अंतर रेलवे तीरंदाजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अंतर रेलवे तीरंदाजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 जनवरी 2011

मेजबान एसईसीआर के 9 तीर स्वर्ण पर

अंतर रेलवे तीरंदाजी में मेजबान एसईसीआर के तीरंदाजों ने जोरदार खेल दिखाते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदकों पर कब्जा किया। पहले दिन दांव पर लगे 16 में से 9 स्वर्ण पर मेजबान खिलाड़ियों के तीर चले। 6 स्वर्ण ईस्टन रेलवे के खाते में आए। ईस्टन रेलवे में ही ओलंपियन मंगल सिंह चाम्पिया के साथ डोना और राहु बैनजी जैसे स्टार तीरंदाज हैं।
डब्ल्यूआर के मैदान में मुकाबलों के पहले दिन मेजबान खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाते हुए सब्से ज्यादा पदक बटोरने का काम किया। स्टार खिलाड़ियों ने सामने मेजबान खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि सभी देखते रह गए।
मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे। 70 मीटर कंपाउंड में स्वर्ण वृशाली (एसईसीआर), रजत नमिता, कांस्य रिमिल (एसईसीआर)। रिकर्व स्वर्ण रिमिल (एसईसीआर), रजत सुषमा, कांस्य लक्ष्मी मांझी (एसईसीआर)। 90 मीटर रिकर्व स्वर्ण मंगल सिंह चाम्पिया, रजत राहुल बैनर्जी, कांस्य कपिल। कंपाऊंड- पल्टन हसदा (एसईसीआर),रजत रामाराव, कांस्य विकास (एसईसीआर)। 60 मीटर रिकर्व स्वर्ण बोम्बाइला देवी, रजत रिमिल (एसईसीआर),कांस्य लक्ष्मी मांझी (एसईसीआर)। कंपाऊंड स्वर्ण मंजूधा, रजत नमिता, कांस्य वृशाली (तीनों एसईसीआर)। 70 मीटर रिकर्व स्वर्ण मंगल सिंह चाम्पिया, रजत हेमंता, कांस्य राहुल बैनजी। कंपाऊंड स्वर्ण शिवनाथ नगेशिया (एसईसीआर), रजत रामाराव, कांस्य विकास (एसईसीआर)। 50 मीटर रिकर्व स्वर्ण राहुल बैनजी, रजत ए. राजू. कांस्य पाराशन। कंपाऊंड स्वर्ण रामाराव, रजत पल्टन हसदा (एसईसीआर),कांस्य विकास (एसईसीआर)। महिला वर्ग रिकर्व स्वर्ण सुषमा, रजत रिमिल (एसईसीआर),कांस्य बोम्बाइला देवी। कंपाऊंड स्वर्ण मंजूधा, रजत वृशाली, कांस्य नमिता (तीनों एसईसीआर)। 30 मीटर रिकर्व स्वर्ण रिमिल (एसईसीआर), रजत डोना बेनर्जी, कांस्य रीना कुमारी। कंपाऊंड स्वर्ण नमिता, रजत मंजूधा, कांस्य वृशाली (तीनों एसईसीआर)। रिकर्व स्वर्ण राहुल बेनर्जी, रजत मंगल सिंह चाम्पिया,कांस्य पराशन। कंपाऊंड स्वर्ण शिवनाथ नगेशिया, रजत विकास, कांस्य पल्चन हसदा (तीनों एसईसीआर)।
मंगल-राहुल का चला जादू
स्पर्धा में ओलंपियन मंगल सिंह चाम्पिया और राहुल बेनर्जी को छोड़कर और किसी स्टार खिलाड़ी का जादू नहीं चला। मंगल के खाते में दो स्वर्ण पदकों के साथ एक रजत पदक आया। डोना बेनर्जी को बड़ी मुश्किल से 30 मीटर रिकर्व में एक रजत पदक मिला। उनके भाई राहुल बेनर्जी को दो स्वर्ण 50 और 30 मीटर रिकर्व में मिले। राहुल ने सुबह के सत्र में एक रजत और एक कांस्य जीता था।
कामनवेल्थ में स्वर्ण जीतने वाली डोना बेनर्जी का जादू स्पर्धा में चल ही नहीं पाया। स्पर्धा में सबसे ज्यादा दबदबा मेजबान खिलाड़ियों का रहा। इन खिलाड़ियों में बिलासपुर में पदस्थ खिलाड़ियों वृशाली, नमिता और मंजूधा के खेल ने सबका मन जीता। इन महिला खिलाड़ियों ने ही मेजबान को पदक तालिका में पहला स्थान दिलाया। ईस्टन रेलवे के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण चार रजत और तीन कांस्य के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेजबान खिलाड़ियों में मंजूधा, शिवनाथ नगेशिया और रिमिल ने दो-दो स्वर्ण, पल्टन हसदा, वृशाली और नमिता ने एक-एक स्वर्ण जीता। स्पर्धा में बुधवार को ओलंपिक राऊंड के साथ टीम वर्ग के मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों के बाद ओवरआल चैंपियनशिप का फैसला होगा। मुकाबलों के बाद 3.30 बजे पुरस्कार वितरण होगा।



