शनिवार, 24 सितंबर 2011

पात्रता चक्र मुकाबलों में 44 खिलाड़ी मैदान में

अखिल भारतीय टेलेंट सीरिज लॉन टेनिस में पात्रता चक्र के मुकाबलों में अंडर 14 और 16 में 42 खिलाड़ी मैदान में हंै। इन खिलाड़ियों के बीच शनिवार को सुबह 9.30 बजे से छत्तीसगढ़ क्लब में मुकाबले प्रारंभ होंगे। इन खिलाड़ियों में से दोनों वर्गाे में 8-8 खिलाड़ियों को मुख्य ड्रा में स्थान मिलेगा।
राजधानी में 26 सितंबर से होनी वाली स्पर्धा के पहले होने वाले पात्रता चक्र के मुकाबलों के लिए शुक्रवार को यूनियन क्लब में साइन इन रखा गया था। 12 से 2 बजे तक के समय में अंडर 14 में 20 और अंडर 16 के बालक वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने एंट्री दी। जिन खिलाड़ियों ने एंट्री दी उसमें छत्तीसगढ़ के साथ कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उप्र और दिल्ली के खिलाड़ी शामिल हैं। कई खिलाड़ियों ने ट्रेनों के समय पर रायपुर न पहुंचने के कारण अपनी एंट्री फोन से दी।
प्रदेश संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि पात्रता चक्र के शनिवार को मुकाबलों के बाद बालक और बालिका वर्ग का 32-32 का ड्रा निकाला जाएगा। 25 सितंबर को मुख्य ड्रा के लिए साइन इन होगा और फिर 26 सिंतबर से मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि स्पर्धा को मनोरमा ग्रुप ने प्रायोजित किया है। स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने के प्रयास हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में