रविवार, 18 सितंबर 2011

पहले दिन कोरबा के खिलाड़ी छाए

राज्य ताइक्वांडो के पहले दिन हुए मुकाबलों में कोरबा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्पर्धा में प्रदेश के 200 से ज्यादा सब जूनियर और सीनियर खिलाड़ी खेल रहे हैं। स्पर्धा का उद्घाटन खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहिले ने किया।
बूढेÞश्वर मंदिर में खेली जा रही स्पर्धा में सब जूनियर बालिका वर्ग के 16 किलो ग्राम में स्वर्ण महासमुन्द की सेजल चन्द्राकर ने जीता। 18 किलो ग्राम में स्वर्ण महासमुन्द की अंजली यादव, रजत कल्पना (जगदलपुर), 21 किलो ग्राम स्वर्ण सिमरन देवांगन (कोरबा), रजत आरती (रायपुर), 35 किलो ग्राम स्वर्ण मनीषा साहू (कोरबा), रजत चांदनी (रायगढ़)। बालक वर्ग 18 किलो ग्राम स्वर्ण विवेक साहू (कोरबा), रजत पुष्पहार (महासमुन्द), कांस्य औरव (बिलासपुर), 21 किलो ग्राम स्वर्ण कमलेश भारती (कोरबा), रजत अभिनव कुमार (कोरिया), कांस्य सोमेश पटेल (महासमुन्द), 23 किलो ग्राम स्वर्ण एजाज अहमद (बिलासपुर), रजत आशुतोष चन्द्राकर (दुर्ग), दिव्यम सिंह (महासमुन्द)।
मुकाबलों से पहले स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए खाद्य मंत्री पुन्नुलाल मोहिले ने कहा कि ताइक्वांडो के खेल में पैरों का कमाल दिखाकर खिलाड़ी धमाल करते हैं। उन्होंने कई खेलों के बारे में तुकबंदी में बताया कि कौन सा खेल क्या करता है। कुश्ती के बारे में कहा कुश्ती भगाती है सुस्ती, फुटबॉल, वालीबॉल में होता है पैरों और हाथों का कमाल। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को मेहनत करके राज्य का नाम राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने को कहा। प्रदेश संघ के अध्यक्ष आरएल आम्रवंशी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में संघ काम कर रहा है। यह तय है कि अगली बार जब राज्य स्पर्धा का आयोजन होगा तो इस स्पर्धा से दुगने खिलाड़ी खेलने आएंगे। संघ के सचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी गोवा में 28 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने जाएंगे। सीनियर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्पर्धा कोलकाता में नवंबर में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में