टीम में माधवी, आसमा खान, आस्था गुप्ता, लिसा पीटर और लाकेश्वरी यादव को रखा गया है। बालक टीम में विशाल रजक, कमल, भीम महानंद, देवेन्द्र दास, जोएल कर्ष, प्रतीक खेस शामिल हैं। कबड्डी में रायपुर की एक मात्र खिलाड़ी मीना को रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में