राज्य मैराथन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राज्य मैराथन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 सितंबर 2011

मैराथन को 42 किलो मीटर करने आज चर्चा

एक लाख की इनामी राशि राज्य मैराथन को अब खेल विभाग 42.197 किलो मीटर करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों से चर्चा करने खेल भवन में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया है।
प्रदेश का खेल विभाग 2001 से ब्लाक से लेकर राज्य स्तर तक मैराथन का आयोजन कर रहा है। 2003 में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के गृहनगर कवर्धा में जब मैराथन का आयोजन किया गया तो मुख्यमंत्री ने मैराथन विजेता के लिए एक लाख की इनामी राशि देने की घोषणा कर दी। तब से राज्य के महिला और पुरुष विजेता को एक लाख की इनाम राशि मिलती है। इसी के साथ टॉप 10 खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया जाता है। अब तक राज्य मैराथन में पुरुषों के लिए 30 किलो मीटर और महिलाओं के लिए 20 किलो मीटर की दूरी रहती है। जिला स्तर पर यह दूरी 20 और 10 किलो मीटर और ब्लाक स्तर पर 10 और पांच किलो मीटर है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 42.197 किलो मीटर की मैराथन होती है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में एक दशक से मैराथन होने के बाद भी राज्य का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने नहीं जा सका है। खेल विभाग ने अब इस दिशा में गंभीरता से सोचते हुए राज्य मैराथन की दूरी बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। खेल संचालक जीपी सिंह कहते हैं कि कोई भी फैसला करने से पहले मैराथन से जुड़े लोगों के भी विचार जाने जाएंगे ताकि किसी को शिकायत न रहे। श्री सिंह ने बताया कि कई बार विभाग के सामने खेलों के विशेषज्ञ मैराथन की दूरी बढ़ाने की बात कह चुके हैं।

बुधवार, 13 जनवरी 2010

अरविंद मैराथन चैंपियन

राज्य मैराथन के खिताब पर आशा के मुताबिक रायपुर के धावक अरविंद कुमार ने कब्जा जमाया। दूसरे और तीसरे स्थान पर भी रायपुर के धावक रहे। टॉप टेन में रायपुर के चार धावकों ने स्थान बनाया। महिला वर्ग में रायपुर के धावकों की दाल नहीं गली और कोई भी खिलाड़ी टॉप टेन में स्थान नहीं बना सकी। खिताब जीतने पर अरविंद कुमार को एक लाख की नकद राशि मिली।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य मैराथन का आयोजन आज दुर्ग में किया गया। इस एक लाख की इनामी राशि वाली मैराथन में खिताब के प्रबल दावेदार रायपुर के अरविंद कुमार ने एक घंटे ४२ मिनट के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अरिवंद कुमार तो अपने पिछले साल का स्थान बचाने में सफल रहे लेकिन अंतरराष्ट्रीय धावक रायपुर के सुखनंदन ध्रुव अपना दूसरा स्थान नहीं बचा सके और तीसरे स्थान पर खिसक गए। दूसरा स्थान रायपुर के बृजेश कुमार को मिला। पहले स्थान पर रहने वाले धावक को एक लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाले को ७५ हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को ५० हजार की नकद राशि दी गई।

एक तरफ जहां पुरुष वर्ग में रायपुर के धावकों ने अपना दबदबा कायम रखा और टॉप टेन में से चार स्थानों पर कब्जा किया, वहीं महिला वर्ग में रायपुर की कोई भी धाविका टॉप टेन में स्थान नहीं बना सकी। रायपुर की चैंपियन कसडोल की कमल कैवर्त से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वह १८वें स्थान पर रही। टॉप टेन में बस्तर बालाओं का दबदबा रहा। मैराथन में पहले२० स्थान पर रहने वाले धावकों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नकद इनाम दिया गया।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में