शुक्रवार, 23 सितंबर 2011

आइटा टेनिस में आज साइन इन

अखिल भारतीय आइटा टेलेंट सीरिज लॉन टेनिस में शुक्रवार को साइन इन होगा। स्पर्धा में बालक वर्ग में पात्रता चक्र के मुकाबलों की पूरी संभावना है। ये मुकाबले साइन इन के बाद शुक्रवार से यूनियन और छत्तीसगढ़ क्लब में होंगे।
छत्तीसगढ़ लॉन टेनिस संघ द्वारा अंडर 14 और 16 की चैंपियनशिप का आयोजन 26 सितंबर से किया गया है। इसके लिए 23 सितंबर तो यूनियन क्लब में 12 से दो बजे तक साइन इन रखा गया है। इसमें देश भर के खिलाड़ी शामिल होंगे। संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि बालक वर्ग के अंडर 14 और 16 में करीब 70-70 खिलाड़ियों की एंट्री आ गई है। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में 32 का ड्रा निकाला जाता है। इस ड्रा में 20 खिलाड़ी वरीयता प्राप्त होते हैं, चार खिलाड़ियों को वाइड कार्ड एंट्री दी जाती है, बाकी के 8 खिलाड़ी पात्रता चक्र के मुकाबलों के बाद प्रवेश के पात्र होते हैं। उन्होंने बताया कि 70-70 खिलाड़ियों में 24-24 खिलाड़ी निकालने के बाद आठ स्थानों के लिए करीब 40-40 खिलाड़ियों में मुकाबले की संभावना है। साइन इन में खिलाड़ियों के आने के बाद मालूम होगा कि पात्रता चक्र में कितने खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। बालिका वर्ग के बारे में उन्होंने बताया कि इसके किसी भी वर्ग में पात्रता चक्र के मुकाबले नहीं होगें क्योंकि दोनों वर्गा में 25-25 एंट्री ही आई है। बालिका वर्ग में भी 32 का ड्रा निकाला जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में