समर लीग टेबल टेनिस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समर लीग टेबल टेनिस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जून 2011

विजय, सौरभ, सुरभि की आसान जीत

स्वगीय सतीश मोदी स्मृति समर लीग टेबल टेनिस के मुकाबलों में प्रदेश के नामी खिलाड़ी विजय बैसवाड़े, सौरभ और सुरिभ मोदी ने आसानी से अपने-अपने मैच जीतकर खिताब की तरफ कदम बढ़ाए।
सप्रे टेबल टेनिस हॉल में पुरुष और महिला वर्ग के साथ 35 साल से ज्यादा ुउम्र के खिलाड़ियों के लिए मुकाबलों का आयोजन किया गया है। सीनियर वर्ग में विजय बैसवाड़े ने हरजीत और हीरा सिंहानी को 3-0, सौरभ मोदी ने हरजीत, किशोर और हीरा को 3-0, आदित्य कुलकर्णी ने राजेश लूनिया, गिरीराज, हरजीत, किशोर को 3-0, राजेश लूनिया ने सुरेश सतीजा को 3-0, भावेश आप्टे ने गिरीराज और हरजीत को 3-0 से परास्त किया। इस वर्ग में 20 खिलाड़ी मुकाबले में हैं। सभी को एक-दूसरे से लीग मैच खेलने हैं। सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।
महिला वर्ग में 10 खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए मुकाबला हो रहा है। राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरिभ मोदी ने सोनल जाधवानी, दिव्या और पुरिंदा तांबे को 3-0 से, प्रियंका सिंह ने भी सोनल, दिव्या और पुरिंदा को 3-0 से हराया।
35 साल से ज्यादा के वर्ग में राजेश लूनिया ने योगेश प्रधान, अरूण बावरिया, प्रदीप जोशी, बृजेश शर्मा, नवरतन अग्रवाल को 2-0, योगेश प्रधान ने अरूण और नवरतन को 2-0, हीरा सिंहानी ने विमल नायर को 2-1 और गोविंद सिंघानिया को 2-0 से, विमल नायर ने गोविंद और सैफी को 2-0 से मात दी।

शनिवार, 27 जून 2009

शिवम-मेघा ने उड़ाए खिताब

स्वर्गीय सतीश मोदी स्मृति समर लीग टेबल टेनिस में सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में शिवम एवं मेघा खन्ना ने फाइनल मैच जीतकर खिताब जीत लिए।

सप्रे टेबल टेनिस हॉल में खेली जा रही इस चैंपियनपि में शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग के खिताबों रका फैसला हुआ। बालक वर्ग में शिवम सिंह ने सौरभ दास गुप्ता को ३-० एवं रोमिल, नवजोत और सूरज तिवारी को परास्त कर खिताब जीता। बालिका वर्ग में मेघा खन्ना ने सागरिका दास गुप्ता, महिमा राजिमवाले, रशमीन कौर को ३-० से परास्त कर खिताब जीता।

अन्य मुकाबलों में पुरुष वर्ग में संदीप ने सौरभ को ३-१, स्वप्निल को ३-०, अमिताभ ने आदित्य ने ३-१, विजय, प्र्रवीण, अभिनव, दिव्यम को ३-० से मात दी। यूथ वर्ग में सागर ने अनुराग को ३-१, दिव्यम ने अनिरूद्ध को ३-०, अनशुमन ने अनुराग को ३-१, भावेश, तौफीक, अनिरूद्ध को ३-० से हराया। जूनियर बालक वर्ग में अनुराग ने शिवम, रोमिल, सौरभ दास तीनों को ३-० से हराया। शिवम ने सौरभ एवं रोमिल को ३-० से, भावेश ने रोमिल, एवं सौरभ दास को ३-०, सागर दास ने रोमिल, शिवम को ३-० से परास्त किया। महिला वर्ग में सुरभि मोदी ने गीती पंडत को ३-०, प्रिया ने गीता पंडित को ३-० से एवं मधुर चन्द्रकार ने भी गीता पंडित को ३-० से मात दी। फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। इसके बह पुरस्कार वितरण होगा।

