गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

कराते खिलाड़ी सीएम से करेंगे शिकायत

प्रदेश के खेल विभाग द्वारा कराते खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति न देने की शिकायक अब मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खेल मंत्री लता उसेंडी से करने का मन प्रदेश के कराते खिलाडिय़ों ने बनाया है। ये खिलाड़ी अपने पालकों को साथ कराते संघ की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कराते संघ के अजय साहू ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग ने कराते संघ के विवाद का हवाला देते हुए प्रदेश के कराते खिलाडिय़ों की खेलवृत्ति रोक दी है। उन्होंने बताया कि जब खेल विभाग ने हमारे संघ के साथ मिलकर आयोजन करवाया था तो वह आयोजन गलत कैसे हो सकता है। खेल विभाग ने अपने विभाग के आयोजन के प्रमाणपत्रों को ही नकार दिया है। पूर्व में खेल विभाग के संचालक जीपी सिंह ने कहा था कि खिलाडिय़ों के साथ अन्याय होने नहीं दिया जाएगा, लेकिन खिलाडिय़ों को खेलवृत्ति नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब संघ ने फैसला किया है कि खिलाडिय़ों और उनके पालकों के साथ मिलकर इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ खेल मंत्री लता उसेंडी से भी शिकायत की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में