राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबॉल में रिकॉर्ड 10वीं जीत खिताबी जीत प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की टीम को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जीत पर शाबासी दी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेश पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम के जीतने के बाद ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया की पहल पर टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर टीम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य प्रशिक्षक राजेश पटेल, सहायक प्रशिक्षक इकबाल अहमद खान का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी विक्रम सिंह सिसोदिया, संघ के चेयरमैन एवं खाद्य सचिव, सोनमोनी बोरा आईएएस, खेल संचालक जी पी सिंह उपस्थित थे।
बालिका टीम इस प्रकार है: पी दिव्या (कप्तान), रिया वर्मा, रमी वानखडे, वंदना आर्या, रागनी झा, मनीषा गुर्जर, के राज लक्ष्मी, टी दिव्या सभी बीएसपी, अनामिका लकड़ा सरगुजा जिला, डोवल्लवी साहू, स्वाति साहू राजनांदगाव, ज्योति गुप्ता दुर्ग।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें