गुरुवार, 17 जून 2010

रायपुर को मिले २५ पदक

राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी में रायपुर ने ५ स्वर्ण के साथ २५ पदक जीते। बिलासपुर में हुई इस स्पर्धा के बारे में जानकारी देते हुए रायपुर जिला संघ के सचिव नरसिंह फरीकर ने बताया कि रायपर को चार गुिणा १०० मीटर में विकास देवांगन, राहुल अगाशे, गणेश राम यदु और केशव यादव की चौकड़ी से स्वर्ण दिलाया। मिडले रिले में इसी चौकड़ी ने रजत पदक जीता। विकास देवांदन ने २०० मीटर फ्री स्टाइल, १०० मीटर बैक स्टोक के साथ ५० मीटर बैक स्टोक में भी रजत पदक जीते। २०० मीटर बैक स्टोक में विकास के हाथों स्वर्ण लगा। इसी तरह से १०० मीटर, २०० मीटर बैक स्टोक में गणेश राम यदु ने रजत ्और २०० मीटर ब्रेस्ट स्टोक में कांस्य पदक जीता। ४०० मीटर फ्री स्टाइल में केशव यादव ने रजत जीता। स्पर्धा में आयुशी शुक्ला ने १०० और २०० मीटर में जहां स्वर्ण जीते, वहीं ५० मीटर बैक स्टोक में रजत जीता।
कुशल धीवर ने ५० और १०० मीटर बेस्ट स्टोक में रजत और २०० मीटर में स्वर्ण जीता। अरिहंत जैन ने १०० मीटर ब्रेस्ट स्टोक में कांस्य और ५० मीटर फ्री स्टाइल में रजत जीता। नेहा सार्वा ने ५० मीटर ब्रेस्ट स्टोक में कांस्य और सृष्टि रचना बक्शी ने रजत जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में