मंगलवार, 3 फ़रवरी 2009

मिले मैट - खिलाड़ी हुए सेट


देश के कराते खिलाड़ियों को अब मैट मिलने के बाद पर लग गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मैट पर अभ्यास करने के कारण प्रदेश के खिलाड़ी सेट हो जाएंगे और उनको राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पदक जीतने में सफलता मिलेगी। इस बार राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश की टीम से पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। प्रदेश बनने के बाद से अब तक आठ साल के अंतराल में कराते खिलाड़ियों को फर्श पर ही अभ्यास करना पड़ता था। फर्श पर अभ्यास करने के बाद भी प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं और अपने राज्य को पदक दिलाने में सफल हो रहे हैं। लेकिन यहां के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जितनी सफलता मिलनी चाहिए उतनी इसलिए नहीं मिल पा रही थी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर सभी चैंपियनशिप के आयोजन मैट पर होते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को वहां पर परेशानी होती थी। प्रदेश कराते संघ के सचिव अजय साहू ने बताया कि मैट पर खेल की रफ्तार तेज हो जाती है जिसके कारण हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मात खा जाते थे। उन्होंने बताया कि हमारा संघ लगातार इस प्रयास में था कि उसको खेल विभाग से मैट मिल जाएं। उन्होंने बताया कि पिछले साल खेल मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर संघ को अब जाकर मैट मिले हैं। मैट मिलने के बाद पहली बार राज्य चैंपियनशिप का आयोजन मैट पर किया गया। मैट पर खिलाड़ियों को खेलकर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि अब जहां सभी राज्य चैंपियनशिप के आयोजन मैट पर होंगे, वहीं प्रदेश की टीमॊ के प्रशिक्षण शिविर भी मैट पर लगाए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में आसानी हों। उन्होंने बताया कि मैट मिलने की वजह से अब राष्ट्रीय खेलों में भी ज्यादा पदक मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबर भारद्वाज मैट मिलने के कारण काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब और ज्यादा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षा साहू का कहना है कि मैट के बिना हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने को दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों की तुलना में असहाय समङाते थे। लेकिनअब हमारे खिलाड़ी भी किसी भी राज्य के खिलाड़ी का जमकर मुकाबला कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में