शनिवार, 15 जनवरी 2011

बस्तर के खिलाड़ियों पर खेल सामानों की बारिश

बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों पर खेल सामानों की बारिश कर दी है। माता रुकमणी सेवा संस्थान की मांग पर खेल संचालक जीपी सिंह ने मांगते साथ इनको सामान दे दिए हैं।
पाटन मैराथन में पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने खेल संचालक के सामने मांग रखी थी कि उनके संस्थान के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने भेजने के लिए बहुत से खेल सामानों की जरूरत है। खेल संचालक जीपी सिंह ने उनसे कहा था कि आप हमें खेल सामानों की सूची दे दें हम सामना दे देंगे। धर्मपाल सैनी खेल संचालनालय में खेल सामानों की सूची लेकर पहुंच गए। उनकी सूची को देखने के बाद खेल संचालक जीपी सिंह ने तत्काल जो सामान उपलब्ध थे उनको दिलवा दिए। बाकी सामानों के लिए बजट बनाकर जगदलपुर के पुलिस अधीक्षक को इसका आबंटन देने के भी निर्देश दे दिए। सामनों में श्री सैनी ने दो स्कूलों के लिए दो जिम मांगे हैं, वहीं फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक और वालीबॉल का सेट मांगा है। इसी के साथ एथलेटिक्स के लिए कुछ सामानों के साथ कुछ खेलों के लिए बॉल और मैराथन खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स और अन्य खेल के खिलाड़ियों के लिए जूते मांगे हैं। खेल संचालक ने सारा सामाना देने की हामी भर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में