स्वर्गीय नीरज अग्रवाल अंतर शालेय फुटबॉल में होलीक्रास कांपा ने गोलों की झड़ी लगाते हुए वामनराव लाखे स्कूल को ६-० से पीट दिया। विजेता टीम के लिए हैट्रिक सहित देवाशीष तिग्गा ने चार गोल किए। इधर कॉलेज के मैच में पैलोटी कॉलेज ने भी गोलों की बारिश करते हुए विवेकानंद कॉलेज को ५-० से परास्त किया।
शेरा क्लब द्वारा आयोजित स्पर्धा में पहला मैच स्कूल वर्ग में होलीक्रास कांपा का वामनराव लाखे स्कूल के साथ खेला गया। इस एकतरफा मैच में पहला गोल खेल के पांचवें मिनट में अनुराग ने किया। इसके बाद दूसरा गोल असीम ने खेल के १३वें मिनट में किया। दो गोलों के बाद देवाशीष तिग्गा ने मोर्चा संभाला और दनादन गोल करते गए। उन्होंने अपना पहला गोल १३वें मिनट में किया। इसके बाद लगातार तीन गोल और दाग दिए। १९वें और २७वें मिनट में गोल करके उन्होंने पहले अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद एक और गोल खेल के ३८वें मिनट में किया।
दूसरा मैच सामले स्कूल का दिशा जूनियर कॉलेज के साथ खेला गया। इस मैच में दिशा के लिए दूसरे ही मिनट में सागर व्यास ने गोल करके खाता खोला। यह बढ़त १२वें मिनट तक ही कायम रही। १२वें मिनट में सालेम स्कूल के नीरज पाठक ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और दोनों टीमों को अंक बांट दिए गए।
कॉलेज वर्ग के मैच में पैलोटी कॉलेज ने भी गोलों की बारिश करते हुए विवेकानंद कॉलेज को मात दी। मैच में पहला गोल खेल के तीसरे मिनट में अरविंद इक्का ने किया। अरविंद ने ही एक और गोल ३३वें मिनट में भी किया। इस बीच सुमन टोपो ने खेल के २०वें मिनट में अनिल जॉन ने पहले खेल के २५वें मिनट में और ३९वें मिनट में गोल किए।
गोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 11 सितंबर 2010
सोमवार, 9 अगस्त 2010
होलीक्रास ने जीते दो मैच
वीके चौबे अंतर शालेय राज्य फुटबॉल में शनिवार की दिन होलीक्रास कांपा स्कूल के नाम रहा। इस स्कूल की टीम ने अंडर १४ से साथ अंडर १७ में भी अपना मैच जीत लिया।
शेरा क्लब द्वारा सप्रे स्कूल में आयोजित स्पर्धा में अंडर १४ का पहला मैच डीपीएस ने सिद्धार्थ जैन के एक गोल की मदद से रेडियंट वे को मात देकर जीता। दूसरे मैच में होलीक्रास कांपा ने जेएन पांडे स्कूल को १-० से हराया। मैच का एकमात्र गोल प्रथोड राय ने खेल के तीसरे मिनट में किया। अंडर १७ के पहले मैच में होलीक्रास कांपा की टीम ने सेंटपाल को ३-१ से परास्त किया। मैच में देवाशीष तिग्गा ने दो और दिनेश ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एक गोल विशाल ने खेल के २१वें मिनट में किया। चौथे मैच में छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल ने माता सुंदरी स्कूल को ४-० से हराया। मैच में जसविंदर ने दो, सेवा सिंह और समीर सोनी ने एक-एक गोल किया। एक अन्य मैच में डीपीएस ने द्रोणाचार्य को ५-० से हराया। इस मैच में सुबीत और तनवीर ने दो-दो और एक गोल अंबीर लाल ने किया। अंडर १९ साल के एक मैच में महर्षि ने शमशेर की गोल की मदद से देशबन्धु को हराया।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)