मंगलवार, 9 अगस्त 2011

रायपुर के जंपरों का दबदबा

क्षेत्रीय स्कूली जंप रोप में रायपुर जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्पर्धा में सबसे ज्यादा पदक तो रायपुर के नाम रहे, पर ग्रामीण खिलाड़ियों ने भी पहली बार स्पर्धा में जौहर दिखाएं। बलौदाबाजार के साथ महासमुन्द के खिलाड़ी भी पदक जीतने में सफल रहे। धमतरी जिले से कोई खिलाड़ी नहीं आया।

द्रोणाचार्य स्कूल में खेली गई स्पर्धा में अंडर 14, 17 और 19 साल वर्ग में मुकाबले हुए। स्पर्धा में रायपुर के साथ महासमुन्द और बलौदाबाजार शिक्षा जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्पर्धा के नतीजे इस प्रकार रहे- 30 सेंकेड स्पीड अंडर 14 में प्रथम सुधांशु ठाकुर। प्रथम राखी रानी (बबा), द्वितीय दुलेश्वरी तांडी। अंडर 17 प्रथम सिद्धार्थ तोलानी, द्वितीय शंकर (महासमुन्द)। प्रथम ललिता, द्वितीय निकहत (बबा)। अंडर 19 प्रथम हिमांशु बिटुरवार, द्वितीय शुभम तिवारी (बबा)। डबल अंडर के अंडर 14 में प्रथम रोहन दास, द्वितीय आशुतोष (बबा)। प्रथम गंगोत्री (बबा), द्वितीय दुलेश्वरी तांडी। अंडर 17 प्रथम सत्यम तोलानी, द्वितीय शंकर साहू (महासमुन्द)। अंडर 19 प्रथम शिखर क्षत्रीय, द्वितीय अनुराग फिलीप। प्रथम स्मिता दास, द्वितीय ओमेश्वरी। इंडोरेंस तीन मिनट- अंडर 14 प्रथम दिनेश रजवाड़े, द्वितीय आशुतोष (बबा), प्रथम केशरी, द्वितीय चैतन्या। अंडर 17 प्रथम अमन ध्रुव, द्वितीय प्रत्युष। प्रथम सुष्मिता, द्वितीय खिलेश्वरी (बबा)। अंडर 19 प्रथम प्रवीण शर्मा, द्वितीय चंदन (महासमुन्द), प्रथम अनिशा तिवारी, द्वितीय ओमेश्वरी। फ्री स्टाइल अंडर 14 प्रथम अनुभव पांथ्रे, द्वितीय अमितेष (बबा), प्रथम गीतिका मलेवार, द्वितीय राधिका। अंडर 17 प्रथम आदित्य शुक्ला, द्वितीय शंकर महासमुन्द। प्रथम ललिता, द्वितीय विद्या (बबा)। अंडर 19 प्रथम अभिजीत मोहदीकर, द्वितीय चंदन साहू (महासमुन्द), प्रथम श्वेता कुर्रे। जंप रोप के कोच अखिलेश दुबे ने बताया कि स्पर्धा का उद्घाटन द्रोणाचार्य स्कूल के संचालक बहादुर आर्या ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में