क्षेत्रीय स्कूली शतरंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्षेत्रीय स्कूली शतरंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 जुलाई 2011

रायपुर-बलौदाबाजार के खिलाड़ी छाए

क्षेत्रीय स्कूली शतरंज में मेजबान रायपुर के साथ बलौबाजार के खिलाड़ियों ने 14, 17 और 19 साल वर्ग में दबदबा बनाते हुए जोन की टीम में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की। स्पर्धा के दूसरे दिन दो चक्रों के मुकाबलों के बाद हर वर्ग में पांच बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन स्पर्धा में अंकों के आधार पर किया गया।
मठपुरैना स्कूल में क्षेत्रीय स्कूली शतरंज में दूसरे दिन दो चक्रों की बाजी में रोमांचक मुकाबले हुए। इन मुकाबलों के बाद जोन की टीम के खिलाड़ियों के नाम तय कर दिए गए हैं। ये खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में खेलने जाएंगे। अभी राज्य स्तरीय स्पर्धा की तिथि और स्थान तय नहीं हुआ है।
मेजबान कॉलेज के खेल शिक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि पांच चक्रों के मुकाबलों के बाद तय किए गए खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- अंडर 14 साल बालक पीयूष तिवारी, श्रीधर मल (बलौबाजार), आयुष जाधव, जीतू ठाकुर, तुषार साहू (रायपुर)। बालिका- चंचल गंजीर, आकृति उपाध्याय (रायपुर), प्रगति पारधी, अंजली मल, ज्योति राधवानी (बलौदाबाजार)। अंडर 17 साल बालक श्रीरज त्रिवेदी, तरण दोषी (रायपुर), सतीश दास (महासमुन्द), सिद्धार्थ, आदित्य शर्मा (बलौदाबाजार)। बालिका रितु चंदेल, चांदनी बंजारे (बलौदाबाजार), आयरलीनस पल्लवी श्रीवास, वैशाली दोषी (रायपुर)। अंडर 19 साल बालक अंकुर पाल गुप्ता (धमतरी), सक्षम सोमवंशी, दीपक राज साहू (रायपुर), आयुश तिवारी, अभिनव शर्मा (बलौदाबाजार)। बालिका अंवेश गुप्ता तिकेश्वरी, तूलिका घोष (रायपुर), उषा बैगा (बलौदाबाजार), सोमेश्वरी (धमतरी)।

सोमवार, 9 अगस्त 2010

श्रीरज नंबर वन

क्षेत्रीय स्कूली शतरंज में अंडर १४ साल वर्ग में रायपुर के श्रीरज त्रिवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी वर्गों में रायपुर का दबदबा रहा। अब चुने गए खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में खेलने जाएंगे। आदर्श स्कूल में खेली गई स्पर्धा में अंडर १४ साल बालक वर्ग में श्रीरज त्रिवेदी और बालिका वर्ग में बलौदाबाजार की चांदनी पहले स्थान पर रहे। इस वर्ग में करण दोशी, अभिशेख, राजीव रंजन, स्मृति, रेखा, आकृति ने भी अपने अपने मैच जीते। अंडर १७ साल में रायपुर के सत्यजीत के साथ बालिका वर्ग में अन्वेशा गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। इस वर्ग में मोनिका गर्ग, मैरलीना, उषा बैगा, मोनिका , निकिता पमरानी,अभिशेख, लोकेश्वर, नागेश्वर, योगेन्द्र ने भी अपने-अपने मुकाबलों में बाजी मारी। अंडर १९ साल में रायपुर की लक्ष्मी शर्मा विजेता बनी। बालक वर्ग में महासमुन्द के देवनारायण पहले स्थान पर रहे। प्रज्ञा अग्रवाल, दीपमाला, डोमेश्वरी, अनुश्री, सरस्वतीस नूतन बंजारे ने अपने -अपने मैच जीते। स्पर्धा में रोहित यादव संजय शुक्ला, सुधीर पिल्ले निर्णायक थे। यह जानकारी आदर्श स्कूल के खेल शिक्षक संजय भंसाली ने दी।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में