रविवार, 2 अक्तूबर 2011

सिसोदिया का एक और स्वर्ण पर निशाना

राज्य निशानेबाजी के टीम मुकाबलों में विक्रम सिंह सिसोदिया ने स्वर्ण पर निशाना लगाते हुए अपने स्वर्ण पदकों की संख्या दो कर ली है। विजेता खिलाड़ियों को रविवार को पुरस्कार दिए जाएंगे।
माना में चल रही स्पर्धा में स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम वर्ग में विक्रम सिंह सिसोदिया, आंनद गोयल और रवीन्द्र सिंह शेडो की टीम ने स्वर्ण जीता। 25 मीटर वर्ग में स्वर्ण रवीन्द्र सिंह शेडो, रजत आनंद गोयल, कांस्य आशीथ नाथ। स्पोर्ट्स पिस्टल 25 मीटर स्वर्ण सुमी गुहा, रजत ज्योति साहू, कांस्य हर्षलीन कौर। एयर पिस्टल में स्वर्ण ज्योति साहू, रजत सुमी गुहा और कांस्य श्रुति यादव ने जीता। प्रदेश संघ के दुर्गेश वशिष्ठ ने बताया कि रायफल के मुकाबलों के बाद रविवार की शाम 4.30 बजे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

फुटबॉल का घमासान आज से

अंतर स्कूल सीबीएसई फुटबॉल का घमासान राजधानी रायपुर में एक साथ दो स्थानों पर होगा। स्पर्धा का उद्घाटन शुक्रवार को होलीक्रास स्कूल कांपा में खेल सचिव ने किया।
अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबलों की मेजबानी होलीक्रास स्कूल कांपा को मिली है। स्पर्धा में खेलने के लिए मप्र और छत्तीसगढ़ की 37 टीमें आई हैं। स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए खेल सचिव सुब्रत साहू ने कहा कि स्कूल स्तर से ही खेलों का आयोजन होने से प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही स्कूल से निकलकर आगे ये प्रतिभाएं राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। खेल संचालक जीपी सिंह ने कहा कि सीबीएसई के स्कूलों की स्पर्धाओं का भी अपना महत्व है। अपने राज्य में अक्सर सीबीएसई के खेलों का भी आयोजन होता है। इस बार फुटबॉल के मुकाबले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मेजबानी में जब 37वें राष्ट्रीय खेल होंगे तो जरूर इनमें से भी कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ की टीम में स्थान बनाने में सफल होंगे।
स्पर्धा में शनिवार से होलीक्रास स्कूल के साथ राजकुमार कॉलेज में भी मुकाबले होंगे। नाकआउट आधार पर 4 अक्टूबर तक चलने वाली स्पर्धा में शनिवार को 12 मैच खेले जाएंगे।


हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में