शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

लॉन टेनिस के मुकाबले आज से

मानसून लॉन टेनिस में शुक्रवार से मुकाबले प्रारंभ होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन गुरुवार को छत्तीसगढ़ क्लब में सचिव विकासशील ने किया। बारिश के कारण पहले दिन मैच नहीं हो सके।
छत्तीसगढ़ क्लब में शाम को स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए विकासशील ने कहा कि छत्तीसगढ़ क्लब खेलों के लिए जाना जाता है। क्लब ने हमेशा खेलों के लिए मैदान उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश संघ का पुराने खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना का अच्छा प्रयास है। ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए।
प्रदेश संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने कहा कि मानसून टेनिस के साथ हम संघ के खेल कैलेंडर का आगाज कर रहे हैं। यह स्पर्धा इस बात का संकेत है कि हमारे 40 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी आज भी कितने सक्रिय हैं। इन पुराने खिलाड़ियों का खेल आज के युवाओं का उत्साह बढ़ाने के काम आता है। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा के बाद इस माह के अंत में हम आईटा की अंडर 14 और 16 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित कर रहे हैं। प्रदेश में लगातार राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन से खिलाड़ियों के खेल को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। स्पर्धा के बारे में सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि स्पर्धा में 30 युगल खिलाड़ी खेल रहे हैं। स्पर्धा नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। मौसम ठीक होने पर मुकाबले शुक्रवार सुबह से प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर शारडा एनर्जी के पंकज शारडा, स्पर्धा के प्रायोजक नेशनल गैरेज के चेयरमैन शंशाक शाह, डॉ. ए. फरिश्ता, लारेंस सेंटियागो सहित प्रदेश संघ के पदाधिकारी और टेनिस खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक तिवारी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में