सोमवार, 15 जून 2009

अनीस आस को दोहरा खिताब

समर लीग टेबल टेनिस में अनीस आस से सब जूनियर के साथ जूनियर वर्ग में भी खिताब जीतकर दोहरा खिताब प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मोहन आप्टे और महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा चैंपियन रहीं।
मेडिकल कॉलेज में खेली गई इस चैंपियनशिप में चार वर्गों के मुकाबले हुए। इनमें सब जूनियर वर्ग में अनीस आस ने खिताब जीता। उसने लीग में सबसे ज्यादा मैच जीते। दूसरे नंबर पर संकेत अग्रवाल रहे। जूनियर वर्ग में भी अनीस आस ने खिताब जीता। यहां पर दूसरा स्थान शांतुन अमीन को मिला।
पुरुष वर्ग में अंतत: मोहन आप्टे ने विमल नायर को पीछे छोड़ते हुए २८ अंकों के साथ खिताब जीत लिया। विमल नायर ने कल १२ मैच जीकर २४ अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा ने अपने सभी ८ मैच जीतकर १६ अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली देवश्री कविसवर ने सात मैच जीते। उसे सिर्फ दीप्ति से ही हार का सामना करना पड़ा। कैडेट वर्ग में बालिका वर्ग का खिताब सिल्विया अग्रवाल ने जीता। दूसरे स्थान पर अमृता गुप्ता रहीं। बालक वर्ग में नमन शर्मा चैंपियन रहे। उपविजेता का खिताब सिद्धार्थ कविसवर को मिला। विजेता खिलाडिय़ों को विधायक कुलदीप जुनेजा से पुरस्कार बांटे। इससे पहले उन्होंने कहा कि मैं भी स्कूल के जमाने में टेबल टेनिस खेलना चाहता था, पर परिवार वालों ने खेलने नहीं दिया। अब जब भी मौका मिलता है तो थोड़ बहुत हाथ आजमा लेते हूं। वे थोड़ी देर खेले भी। एक प्रदर्शन मैच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज सतपथी और मोहन आप्ट के बीच खेला गया। पंकज का सम्मान भी किया गया। मैचों के निर्णायक अरविंद शर्मा थे।

रविवार, 14 जून 2009

विमल-अनीस शीर्ष पर

समर लीग टेबल टेनिस में विमल नायर ने पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए २० अंकों के साथ पहले स्थान पर बढ़त कायम कर रखी है। उनके ठीक पीछे मोहन आप्टे हैं जिनके १८ अंक हैं। इन्ही दोनों के बीच ही खिताब को लेकर कड़ा मुकाबला चल रहा है। जूनियर वर्ग में अनीस आस २४ अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित समर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में एक बार फिर से विमल नायर का दबदबा रहा। विमल ने जीएल अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, पलाश रावलानी और प्रदीप दास गुप्ता को सीधे सेंटों में मात दी। एक मात्र मैच में उनको मोहन आप्टे से हार का सामना करना पड़ा। मोहन आप्टे ने प्रशांत कविश्वर, अनीस आस, शांतुन अमीन और ललित को मात दी। आप्टे को अभी १० मैच और खेलने हैं ऐसे में उनका विजेता बनना तय माना जा रहा है। पुरुष वर्ग में अर्जुन वाधवा तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उनके खाते में १४ अंक हैं। उन्होंने प्रशांत बंसोड़, जीएल अग्रवाल को मात दी जबकि वे प्रदीप दास गुप्ता से हार गए।

जूनियर वर्ग में अनीस आस २४ अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने पलाश को २-१, संकेत अग्रवाल को २-१, शांतुन अमीन को २-०, अथर्व बांधे को २-१, अभय कुटारे को २-० से हराया। इस वर्ग में शांतुन अमीम्न २२ अंकों के साथ दूसरे और संकेत अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं।

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में