राष्ट्रीय स्कूली खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय स्कूली खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 जून 2011

छत्तीसगढ़ को 10 खेलों की मेजबानी

स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ को 10 खेलों की मेजबानी दी है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दस खेलों की मेजबानी का प्रस्ताव दिया था। छत्तीसगढ़ को अपने प्रस्ताव के कुछ खेल नहीं मिल सके, लेकिन दूसरे खेल जरूर मिल गए।
गोवा में राष्ट्रीय स्कूली खेलों की मेजबानी तय करने के लिए हुई बैठक में शामिल होकर लौटे शिक्षा विभाग के सहायक संचालक खेल एसआर कर्ष ने बताया कि हमने बैठक के पहले ही स्कूल फेडरशन आॅफ इंडिया को दस खेलों जिनमें बास्केटबॉल 17 और 19 साल, हॉकी 17 साल, कबड्डी 14 साल, थ्रोबॉल 17 साल, साफ्टबॉल 19 साल, बालिका क्रिकेट 19 साल, भारोत्तोलन 14, 17 और 19 साल, हैंडबॉल 17 साल, सायकल पोलो 19 साल और बेसबॉल 19 साल शामिल हैं कि मेजबानी का दावा किया था।
बैठक में सभी राज्यों के स्कूली शिक्षा विभागों के बीच तय हुई मेजबानी में हमारे हाथ 10 खेलों की मेजबानी लगी। जिन खेलों की हमें मेजबानी मिली है उनमें साफ्टबॉल 17 साल बालक-बालिका, हॉकी 17 साल बालक-बालिका, बास्केटबॉल 14 साल बालक-बालिका, भारोत्तोलन 17 और 19 साल बालिका, हैंडबॉल 17 साल बालक-बालिका, बेसबॉल 17 साल बालक-बालिका, नेटबॉल 19 साल बालक-बालिका, सायकल पोलो 19 साल बालक-बालिका, कैरम 19 साल बालक-बालिका, रोप स्पीकिंग 19 साल बालक-बालिका शामिल हैं। इन खेलों में कैरम, रोप स्कीपिंग और नेटबॉल ऐसे खेल हैं जिनकी मेजबानी की दावा पहले नहीं किया गया था, लेकिन बैठक में इन खेलों को छत्तीसगढ़ को सौंपा गया। छत्तीसगढ़ को कबड्डी, थ्रोबॉल और बालिका क्रिकेट की मेजबानी नहीं मिल सकी।
शिक्षा मंत्री तय करेंगे मेजबान शहर
छत्तीसगढ़ की मिले 10 खेलों में से कौन से खेल कहां होंगे यह शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ विभाग की होने वाली बैठक में तय किया जाएगा। श्री कर्ष ने पूछने पर बताया कि अभी बैठक तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री की मंशा के अनुरूप ही हमेशा मेजबान शहर तय किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा खेल राजधानी में हों।


शनिवार, 6 जून 2009

जंप रोप-स्केटिंग को स्कूली खेलों में शामिल करवाने की कवायद




प्रदेश के स्कूली खेलों में जंप रोप और स्केटिंग को भी शामिल करवाने का प्रयास संघों द्वारा किया जा रहा है। ये दोनों खेल दूसरे राज्यों में शामिल हैं और दूसरे राज्यों की टीमें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने जाती हैं। दोनों संघों के पदाधिकारियों ने इन खेलों को स्कूली खेलों में शामिल करवाने के लिए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलने का फैसला किया है।



प्रदेश में इस समय जंप रोप के साथ स्केटिंग भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। जंप रोप में जहां लगातार प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत रहे हैं, वहीं स्केटिंग में भी खिलाडिय़ों की रूचि बढ़ी है। राजधानी में लगे प्रशिक्षण शिविर में १०० से ज्यादा बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी के साथ जब पहली बार इसकी राज्य चैंपियनशिप का आयोजन यहां किया गया था तो १५० से ज्यादा खिलाडिय़ों ने इसमें भाग लिया था। इस संघ से जुड़े राष्ट्रीय कोच दलजीत सिंह का कहना है कि यह खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों में शामिल है, पर छत्तीसगढ़ में इसको अब तक स्कूली खेलों में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने खेल संचालक जीपी सिंह से भी इस संबंध में मुलाकात की और उनसे इसमें मदद मांगी। श्री सिंह ने उनको एक पत्र लिखकर देने को कहा है ताकि उस पत्र के साथ खेल विभाग एक पत्र लिखकर स्कूली शिक्षा विभाग को भेज सके। इधर संघ के पदाधिकारियों ने स्कूली शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी मिलने का मन बनाया है। उनसे मिलकर उनके सामने मांग रखी जाएगी। शिक्षा मंत्री से ही मिलने की तैयारी जंप रोप के पदाधिकारियों ने भी की है। संघ के महासचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि यह खेल राष्ट्रीय स्कूली खेलों में शामिल हैं। जब इस खेल में यहां के स्कूली बच्चे ओपन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार पदक ेजीत रहे हैं तो फिर इस खेल को प्रदेश के स्कूली खेलों में शामिल करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्कूली फेडरेशन से इस खेल के राष्ट्रीय स्कूली खेलों में शामिल रहने का पत्र मंगाकर उस पत्र के साथ स्कूली शिक्षा मंत्री से इस खेल को प्रदेश के स्कूली खेलों में शामिल करने की मांग की जाएगी। दोनों खेल संघों के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि उनका खेल जल्द ही प्रदेश के स्कूल खेलों में शामिल हो जाएगा।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में