गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय जंप रोप में 25 पदक

Justify Fullराष्ट्रीय जंप रोप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण के साथ कुल 25 पदक जीते। छत्तीसगढ़ के दल ने स्पर्धा में 125 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बरगढ़ (उड़ीसा) में खेली गई स्पर्धा के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि स्पर्धा में सबसे ज्यादा पदक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजदीप सिंह हरगोत्रा ने प्राप्त किए। उन्होंने 30 सेंकेड स्पीड में स्वर्ण, ट्रिपल अंडर में स्वर्ण, डबल अंडर और फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते। इंडोंरेंस में भी राजदीप के हाथ स्वर्ण लगा। प्रभजोत कौर ने 30 सेकेंड स्पीड में स्वर्ण, ट्रिपल अंडर और फ्रीस्टाइनल में रजत जीता। इनके अलावा रक्षक वजरे ने डबल अंडर में कांस्य, विनय चाफले ने डबल अंडर में कांस्य, ट्रिपल अंडर में कांस्य फ्रीस्टाइल में रजत, अभिजीत मोहदीकर ने ट्रिपल अंडर और फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक, अमन ध्रुव ने ट्रिपल अंडर और फ्रीस्टाइनल में रजत, अंजसी साहू ने डबल अंडर में कांस्य और फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। टीम वर्ग में 20 साल से कम वर्ग की स्पीड रिले में आम्बा साहू, अनिता साहू, मृदला चन्द्राकर, ओमकारेश्वरी ने स्वर्ण जीता। डबल अंडर रिले में हिमांशु, अनुभव पात्रे, हर्ष रामटेके और अनुराग फिलिप ने रजत पर कब्जा किया। 22 वर्ष वर्ग में अनुराग भट्टाचार्य, मोहन निषाद, उत्कर्ष त्रिपाठी, प्रवीण कुकरेजा ने स्वर्ण जीता।


कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में