मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

नेताजी स्टेडियम होगा गुलजार

राजधानी के नेताजी स्टेडियम को भी संवारने के लिए नगर निगम ने 1 करोड़ 40 लाख की योजना बनाई है। बहुत जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। स्टेडियम को राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में कबड्डी या खो-खो का आयोजन संभव है। पूर्व में स्टेडियम में कई खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाएं हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए राजधानी के मैदानों को भी संवारने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसे में खेल विभाग की पहल पर नगर निगम ने नेताजी स्टेडियम का भी कायाकल्प करने की एक योजना बनाई है। इस योजना में मैदान को ठीक करने के लिए करीब 97 लाख की राशि रखी गई है। इस मद से ही गैलरी को फिर से बनाया जाएगा। गैलरी की ऊंचाई बढ़ाने की भी योजना है। मैदान के चारों तरफ रोड़ भी बनाया जाएगा। फ्लड लाइट के लिए एक लाख पचास हजार की राशि है। स्टेडियम में दो चेंजिंग रूम और टायलेट बनाए जाएंगे। 16 प्रतिशत के हिसाब से 18 लाख 94 हजार 565 रुपए की राशि सुपर विजन के लिए रखी गई है। आर्किटेक्ट के लिए दो लाख 66 हजार की राशि है। सर्विस टेक्स के रूप दो लाख 74 हजार की राशि है। कुल बजट एक करोड़ 40 लाख का बनाया गया है।
राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी-खोखो संभव
जब छत्तीसगढ़ में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा तो नेताजी स्टेडियम में कबड्डी या खो-खो की स्पर्धाएं हो सकती हैं। इन्हीं दो खेलों के नाम का प्रस्ताव ओलंपिक संघ की बैठक में रखा गया था। वैसे स्टेडियम में कबड्डी के साथ वालीबॉल और नेटबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धाएं हो चुकी हैं। लेकिन जहां तक राष्ट्रीय खेलों का सवाल है तो खेलों के जानकार स्टेडियम को कबड्डी और खो-खो के लिए ही उपयुक्त मानते हैं।
जल्द काम प्रारंभ होगा
महापौर किरणमयी नायक का कहना है कि निश्चित तिथि तो बता पाना संभव नहीं है, लेकिन स्टेडियम को संवारने का काम जल्द प्रारंभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में