बुधवार, 5 जनवरी 2011

मेजबान एसईसीआर के 9 तीर स्वर्ण पर

अंतर रेलवे तीरंदाजी में मेजबान एसईसीआर के तीरंदाजों ने जोरदार खेल दिखाते हुए 9 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदकों पर कब्जा किया। पहले दिन दांव पर लगे 16 में से 9 स्वर्ण पर मेजबान खिलाड़ियों के तीर चले। 6 स्वर्ण ईस्टन रेलवे के खाते में आए। ईस्टन रेलवे में ही ओलंपियन मंगल सिंह चाम्पिया के साथ डोना और राहु बैनजी जैसे स्टार तीरंदाज हैं।
डब्ल्यूआर के मैदान में मुकाबलों के पहले दिन मेजबान खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाते हुए सब्से ज्यादा पदक बटोरने का काम किया। स्टार खिलाड़ियों ने सामने मेजबान खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि सभी देखते रह गए।
मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे। 70 मीटर कंपाउंड में स्वर्ण वृशाली (एसईसीआर), रजत नमिता, कांस्य रिमिल (एसईसीआर)। रिकर्व स्वर्ण रिमिल (एसईसीआर), रजत सुषमा, कांस्य लक्ष्मी मांझी (एसईसीआर)। 90 मीटर रिकर्व स्वर्ण मंगल सिंह चाम्पिया, रजत राहुल बैनर्जी, कांस्य कपिल। कंपाऊंड- पल्टन हसदा (एसईसीआर),रजत रामाराव, कांस्य विकास (एसईसीआर)। 60 मीटर रिकर्व स्वर्ण बोम्बाइला देवी, रजत रिमिल (एसईसीआर),कांस्य लक्ष्मी मांझी (एसईसीआर)। कंपाऊंड स्वर्ण मंजूधा, रजत नमिता, कांस्य वृशाली (तीनों एसईसीआर)। 70 मीटर रिकर्व स्वर्ण मंगल सिंह चाम्पिया, रजत हेमंता, कांस्य राहुल बैनजी। कंपाऊंड स्वर्ण शिवनाथ नगेशिया (एसईसीआर), रजत रामाराव, कांस्य विकास (एसईसीआर)। 50 मीटर रिकर्व स्वर्ण राहुल बैनजी, रजत ए. राजू. कांस्य पाराशन। कंपाऊंड स्वर्ण रामाराव, रजत पल्टन हसदा (एसईसीआर),कांस्य विकास (एसईसीआर)। महिला वर्ग रिकर्व स्वर्ण सुषमा, रजत रिमिल (एसईसीआर),कांस्य बोम्बाइला देवी। कंपाऊंड स्वर्ण मंजूधा, रजत वृशाली, कांस्य नमिता (तीनों एसईसीआर)। 30 मीटर रिकर्व स्वर्ण रिमिल (एसईसीआर), रजत डोना बेनर्जी, कांस्य रीना कुमारी। कंपाऊंड स्वर्ण नमिता, रजत मंजूधा, कांस्य वृशाली (तीनों एसईसीआर)। रिकर्व स्वर्ण राहुल बेनर्जी, रजत मंगल सिंह चाम्पिया,कांस्य पराशन। कंपाऊंड स्वर्ण शिवनाथ नगेशिया, रजत विकास, कांस्य पल्चन हसदा (तीनों एसईसीआर)।
मंगल-राहुल का चला जादू
स्पर्धा में ओलंपियन मंगल सिंह चाम्पिया और राहुल बेनर्जी को छोड़कर और किसी स्टार खिलाड़ी का जादू नहीं चला। मंगल के खाते में दो स्वर्ण पदकों के साथ एक रजत पदक आया। डोना बेनर्जी को बड़ी मुश्किल से 30 मीटर रिकर्व में एक रजत पदक मिला। उनके भाई राहुल बेनर्जी को दो स्वर्ण 50 और 30 मीटर रिकर्व में मिले। राहुल ने सुबह के सत्र में एक रजत और एक कांस्य जीता था।
कामनवेल्थ में स्वर्ण जीतने वाली डोना बेनर्जी का जादू स्पर्धा में चल ही नहीं पाया। स्पर्धा में सबसे ज्यादा दबदबा मेजबान खिलाड़ियों का रहा। इन खिलाड़ियों में बिलासपुर में पदस्थ खिलाड़ियों वृशाली, नमिता और मंजूधा के खेल ने सबका मन जीता। इन महिला खिलाड़ियों ने ही मेजबान को पदक तालिका में पहला स्थान दिलाया। ईस्टन रेलवे के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण चार रजत और तीन कांस्य के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेजबान खिलाड़ियों में मंजूधा, शिवनाथ नगेशिया और रिमिल ने दो-दो स्वर्ण, पल्टन हसदा, वृशाली और नमिता ने एक-एक स्वर्ण जीता। स्पर्धा में बुधवार को ओलंपिक राऊंड के साथ टीम वर्ग के मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों के बाद ओवरआल चैंपियनशिप का फैसला होगा। मुकाबलों के बाद 3.30 बजे पुरस्कार वितरण होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में