सोमवार, 8 नवंबर 2010

नेटबॉल खिलाडिय़ों ने की दीपावली पर मैदान की पूजा

राजधानी में दीपावली के दिन एक मात्र नेटबॉल के खिलाड़ी ही ऐसे रहे जिन्होंने अपने सेंटपाल स्कूल के मैदान में जाकर मैदान की पूजा करने के साथ आपस में मिठाई बांट कर दीपावली की खुशियां अलग अंदाज में मनाई।
सेंटपाल स्कूल के मैदान में अपनी प्रशिक्षक भावना खंडारे के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी दीपावली की शाम को मैदान में जुटे और मैदान की साफ-सफाई करने के साथ मैदान के पोल की भी पेंट किया और मैदान के बीच में बालिका खिलाडिय़ों ने अपनी कोच के साथ रंगोली सजाई। खिलाडिय़ों ने मैदान के चारों तरफ मोमबत्तियां लगाकर मैदान को जगमग कर दिया। खिलाडिय़ों ने मैदान की पूजा की और सभी खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए मिठाई खिलाने का काम किया। राजधानी में कई मैदान और कई खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी हैं, लेकिन एक नेटबॉल के इस मैदान का छोड़कर और किसी भी मैदान में दीपावली के दिन न तो कोई खिलाड़ी नजर आया और न ही किसी ने खिलाड़ी ने मैदान की पूजा करना जरूरी समङाा। नेटबॉल की कोच भावना खंडारे कहती हैं मैदान ही तो हमारा भगवान है इसकी पूजा हर खिलाड़ी को करनी चाहिए। इस अवसर पर आस्मा खान, पूजा देवांगन, लोकेश्वरी, स्नेहा डेनियल, नवीसा खान, सीमा खान, सानिया खान, तेजा , राहुल, फैज, रोहित नत्थानी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में