अंतर शालेय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अंतर शालेय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 सितंबर 2011

होलीक्रास की दोहरी जीत

स्वर्गीय नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में होलीक्रास बैरनबाजार ने दोहरी जीत दर्ज की। पहले मैच में ए टीम ने रायपुर कांवेंट को 5-0 और दूसरे मैच में बी टीम ने लिटिल फ्लावर को टाईब्रेकर में 3-2 से मात दी।
सप्रे मैदान में चल रही स्पर्धा में पहले मैच में होलीक्रास बैरनबाजार की ए टीम के लिए पहला गोल 10वें मिनट में अभिषेक ने किया। इसके बाद गोलों की झड़ी लग गई। दूसरा गोल राकेश ने 15वें मिनट में किया। राकेश ने ही दो और गोल 27वें और 30वें मिनट में किए। एक गोल संदीप ने 25वें मिनट में किया।
दूसरे मैच में होलीक्रास की बी टीम का लिटिल फ्लावर के साथ कांटे का मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मैच का फैसले करने टाईब्रेकर का सहार लिया गया। इसमें विजेता टीम के लिए भास्कर, मेवा राम और प्रभजोत सिंह ने गोल किए। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल लोकनाथ ने किया। तीसरा मैच में होलीक्रास कांपा ने गोलों की बारिश करते हुए रायपुर कांवेंट को 8-0 से परास्त किया। अभिषेक ने हैट्रिक के साथ चार गोल किए। ये चारों गोल दूसरे हॉफ में 40, 47, 48 और 50वें मिनट में हुए। इसके पहले विकास (15, 17वें मिनट) ने दो, आडिल (सातवें मिनट) और सौरभ (21वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।


बुधवार, 16 सितंबर 2009

आरकेसी-एनआईटी चैंपियन



स्वर्गीय नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में आरकेसी और एनआईटी ने फाइनल मैच जीतकर खिताब जीत लिया। कॉलेज वर्ग में एनआईटी ने सेंट थामस भिलाई को २-१ से और स्कूल वर्ग में आरकेसी ने होलीक्रास को २-० से मात दी।


शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे शाला मैदान में आयोजित स्पर्धा में पहला फाइनल मैच कॉलेज वर्ग का खेला गया। एनआईटी और सेंट थामस कॉलेज भिलाई के बीच खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच का पहला गोल एनआईटी के महिपाल ने खेल के ४६ वें मिनट में किया। महिपाल ने ही दूसरा गोल खेल के ६२ वें मिनट में किया। सेंट थामस के लिए एक मात्र गोल खेल समाप्त होने के चार मिनट पहले चरणजीत ने किया।


स्कूल वर्ग के फाइनल में आरकेसी और होलीक्रास के बीच खेला गया मैच एक तरफा रहा। इस मैच में पहला गोल Ÿोयांस ने खेल के १३वें मिनट में किया। इसके एक मिनट बाद ही अनुराग डागा ने एक गोल करके अपनी टीम को २-० से आगे कर दिया। मैच में होलीक्रास की टीम ने गोल करने के सारे जतन किए, पर उसके फारवर्ड आरकेसी की रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके।


फाइनल मैचों के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाडिय़ों को बढ़ाने के लिए सारे प्रयास कर रही है। सरकार पाइका योजना से ग्रामीण खिलाडिय़ों को भी निखारने का काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के खिलाडिय़ों को नौकरी देने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मैदानों की कमी भी दूर करने के लिए सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने खिलाडिय़ों से सफलता पाने के लिए जी-जान से मेहनत करने की बात कही और उन्होंने शेरा क्लब की तारीफ की कि वह अंतर स्कूल और अंतर कॉलेज की स्पर्धाओं का आयोजन करके खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। पुरस्कार वितरण के अवसर पर खेल संचालक जीपी सिंह के साथ कई और अतिथि मौजूद थे। इसके पहले शाम को कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आए और उन्होंने करीब एक घंटे तक मैदान में बैठकर कॉलेज वर्ग का मैच देखा। उसी समय महापौर सुनील सोनी भी आए थे। उन्होंने भी कॉलेज वर्ग का फाइनल पूरा देखा।

मंगलवार, 15 सितंबर 2009

होलीक्रास-आरकेसी में खिताबी भिड़ंत

स्वर्गीय नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में स्कूल वर्ग में होलीक्रास की राजकुमार कॉलेज यानी आरकेसी से खिताबी भिड़ंत मंगलवार को होगी। कॉलेज का फाइनल एनआईटी और सेंट थामस कॉलेज भिलाई के बीच खेला जाएगा। स्कूल वर्ग में होलीक्रास ने कड़े मुकाबले में लाखे स्कूल को टाईब्रेकर में ५-४ से से मात दी। कॉलेज वर्ग में सेंट थामस ने प्रगति कॉलेज को २-० से हराया।

शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे स्कूल में आयोजित स्पर्धा के दूसरे सेमीफाइनल में आज होलीक्रास का सामना वामनराव लाखे स्कूल से हुआ। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच का पहला गोल होलीक्रास के अंशु ने खेल के ११वें मिनट में किया। पहले हॉफ में होलीक्रास की टीम १-० से आगे रही। दूसरे हॉफ के ५वें मिनट में लाखे स्कूल को प्रेम तांड़ी से बराबरी दिलाई। इस गोल के बाद जब और कोई स्कोर नहीं हुआ तो मैच का फैसला करने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। यहां पर होलीक्रास के लिए प्रवीण तिर्की, रोहित, राकेश तिर्की और प्रमोद ने गोल किए। लाखे के लिए सतीश दीप, नीलकंठ और दीपक जाल ही गोल कर सके।

