राष्ट्रीय ओपन शतरंज की अंतिम बाजी में मेजबान छत्तीसगढ़ के रवि कुमार ने रूपेश कांत के साथ २३ चालों में ही बाजी ड्रा खेलकर आधा अंक बटोरा और इसी के साथ खिताब और एक लाख की इनामी राशि पर कब्जा कर लिया। यह पहला मौका है जब रवि कुमार को किसी स्पर्धा में खिताब जीतने का मौका मिला है। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के आनंद अवधिया जहां पांचवें स्थान पर रहे, वहीं दीपक राजपूत को सातवां स्थान मिला। इन दोनों खिलाडिय़ों को चौथे से आठवें स्थान पर रहने के कारण १४-१४ हजार की इनामी राशि मिली। स्पर्धा में कुल ६७ खिलाडिय़ों को पांच लाख की इनामी राशि बांटी गई। पहली वरीयता वाले फीडे मास्टर राधेश्याम गुप्ता को ३२वां स्थान मिला।
निरंजन धर्मशाला में आज सुबह के सत्र में स्पर्धा की ९वीं और अंतिम बाजी खेली गई। आठ में से आठ बाजियां जीतकर पहले स्थान पर चल रहे मेजबान छत्तीसगढ़ के रवि कुमार का मुकाबला अंतिम बाजी में दिल्ली की स्पर्ध में विजेता रहे रूपेशकांत से हुआ। ४० चालों के बाद अंत में रूपेशकांत अंक बांटने सहमत हो गए और इसी के साथ रविकुमार का खिताब के साथ एक लाख की इनामी राशि पर कब्जा हो गया। दूसरे स्थान पर मल्लेश्वर राव के साथ हरीश शर्मा ७.५ अंकों के साथ रहे। जिसके दूसरे और तीसरे स्थान की इनामी राशि को मिलाकर दोनों में बांटा गया। दोनों खिलाडिय़ों को ४२ हजार पांच सौ की राशि मिली। चौथे से आठवें स्थान की सूची में जहां चौथे नंबर पर राहुल वैद्य रहे, वहीं पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़ के आनंद अवाधिया, छठे नंबर पर दिल्ली के रूपेश कांत और सातवें नंबर पर छत्तीसगढ़ के दीपक राजपूत और आठवें नंबर पर शेर सिंग रहे। इन खिलाडिय़ों को १४-१४ हजार की नकद राशि दी गई।
नौवे ने १४वें स्थान के खिलाडिय़ों को ८ हजार, १५वें से ३१वें स्थान पर रहने वालों को पांच हजार पचास रुपए, ३२वें से ४५ स्थान के खिलाडिय़ों को दो हजार पांच सौ पचास रुपए और ४६वें से ६७ स्थान पर रहने वालों को १८-१८ सौ रुपए की राशि दी गई। कुल पांच लाख की इनामी राशि खिलाडिय़ों में बांटी गई। शाम के सत्र में पुरस्कार वितरण विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया।
राजतंत्र में आज देखें-क्या ब्लाग जगत में अच्छे लेखन की कद्र नहीं होती
राष्ट्रीय ओपन शतरंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 मार्च 2010
शुक्रवार, 26 मार्च 2010
रवि कुमार खिताब के करीब
राष्ट्रीय ओपन शतरंज स्पर्धा में मेजबान छत्तीसगढ़ के रवि कुमार आंठा बाजियां जीतकर आठ अंकों के साथ अकेले शीर्ष पर बने गए हैं। जिस रफ्तार से रवि कुमार खेल रहे हैं, उससे यह तय है कि एक लाख की इनामी राशि के साथ खिताब पर उनका कब्जा हो जाएगा। अब अंतिम बाजी में उनको बस ड्रा खेलने की जरूरत है।
निरंजन धर्मशाला में स्पर्धा के पांचवें दिन शाम के सत्र में खेली गई आठवें चक्र की सबसे महत्वपूर्ण बाजी में सात बाजियों में से सातों जीतकर सात अंक लेकर पहले स्थान पर चल रहे २१८२ रेटिंग वाले रवि कुमार का मुकाबला छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे रायपुर के ही आनंद अविधया के बीच हुआ। इसी एक मुकाबले पर सबकी नजरें। इसी मुकाबले से रवि कुमार के विजेता बनने का फैसला होना था। कांटे के मुकाबले में अंतत: रवि ने आनंद को मात देकर अपना आठवां अंक प्राप्त कर लिया।
