मंगलवार, 20 सितंबर 2011

राज्य ताइक्वांडो में कोरबा का दबदबा

राज्य ताइक्वांडो में सीनियर वर्ग के साथ सब जूनियर वर्ग में कोरबा का दबदबा रहा। इसी के साथ आदिवासी क्षेत्र बस्तर के खिलाड़ियों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
राजधानी में दो दिनों तक चली स्पर्धा में सीनियर वर्ग के 54 किलो ग्राम में स्वर्ण संजय बरेठ (कोरबा), रजत आमोश मसीह (कोरबा), कांस्य आकाश (बिलासपुुर) और भीष्म कुमार (महासमुन्द)। 58 किलो ग्राम स्वर्ण ओम प्रकाश केंवट (कोरबा), रजत अखिलेश कैवर्त (कोरबा), कांस्य अखलाक हुसैन (कोरबा), अंकुर मिश्रा (बिलासपुर)। 63 किलो ग्राम स्वर्ण अनिल क्षत्री कोरबा, रजत मोहन सिंह (कोरबा), कांस्य परमेश्वर पटेल (कोरबा), सीए प्रतिष्ठा (बिलासपुर)। 68 किलो ग्राम स्वर्ण अनुराग मसीह (कोरबा), रजत उकेश दास (रायपुर), कांस्य श्रीकांत बोरा (रायपुर)। 74 किलो ग्राम स्वर्ण अनिल मन्नेवार (कोरबा), रजत गंगेश दास (रायपुर), कांस्य प्रभात सोनी (बिलासपुर), धमेन्द्र साहू (दुर्ग)। 80 किलो ग्राम स्वर्ण आनंद कुमार। 87 किलो ग्राम स्वर्ण विक्रम प्रताप सिंह , रजत आशीष (कोरबा)।
सब जूनियर वर्ग- 24 किलो ग्राम स्वर्ण वंदना (बस्तर), रजत अंशु (रायगढ़), कांस्य शनवीराय (बस्तर), 26 किलो ग्राम स्वर्ण हर्षिता (बस्तर), रजत मानसी चन्द्रा (कोरबा), कांस्य काजल (बस्तर)। 29 किलो ग्राम स्वर्ण आशु साहू (कोरबा), रजत प्रकाश नाथ (कांकेर), कांस्य राहुल उइके (कांकेर), मिथलेश सोनकर (राजनांदगांव)।
विजेता खिलाड़ियों को हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आरएल आम्रवंशी, सचिव अनिल द्विवेदी, महेश दास, रवि वोरा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में