मंगलवार, 7 अप्रैल 2009

म्यू-थाई खिलाडिय़ों ने साल भर में ५४ पदक जीते

प्रदेश के म्यू-थाई खिलाडिय़ों ने साल भर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ५४ पदक जीते। इन पदकों में २२ स्वर्ण २२ रजत और १० कांस्य पदक शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि २००८-०९ में प्रदेश की जिन टीमों से राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया, उन टीमों का प्रदर्शन जोरदार रहा। सब वर्ग जूनियर में प्रदेश की बालक टीम ने ३ स्वर्ण, ५ रजत और दो कांस्य पदक जीते। इस वर्ग में बालिका टीम ने ६ स्वर्ण, ३ रजत और एक कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में २ स्वर्ण, ३ रजत और ४ कांस्य पदक, बालिका वर्ग में ५ स्वर्ण, २ रजत पदक मिले। सीनियर वर्ग में पुरुष खिलाडिय़ों ने ४ स्वर्ण, ५ रजत महिला खिलाडिय़ों ने २ स्वर्ण, ४ रजत और एक कांस्य पदक जीता। श्री अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अब तक खिलाडिय़ों ने १२२ स्वर्ण, ८९ रजत आर २७ कांस्य पदक जीते हैं। संघ को खेल विभाग की तरफ से पिछले सत्र में दो लाख २६ हजार दो सौ रुपए का अनुदान मिला है। इसी के साथ २००७-०८ में राष्ट्रीय उपलब्धियॊ के आधार पर एक लाख की प्रेरणा निधि भी मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में