छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 17 अगस्त 2011

ओलंपिक संघ का कार्यालय अगले माह खुलेगा

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का कार्यालय अगले माह राजधानी के इंडोर स्टेडियम में प्रारंभ हो जाएगा। कार्यालय को बनाने का काम तेजी से नगर निगम कर रहा है। एक-दो दिनों में कार्यालय में लगने वाले फर्नीचर के लिए टेंडर भी जारी हो जाएगा। माह के अंत तक कार्यालय पूरा हो जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनते ही घोषणा की थी कि राजधानी के इंडोर स्टेडियम में संघ का भव्य कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप इंडोर में कार्यालय बनाने का काम चल रहा है। पूर्व में कार्यालय को 15 अगस्त के दिन प्रारंभ करने की तैयारी थी, लेकिन नगर निगम ने इस अवधि से पहले काम करके नहीं दिया जिसके कारण अब कार्यालय को सितंबर के पहले सप्ताह में प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है।
संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यालय को ऐेसा बनाने का प्रयास किया जा रहा है जैसे और किसी राज्य में न हो। कार्यालय में हर तरह की सुविधा रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कार्यालय का महत्व इसलिए भी अब बहुत ज्यादा है क्योंकि छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 37वें राष्ट्रीय खेल होने वाले हैं।

रविवार, 12 जून 2011

ओलंपिक दिवस पर इनामी दौड़ की तैयारी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी अपने पहले कार्यक्रम के रूप में ओलंपिक दिवस पर 23 जून को इनामी दौड़ का आयोजन करने की तैयारी में है। इस पर चर्चा करने के लिए 12 जून को नए विश्राम गृह में दोपहर 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि संघ ने राज्य में ओलंपिक दिवस के दिन राजधानी में एक भव्य इनामी दौड़ करने का मन बनाया है। इस दौड़ में एक लाख पचास हजार के पुरस्कार बांटे जाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग में टॉप टेन खिलाड़ियों के साथ दोनों वर्गाें में पांच-पांच अन्य खिलाड़ियों को इनाम दिया जाएगा। अभी यह तय नहीं है। किस स्थान पर रहने वालों को कितना इनाम दिया जाएगा। इसी के साथ दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्या होना चाहिए, इसी पर चर्चा करने के लिए 12 जून को ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े मान्यता प्राप्त के साथ गैरमान्यता प्राप्त खेल संघों के भी अध्यक्ष और सचिवों को आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ जिला ओलंपिक संघों के भी अध्यक्ष और सचिव बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सभी से सुझाव लिए जाएंगे कि दौड़ को कैसे ऐतिसाहिक बनाया जाए।
दौड़ में प्रदेश के हर खेल के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बुलाया जाएगा। नामी खिलाड़ियों को भी दौड़ में बुलाने पर चर्चा होगी।


शुक्रवार, 14 जनवरी 2011

18 खेलों में खेलने जाएंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी

झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में अब छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 18 खेलों में भाग लेंगे। खो-खो में भी खेलने की पात्रता मिल गई है। प्रदेश की टीम के लिए किट तय करने गुरुवार को खेल भवन में खेल संचालक ने खेल संघों के पदाधिकारियों की एक बैठक लेकर सभी खेल संघों के खिलाड़ियों के किट का साइज मांगा। जिन खेलों की टीमें खेलने जाएगी, उन खेलों के प्रशिक्षण शिविर 18 जनवरी से रायपुर और भिलाई में लगेंगे।
खेल संचालवक जीपी सिंह ने ओलंपिक संघ के साथ पात्र खेलों के खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनसे खिलाड़ियों की सूची के साथ खिलाड़ियों के लिए ली जाने वाली किट से संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 18 खेलों की टीमें जिनमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, निशानेबाजी, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, कराते, तलवारबाजी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, नेटबॉल, कैनाइंग कयाकिंग, ट्रायथलान, स्क्वैश और खो-खो शामिल हैं खेलने जाएंगी। बैठक में तीरंदाजी संघ के कैलाश मुराकका ने तीरंंदाजी के इंडियन राऊंड के खिलाड़ियों की सूची दी, बाकी खिलाड़ियों की सूची बाद में देने की बात कहीं, क्योंकि रिकर्व और कंपाऊंड की राष्ट्रीय स्पर्धा के बाद ही खिलाड़ियों के नाम तय होंगे। बाकी खेल संघों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की सूची के साथ खिलाड़ियों की किट की साइज भी दे दी है। खेल संचालक ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए किट और ट्रेक शूट खेल संघों की सहमति से लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश ओलंपिक संघ को सभी खेलों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए पैसे पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 खेलों में से 11 खेलों के शिविर भिलाई और बाकी के रायपुर में लगेंंगे। शिविरों का आगाज 18 जनवरी से होगा। शिविर 9 फरवरी तक चलेंगे।

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

खेल संघों ने अब तक नहीं दी पात्र टीमों की जानकारी

झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की किन-किन टीमों को खेलने की पात्रता मिली है, इसकी जानकारी अब तक किसी भी खेल संघ ने खेल विभाग को नहीं दी है। संघों को 10 जनवरी तक जानकारी देने कहा गया था ताकि 20 जनवरी से टीमों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए सके। एक-दो दिनों में फिर से खेल संचालक खेल संघों की बैठक लेने वाले हैं ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
झारखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 12 फरवरी से होने वाला है। इसकी तैयारी करने के लिए खेल विभाग ने दिसंबर में एक बैठक खेल संघों के साथ की थी। इस बैठक में यह तय किया गया था कि जो भी खेल राष्ट्रीय खेलों में खेलने की पात्रता रखते हैं उसकी जानकारी खेल विभाग को 10 जनवरी तक देनी है। लेकिन आज 10 जनवरी होने के बाद भी किसी भी खेल संघ ने अब तक खेल विभाग को कोई जानकारी नहीं भेजी है कि आखिर राष्ट्रीय खेलों के लिए किन-किन टीमों को खेलने की पात्रता मिली है।
वैसे पिछली बैठक में मौख्रिक रूप से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव बशीर अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया था कि करीब एक दर्जन से ज्यादा खेलों को खेलने की पात्रता है। लेकिन किसी भी खेल संघ के पास तब तक उनके राष्ट्रीय फेडरेशन से कोई पत्र नहीं आया था। ऐसे में खेल संचालक जीपी सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से कहा था कि अपने राष्ट्रीय फेडरेशन से जानकारी मंगवाकर खेल विभाग को दें ताकि 20 जनवरी से उन खेलों के प्रशिक्षण

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में