अखिल भारतीय राजीव गांधी स्वर्ण कप बास्केटबॉल में खेलने गई भिलाई की बालिका टीम की कमान पुष्पा निषाद को दी गई है। इस टीम में कप्तान के साथ दो और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम से खेल चुकी हैं। इसी के साथ टीम के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश पटेल हैं। भिलाई की टीम ९ बार में से ८ बार खिताब जीत चुकी है और इस बार भी उसका खिताबी दावा सबसे मजबूत है।
यह जानकारी देते हुए टीम के कोच और प्रदेश संघ के महासचिव राजेश पटेल ने बताया कि टीम दिल्ली रवाना हो गई है। टीम इस प्रकार है: पुष्पा निषाद (कप्तान), एल. दीपा, रंजीता कौर (तीनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), ए. कविता, पूजा अम्बिष्ठ, संगीता कौर, शरणजीत कौर, अंजना, डेजी इक्का, संगीता दास, शालिनी श्रीवास्तव, सी. धनलक्ष्मी, पलक हिरानी। टीम के कोच राजेश पटेल, सहायक प्रशिक्षक इकबाल अहमद खान, प्रबंधक मंजीत कौर और निर्णायक के रूप में शामिल सरजीत चक्रवर्ती भी गए हैं। स्पर्धा में विजेता टीम को ५१ हजार और उपविजेता टीम को ३१ हजार के साथ तीसरे स्थान की टीम को २१ हजार रुपए मिलेंगे।
राजीव गांधी स्वर्ण कप बास्केटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजीव गांधी स्वर्ण कप बास्केटबॉल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 20 अगस्त 2010
रविवार, 23 अगस्त 2009
बीएसपी का खिताब पर कब्जा

अखिल भारतीय स्वर्ण कप बास्केटबॉल में भिलाई स्टील प्लांट की टीम ने खिताबी मुकाबले में मेजबान दिल्ली को ५३-३८ से मात देकर खिताब जीत लिया। यह आठवीं बार है जब बीएसपी ने खिताब जीता है। विजेता टीम को राजीव गांधी की ट्राफी के साथ ५१ हजार का नकद इनाम दिया गया।
दिल्ली में खेली गई इस चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए टीम के कोच राजेश पटेल ने बताया कि फाइनल में दिल्ली से हुए मुकाबले में बीएसपी ने आसानी से जीत प्राप्त की। पहले क्वार्टर में विजेता टीम २३-१२, दूसरे में २९-१७ और तीसरे में ३५-२९ से आगे थी। अंत में टीम ने ५३-३८ से मुकाबला जीत लिया। मैच में विजेता टीम की कप्तान ने एल. दीपा ने १२, एक. कविता ने १२, रंजीता कौर ने १०, सृष्टि उरांव ने १० अंक बनाए। विजेता टीम को एक ट्राफी के साथ ५१ हजार का नकद इनाम दिया गया। विजेता टीमों को दिल्ली के खेल मंत्री एसके सिंह ने पुरस्कार बांटे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)