गुरुवार, 13 जनवरी 2011

बिलासपुर को दोहरा खिताब

राज्य सब जूनियर तीरंदाजी में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने पूरी तरह से दबदबा कायम करते हुए टीम वर्ग के दोनों खिताबों के साथ कुल 17 पदकों पर कब्जा किया।
आउटडोर स्टेडियम में खेली गई स्पर्धा में बालक और बालिका वर्ग का टीम खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक भी जीते। परिणाम इस प्रकार हैं- 30 मीटर में स्वर्ण अधन सिंग, रजत खेम सिंग, कांस्य भागवत, 20 मीटर में स्वर्ण भागवत, रजत अघन सिंग, कांस्य खेमसिंग, ओवरआल में स्वर्ण अघन सिंग, रजत भागवत, कांस्य खेमसिंग (सभी खिलाड़ी बिलासपुर)। बालिका वर्ग 30 मीटर स्वर्ण मिनी मरकाम, रजत सरोज खुसरो (बिलासपुर), कांस्य अनुराधा ठाकुर (राजनांदगांव)। 20 मीटर के साथ ओवरआल में स्वर्ण सरोज खुसरो, रजत मिनी मरकाम (बिलासपुर), कांस्य अनुराधा ठाकुर (राजनांदगांव)। टीम मुकाबलों के बालक वर्ग में बिलासपुर ने 1974 अंकों के साथ खिताब जीता। दूसरे स्थान पर बस्तर की टीम 1873 अंकों से रही। 1486 अंकों के साथ नारायणपुर को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में बिलासपुर 1817 अंकों से पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर रहने वाले राजनांदगांव को 1453 अंक मिले। तीसरा स्थान कांकेर ने प्राप्त किया। उसके खाते में 1222 अंक आाए। स्पर्धा में मेजबान रायपुर के हाथ एक भी पदक नहीं लगा। स्पर्धा में रायपुर के साथ दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जगदलपुर, कांकेर, राजनांदगांव, महासमुन्द, कोरबा, कवर्धा, दुर्ग, बिलासपुर के खिलाड़ियों ने भागल् लिया। स्पर्धा में चुने गए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में