विश्व कप जंप रोप में खेलने जाने के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों ने आज खेलमंत्री लता उसेंडी से मुलाकात करके उनसे मदद मांगी। इन खिलाडिय़ों को इंग्लैंड जाने के लिए चार लाख २० हजार रुपए की दरकार है।
जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली विश्व स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों राजदीप सिंह हरगोत्रा, पूजा हरगोत्रा और श्वेता कुर्रे का चयन भारतीय टीम में हुआ है। चंकि जंप रोप को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है ऐसे में खिलाडिय़ों को खेलने जाने के लिए खुद खर्च करना पड़ रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगगढ़ के खिलाड़ी भटक रहे हैं। कुछ संघों से खिलाडिय़ों की मदद की है। आज खिलाडिय़ों ने खेलमंत्री से मिलकर उनसे मदद की मांग की ताकि प्रदेश के खिलाड़ी विश्व कप में खेल सके। खेल मंत्री ने मदद करने का आश्वासन दिया है।
विश्व कप जंप रोप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 अप्रैल 2010
शनिवार, 27 मार्च 2010
प्रदेश के तीन खिलाड़ी जम्प रोप टीम में
विश्व कप जंप रोप में खेलने जाने वाली भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों को चयन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश जंप रोप संघ के सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि २७ जुलाई से ४ अगस्त तक लॉग बोरोग में विश्व जंप रोप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस स्पर्धा के लिए चुनी गई भारत की १८ सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ के तीन जंपरों पूजा कौर हरगौत्रा, श्वेता कुर्रे और राजदीप सिंह का चयन किया गया है। यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों को भारतीय टीम में स्थान मिला है।
श्री दुबे ने बताया कि काफी कम समय में ही छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की बारिश कर दी है। राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने १९ पदक जीते थे। रायपुर में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
राजतंत्र में आज देखें-राष्ट्रीय खेलों का अनुबंध दिल्ली में होगा

सदस्यता लें
संदेश (Atom)