कॉलेज वर्ग में सेमीफाइनल मैच सेंट थामस भिलाई और प्रगति कॉलेज के बीच खेला। यह मैच एक तरफा रहा और सेंट थामस ने आसानी से ३-० से जीत लिया। मैच का पहला गोल खेल के २७वें मिनट में भूपेन्द्र हिरवानी ने और दूसरा ३१वें मिनट में विपिन ने किया। एक और गोल भूपेन्द्र ने खेल के ४७वें मिनट में किया।

शुक्रवार, 11 सितंबर 2009

लाखे सेमीफाइनल में

नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में वामनराव लाखे स्कूल ने क्वार्टर फाइनल में सप्रे स्कूल को एक मात्र गोल की मदद से मात देकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। अन्य मैचों में आरकेसी बी को होलीक्रास बी ने २-१ से हराया। कॉलेज वर्ग में पिछले साल की विजेता सेंट थामस कॉलेज भिलाई से हिदायतउल्ला ला कॉलेज को २-० से हराया।

शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे शाला के मैदान में खेली जा रही स्पर्धा में पहला मैच होलीक्रास बी और आरकेसी बी के बीच खेला गया। इस मैच में मैच का पहला गोल तो आरकेसी के सूर्यवीर सिंह ने मैच के दूसरे मिनट में किया। खेल के १५वें मिनट में रिजीत नेे अपनी टीम को बराबरी दिला दी। लाखे के लिए दूसरा गोल दीपांशू ने खेल के ३२वें मिनट में गोल किया। यही गोल विजयी गोल साबित हुआ। दूसरे मैच में जो कि क्वार्टर फाइनल मैच था, इसमें लाखे स्कूल ने दीपक जाल के एक मात्र गोल की मदद से सप्रे स्कूल को मात देकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया।

कॉलेज वर्ग में पहला मैच मौजूदा चैंपियन भिलाई के सेंट थामस कॉलेज और हिदायतउल्ला कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में पहला गोल नरेन्द्र ने और पारस ने किया। दूसरे मैच मे एनआईटी ने साईनाथ कॉलेज परसतराई को मात दी।

रविवार, 6 सितंबर 2009

सप्रे-होलीक्रास जीते जीते



नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में होलीक्रास बैरन बाजार ए और सप्रे स्कूल के साथ कॉलेज वर्ग में मैक कॉलेज ने अपने-अपने मैच जीत लिए।


शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे स्कूल में आयोजित स्पर्धा में पहला मैच सप्रे स्कूल का सालेम स्कूल से हुआ। इस मैच में सप्रे ने ३-१ से जीत प्राप्त की। मैच का पहला गोल सप्रे के देवेन्द्र नेताम ने २० वें मिनट में किया। मुकेश बरिहा ने ३१ वें और रवि सोनी ने ४० वें मिनट में गोल किया। सालेम के लिए एक गोल अमर सिंह ठाकुर ने २२ वें मिनट में किया। दूसरे मैच में होलाक्रास ए ने आदर्श स्कूल को समीर तिर्की के एक मात्र गोल की मदद से मात दी।


कॉलेज वर्ग में एक मात्र मैच आरआईटी का मैक कॉलेज से हुआ। इसमें मैक को २-१ से जीत मिली। मैच का पहला गोल तो आरआईटी ने आत्मधाती कर दिया। इसके बाद ३०वें मिनट में आरआईटी के सफल ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिला दी। मैक के लिए खालिद अहमद ने ३५वें मिनट में विजयी गोल किया।

शुक्रवार, 4 सितंबर 2009

लाखे-होलीक्रास जीते

नीरज अग्रवाल स्मृति अंतर शालेय, अंतर कॉलेज फुटबॉल में होलीक्रास बैरन बाजार बी ने जहां टाईब्रेकर में सेंट जेेवियर को मात दी, वहीं वामनराव लाखे ने द्रोणाचार्य को आसानी से ४-१ से पीट दिया।
शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा सप्रे स्कूल में आयोजित स्पर्धा में पहला मैच होलीक्रास और सेंट जेवियर के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में निर्धारित समय तक मैच का फैसला न होने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें होलीक्रास ने लिए दीपांशू और मोहन ने गोल किए जबकि सेंट जेवियर का कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।

दूसरे मैच में वामनराव लाखे ने द्रोणाचार्य को आसानी से मात दी। इस मैच में पहला गोल खेल के १५वें मिनट में अमित यदु ने किया। इसके बाद बंटी बघेल ने होलीक्रास के लिए दूसरा गोल २७वें मिनट में किया। पहले हॉफ में होलीक्रास की टीम २-० से आगे रहा। दूसरे हॉफ में द्रोणाचार्य के लिए क्षितिज ने ३६वें मिनट में पहला गोल किया। इस गोल के चार मिनट बाद ही होलीक्रास के सुभाष ने एक गोल करके अपनी टीम के गोलों की संख्या तीन कर दी। होलीक्रास के लिए चौथा और अंतिम गोल रोहित ने खेल के ५१वें मिनट में किया।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में