राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल के लिए जिले की टीम का चयन करने सप्रे स्कूल के मैदान में चार और पांच जून को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। चुनी गई टीम को प्रशिक्षण देने के बाद राज्य स्पर्धा में खेलने के लिए कांकेर भेजा जाएगा।
यह जानकारी देते हुए फुटबॉल संघ के मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य जूनियर बालिका फुटबॉल का आयोजन कांकेर में ११ से १३ जून तक किया गया है। इसमे ंखेलने जाने वाले रायपुर जिले की टीम का चयन सप्रे स्कूल में चार जून से होगा। चयन ट्रायल में रायपुर जिले की पंजीकृत खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगी। ट्रायल के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगी जिन खिलाडिय़ों का जन्म एक जनवरी १९९२ के बाद होगा। जूनियर स्पर्धा में पर्व में दो साल खेलने वाली खिलाडिय़ों को मौका नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ ऐसी खिलाड़ी भी पात्र नहीं होगी जो फुटबॉल के अलावा दूसरे खेल से जुड़ी हैं।
श्री प्रधान ने बताया कि टीम का चयन ट्रायल दो दिन चलेगा इसके बाद चुनी गई टीम को सप्रे स्कूल में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ही टीम कांकेर खेलने जाएगी। खेल विभाग द्वारा आयोजित स्पर्धा में विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता टीम को सात हजार पांच सौ का नगद इनाम दिया जाता है।
श्री प्रधान ने बताया कि रायपुर की की टीम को इस बार खिताब जीतने के लिए तैयार किया जाएगा, पिछले साल रायपुर की टीम दुर्ग में हुई स्पर्धा में मेजबान टीम से फइनल में हार गई थी। लेकिन इस बार खिताब पर रायपुर का कब्जा होगा ऐसा प्रयास रहेगा। उन्होंने बताया कि टीम को तैयार करने के लिए लड़कों के साथ रोज मैच करवाएं जाएंगे ताकि टीम मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि इस समय सप्रे स्कूल में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें २०० से ज्यादा खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाडिय़ों की टीमें बनाकर मैच करवाएं जाएंगे।
गुरुवार, 3 जून 2010
कराते टीम औरंगाबाद जाएगी
राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में खेलने के लिए प्रदेश की टीम कल यहां से औरंगाबाद के लिए रवाना होगी। टीम को जाने से पहले शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ट्रैक शूट बांटे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि औरंगाबाद में ३ से ८ जून तक आल इंडिया कराते-डू फेडरेशन की राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन किया गया है। इसमें देश के २८ राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी के साथ स्पर्धा में ३ और ४ जून को रेफरी क्लीनिक का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्पर्धा मेंखेलने जाने के लिए प्रदेश के १५ खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। टीम इस प्रकार है- लक्की मरकाम, सत्यम देवांगन, राजू धीवर, अनीस मनिहार, गोपाल धीवर, विजय निषाद, नीरज शुक्ला, शिवम उपासने, शिवम साहू, आदित्य उपासने, भाविका साहू, अनिशा यादव, मोती लाल, पूर्वी साहू। टीम के कोच अजय साहू और मैनेजर विनोद उपाध्य हैं।

मंगलवार, 1 जून 2010
छत्तीसगढ़ यूथ बास्केटबॉल टीम की कमान संगीता और मुरली को
राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल में खेलने गई छत्तीसगढ़ टीम की कमान भिलाई की संगीता कौर के साथ पी. मुरली का ेदी गई। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के राजेश पटेल ने बताया कि एक जून ने तिरूचिरापल्ली में स्पर्धा होगी। टीमें इस प्रकार है- बालिका टीम संगीता कौर, ज्योति कुमारी, सी. धनलक्ष्मी, अंजना डेजी, संगीता दास, सागरिका महापात्रा, शीतल कौर (भिलाई), प्रियंका सोनवानी (बिलासपुर), पूजा कश्यप तृप्ति राठौर (जांजगीर), प्रियंका अम्बाडे(राजनांदगांव), अंशु श्रीवास (रायपुर)। टीम के कोच इकबाल अहमद, प्रबंधक मंजीता कौर। बालक टीम- पी. मुरली, एम. बालाकृष्णा, अजय कुमार, दिनेश मिश्रा (भिलाई), शुशांत मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमर दीपक यादव, बी. दिनेश (राजनांदगांव), बी. तेजा (दुर्ग). उमेश रजत टी. पुष्पक (बिलासपुर), कोच आरएस गौर, प्रबंधक एस. दुर्गेश राजु।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)