अन्य बाजियों में पूर्व ओलंपियन रफीक खान को चौथे टेबल पर दिल्ली के हरीश शर्मा ने मात देकर अपने ६.५ कर लिए। तीसरे टेबल पर राहुल वैद्य ने मो. कादिर खान को मात दी और अपने ६.५ कर लिए। दिल्ली की स्पर्धा के विजेता रूपेशकांत के भी ८ बाजियों में ६.५ अंक हो गए और वे खिताब जीतने से वंचित हो गए हैं। उन्होंने आठवीं बाजी में विवेक शुक्ला को मात दी। मल्लेश्वर राव ने आबिद अली को हराया। आठवीं बाजी के बाद रवि कुमार ८ अंकों के साथ पहले स्थान पर मल्लेश्वर राव सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर ६.५ अंकों के साथ राहुल वैद्य, हरीश शर्मा, रूपेश कांत तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
इसके पहले सुबह के सत्र में खेली गई सातवीं बाजी में रायपुर के रवि कुमार फीडे मास्टर छत्तीसगढ़ के राधेश्याम गुप्ता को मात देकर सातवां अंक प्राप्त किया था। अन्य मुकाबलों में २१९७ रेटिंग वाले आनंद अविधया ने सफेद मोहरों से खेलते हुए राजस्थान के संदीप जैन को मात दी। तीसरे बोर्ड पर मुंबई के राहुल वैद्य ने उप्र के विवेक शुक्ला को, मो. रफीक खान ने पीएल शास्त्री को युनूस खान ने पवन थामम को केके खरे ने सुनील सिंहा को, नंद कुमार ने प्रियंका को मात दी। कल सुबह के सत्र में अंतिम बाजी होगी, इसके बाद शाम को होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यअतिथि विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक होंगे।
आज राजतंत्र में देखें- कार को घर का रास्ता कैसे मालूम है?

लेबल:
राष्ट्रीय ओपन शतरंज
बुधवार, 24 मार्च 2010
राधेश्याम को वीरेश ने ड्रा पर रोका
राष्ट्रीय ओपन शतरंज में शीर्ष वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ के फीडे मास्टर राधेश्याम गुप्ता को वीरेश चतुर्वेदी ने ड्रा पर रोक दिया। इधर जहां छत्तीसगढ़ के कई खिलाडिय़ों का विजयक्रम जारी है, वहीं १३ खिलाड़ी तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
निरंजन धर्मशाला में चल रही स्पर्धा में आज पहले टेबल पर शीर्ष वरीयता प्राप्त राधेश्याम गुप्ता का तीसरे चक्र में वीरेश चतुर्वेदी से मुकाबला हुआ। काले मोहरों से खेलते हुए श्री गुप्ता ने सिसिलियन डिफेंस अपनाया लेकिन इसके बाद भी वे बाजी नहीं जीत सके और २५वीं चाल में अंतत: उन्होंने वीरेश के साथ अंक बांटने कबूल कर लिए।
इधर छत्तीसगढ़ के आनंद अविधया ने क्वींस इंडियन डिफेंस की बाजी में पीएल शास्त्री को २३वीं चाल में मात देने में सफलता प्राप्त की। छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी रवि कुमार ने भी तीसरी बाजी जीत कर पूरे अंक बटोरे। उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए संजय सिंहा को हराया। महाराष्ट्र के विक्रम मालवंकर को दिल्ली के हरीश शर्मा ने रोचक मुकाबले में मात दी। इस बाजी में दो पैदलों की कुर्बानी देकर हरीश ने विक्रम को दबाव में ला दिया और अंत में ३५वीं चाल में बाजी जीतने में सफल रहे।
अन्य मुकाबलों में आन्ध्र प्रदेश के जे.मल्लेश्वर राव ने उप्र के अभिषेक जायलवाल को, रूपेश कांत ने कृष्णप्रसद को, रफीक खान ने सेर सिंह को, आवेद अली ने सीएल शर्मा को, नंदन कुमार ने केवीएल श्रीवास्तव को मात दी। अनिवाश शर्मा और सुनील कुमार सिंहा तथा सुनील कुमार सैनी का संदीप जैन से मुकाबला बराबरी पर छूटा। आज तीसरे चक्र के मुकाबले के बाद आनंद अवधिया, रवि कुमार, हरीश शर्मा, जे. मल्लेश्वर राव, रूपेश कांत, मो. रफीक खान, आबिद अली, राहुल एम वेद, पीवी संतोष नंदन कुमार, कृषक जैन, पवन बाथम, सुब्रा साहा संयुक्त रूप से तीन अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर चल रहे हैं।
आज राजतंत्र में देखें- टॉप 40 में छत्तीसगढ़ के चार ब्लागर

सदस्यता लें
संदेश (Atom)