अखिल भारतीय टैलेंट सीरिज लॉन टेनिस के सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आयुषी चौहान ने शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त निकिता साई को मात देकर फाइनल में स्थान बना लिया। अब गुरुवार की सुबह आयुषी की खिताबी भिड़ंत शुभ गुलाटी से होगी। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ की चुनौती सेमीफाइनल में समाप्त हो गई।
यूनियन क्लब में बालिकाओं के अंडर 16 के पहले सेमीफाइनल में आयुषी चौहान ने निकिता को लगी चोट का फायदा उठाते हुए उसे आसानी से 9-2 से मात दी। दूसरे सेमी में दिल्ली की शुभ गुलाटी ने एपी की नंदनी गुप्ता को कड़े मुकाबले में 9-6 से मात दी। अंडर 14 के सेमीफाइनल में निकिता साई ने महाराष्ट्र की राजश्री राठौर को 9-2 और एपी की नंदनी गुप्ता ने महाराष्ट्र की वैभवी देशमुख को 9-5 से हराया। युगल के पहले सेमीफाइनल में आयुषी चौहान और निकिता साई की जोड़ी ने लिखिता और चंदना की जोड़ी को 8-0 और वैभवी और नंदनी गुप्ता की जोड़ी ने शुभ गुलाटी और राजश्री राठौर की जोड़ी को 8-3 से परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया।
बालकों के अंडर 14 पहले सेमीफाइनल में एपी के के. शिवदीप ने छत्तीसगढ़ के सार्थक देवरस को 9-1 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में एपी के अपरूप रेड्डी बिहार के निशांत कुमार को 9-3 से परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया। अंडर 16 के पहले सेमीफाइनल में एपी के एन. भोपाल राजू ने अपने ही राज्य के जूड लेंडर को 9-4 से हराया।
प्रदेश संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्लब में सुबह 8 बजे से फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यअतिथि वन मंत्री विक्रम उसेंडी होंगे। विशेष अतिथि एडीजी एवं ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष रामनिवास होंगे।
गुरुवार, 29 सितंबर 2011
बुधवार, 28 सितंबर 2011
मावलंकर का टिकट पाने जुटे निशानेबाज
राष्ट्रीय निशानेबाजी की पहली सीढ़ी मावलंकर का टिकट पाने के इरादे से प्रदेश के 170 निशानेबाज राज्य स्पर्धा में किस्मत आजमाने माना शूटिंग रेंज में जुटे हैं। पहले दिन उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बुधवार से मुकाबले प्रारंभ होंगे।
प्रदेश संघ ने 10वीं राज्य निशानेबाजी का आयोजन माना की नई शूटिंग रेंज में किया है। इस रेंज का निर्माण करीब 50 लाख की लागत से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की मदद से किया गया है। स्पर्धा में जूनियर, सीनियर महिला पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होना है। स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए वन विभाग के मुख्य वन सरंक्षक मुदित कुमार सिंह ने कहा कि यह राज्य के खिलाड़ियों का सौभाग्य है कि उनको इतनी अच्छी शूटिंग रेंज जिंदल कंपनी ने उपलब्ध कराई है। अब यह रेंज मिल गई है तो इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देना होगा। सुविधाएं जुटा तो ली जाती हैं, पर इसका रखरखाव न होने से ही सुविधाएं खराब हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी का खेल एकाग्रता का खेल है। पहली गोली ही चलाने में झिझक होती है इसके बाद सब सामान्य हो जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आर्मी के कमांडर आरपी सिंह ने कहा कि मुझे यहां पर लगा था कि यह पुलिस की रेंज होगी, लेकिन जब मालूम हुआ कि इसका निर्माण प्रदेश संघ ने कराया है, तो सुखद आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि आर्मी ने ही देश को राजवर्धन सिंह राठौर जैसा ओलंपियन दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि श्री राठौर को अपना आदर्श मानकर खेले आपको सफलता जरूर मिलेगी।
प्रदेश संघ के सामान्य सचिव राकेश गुप्ता ने बताया कि जिंदल स्टील प्लांट की मदद से ही राज्य में निशानेबाजी का खेल आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों को किसी भी स्तर पर खेलने भेजने के लिए संघ हमेशा तैयार रहता है।
सचिव और कोच दुर्गेश वशिष्ठ ने बताया कि स्पर्धा में पहले दिन खिलाड़ियों ने शाम तक अभ्यास किया। अब बुधवार को पुरुष वर्ग में एयर पिस्टल, महिला और जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स पिस्टल के साथ एयर रायफल और 50 मीटर रायफल के मुकाबले होंगे।

नेटबॉल-कैरम के मुकाबले रायपुर में
छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले राष्ट्रीय शालेय खेलों के स्थान तय कर दिए गए हैं। राजधानी रायपुर को नेटबॉल के साथ कैरम की मेजबानी मिली है। छत्तीसगढ़ को इस बार दस खेलों की मेजबानी मिली है।
राष्ट्रीय शालेय खेलों की स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्पधार्ओं के लिए स्थान और तिथि भी निर्धारित हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के स्थान तय किए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा सुनील कुमार सहित जिला शिक्षा अधिकारी तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त उपस्थित थे।
छह से 10 नवंबर तक राजनांदगांव में हॉकी (बालक-बालिका) 17 वर्ष, बास्केटबॉल (बालक-बालिका) 14 वर्ष और रस्सीकूद (बालक-बालिका) 19 वर्ष की स्पधार्एं होंगी। दुर्ग में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक हैण्डबॉल (बालक-बालिका) 17 वर्ष, सायकल पोलो (बालक-बालिका) 19 वर्ष और भारोत्तोलन (बालिका) 17 तथा 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की स्पधार्एं होंगी। राजधानी रायपुर में एक से पांच दिसम्बर तक नेटबॉल (बालक-बालिका) 19 वर्ष और कैरम (बालक-बालिका) 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं होंगी। बिलासपुर में सात से 11 दिसंबर तक बेसबॉल (बालक-बालिका) 17 वर्ष और मुंगेली जिला बिलासपुर में 10 से 14 दिसम्बर तक साफ्टबॉल (बालक-बालिका) 19 वर्ष की स्पधार्एं होंगी।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)