रविवार, 2 जनवरी 2011

आज से आने लगेंगे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज

अंतर रेलवे तीरंदाजी में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज डोला बैनर्जी सहित बाकी खिलाड़ी भी रविवार ने आने लगेंगे। तीन जनवरी को अभ्यास के बाद चार जनवरी से मुकाबले प्रारंभ होंगे। सभी मुकाबले रेलवे के डब्ल्यूआरएस के मैदान में होंगे। स्पर्धा की सारी तैयारी कर ली गई है।
रेलवे द्वारा पहली बार आयोजित अंतर रेलवे स्पर्धा की मेजबानी मेजबानी दक्षिण पूर्व मध्यम रेलवे को दी गई है। यह स्पर्धा रायपुर के डब्ल्यूआरएस के मैदान में चार जनवरी से आयोजित होगी। पांच जनवरी तक चलने वाली स्पर्धा में देश के 30 नामी खिलाड़ी आएंगे। इन खिलाड़ियों में एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी अंतररराष्ट्रीय हैं। इन खिलाड़ियों में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त डोला बैनर्जी, ओलंपियन मंगल चाम्पिया ं के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बोमबायला देवी, रीना कुमारी, सुषमा, और राहुल बैनजी ईस्टन रेलवे से खेलने आएंगे। राजू और प्रभात सीएलडब्ल्ूय से, प्रतिमा एनएफ रेलवे से खेलेंगी। मेजबान दक्षिण पूर्व मध्यम रेलवे से साकरो बेसरा, नमिता यादव, पल्टन हसदा और मंजुथा सोय खेलेंगे। ये सभी खिलाड़ी भी अंतरराष्चट्रीय स्तर पर खेल कर पदक जीत चुके हैँ।
स्पर्धा में रेलवे के पांच जोन दक्षिण पूर्व मध्यम रेलवे, पूर्व रेलवे, उत्तर सीमांत रेलवे, दक्षिण मध्यम रेलवे और सीएलडब्ल्यू के करीब 30 खिलाड़ी खेलने आएंगे। स्पर्धा में पहले दिन 3 जनवरी को अभ्यास सत्र होगा। चार और पांच जनवरी को मुकाबले होंगे। स्पर्धा में खेलने के लिए रविवार को ही कई टीमों के साथ खिलाड़ी आने लगेंगे। तीन जनवरी को सुबह 8 बजे से ही खिलाड़ी अभ्यास में जुट जाएंगे। चार जनवरी को स्पर्धा का उद्घाटन सुबह 8 बजे डीआरएम बीपी स्वाइन करेंगे।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में