रविवार, 12 जून 2011

ओलंपिक दिवस पर इनामी दौड़ की तैयारी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी अपने पहले कार्यक्रम के रूप में ओलंपिक दिवस पर 23 जून को इनामी दौड़ का आयोजन करने की तैयारी में है। इस पर चर्चा करने के लिए 12 जून को नए विश्राम गृह में दोपहर 3 बजे बैठक का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि संघ ने राज्य में ओलंपिक दिवस के दिन राजधानी में एक भव्य इनामी दौड़ करने का मन बनाया है। इस दौड़ में एक लाख पचास हजार के पुरस्कार बांटे जाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग में टॉप टेन खिलाड़ियों के साथ दोनों वर्गाें में पांच-पांच अन्य खिलाड़ियों को इनाम दिया जाएगा। अभी यह तय नहीं है। किस स्थान पर रहने वालों को कितना इनाम दिया जाएगा। इसी के साथ दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्या होना चाहिए, इसी पर चर्चा करने के लिए 12 जून को ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े मान्यता प्राप्त के साथ गैरमान्यता प्राप्त खेल संघों के भी अध्यक्ष और सचिवों को आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ जिला ओलंपिक संघों के भी अध्यक्ष और सचिव बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सभी से सुझाव लिए जाएंगे कि दौड़ को कैसे ऐतिसाहिक बनाया जाए।
दौड़ में प्रदेश के हर खेल के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बुलाया जाएगा। नामी खिलाड़ियों को भी दौड़ में बुलाने पर चर्चा होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में