गुरुवार, 29 अप्रैल 2010

आयुशी दोहरे खिताब के करीब

अखिल भारतीय लॉन टेनिस के अंडर १४ के साथ अंडर १६ साल के फाइनल में छत्तीसगढ़ की आयुशी चौहान ने स्थान बना लिया है।
यह जानकारी देते प्रदेश संघ के गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि यह स्पर्धा इलाबाबाद में २६ अप्रैल से चल रही है। इसमें अंडर १४ साल के सेमीफाइनल में आयुशी चौहान ने बंगाल की मरियम जावेद को सीधे सेटों में ६-१, ६-१ से परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया। इसी के साथ आयुशी ने अंडर १६ के युगल सेमीफाइनल में अपनी साथी प्रज्ञा सिंहा के साथ मिलकर मेजबान उप की जोड़ी महक पंडया और श्रेया पांड को ७-२ से परास्त कर फाइनल में स्थान बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में