गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

खेल शिक्षकों का होगा सेमिनार

प्रदेश के खेल शिक्षकों को खेलों की जानकारी देने के लिए पहली बार राज्य स्तरीय सेमिनार के आयोजन की तैयारी में रायपुर जिला खेल शिक्षक संघ जुटा है।
संघ के अध्यक्ष नाजिम कुरैशी के साथ सचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि हम लोग पहली बार संघ के पदाधिकारी बने हैं तो हमारा ऐसा मानना है कि कुछ नया करना चाहिए। ऐसे में हम लोगों ने विचार किया है कि प्रदेश के खेल शिक्षकों का राज्य स्तरीय सेमिनार रायपुर में आयोजित किया जाए जिसमें उनको खेलों के विशेषज्ञों से जानकारी दिलाई जाए। इन्होंने बताया कि दो साल पहले रायपुर जिला शिक्षा विभाग ने यह प्रयास जिला शिक्षा खेल अधिकारी सीएस बघेल की पहल पर किया था। इस सेमिनार को बहुत सराहा गया था। हमारा ऐसा मानना है कि अब राज्य स्तर का आयोजन करके नए खेल शिक्षकों को खेलों के बारे में बताया जाए ताकि वे अपने स्कूलों में खिलाड़ी तैयार का काम कर सके।
इन्होंने बताया कि संघ का प्रयास रहेगा कि कम से कम रायपुर जिले के जिन स्कूलों में मैदानों की कमी है, उनके बारे में जानकारी लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बताया जाए और स्कूलों में खेलों मैदानों की व्यवस्था की जाए। इन्होंने बताया कि खेल शिक्षकों की भर्ती छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बंद थी। पिछले साल ही भर्ती प्रारंभ की गई है। ऐसे में बहुत से ऐसे पात्र उम्मीदवार हैं जिनकी उम्र अब ज्यादा हो गई है। ऐसे उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट देने की शिक्षा मंत्री से मांग की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में