गुरुवार, 5 मई 2011

22 खेलों में देंगे प्रशिक्षण

राजधानी रायपुर के साथ जिले के आधा दर्जन विकासखंडों में जिला खेल विभाग खेल संघों की मदद से 22 खेलों का प्रशिक्षण शिविर लगाएगा। खेल संघों के साथ बैठक में यह फैसला बुधवार को किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के संबंध में राजधानी के वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे की अध्यक्षता में नेताजी स्टेडियम के कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में खेल संघ के पदाधिकारियों को बताया गया कि खेल संचालनालय से प्रशिक्षण शिविर के लिए एक लाख पचास हजार की राशि मिली है। इस राशि में से एक लाख दस हजार के खेल सामान लिए जाएंगे। बाकी व्यय प्रमाणपत्रों, फोटो और स्टेशनरी के साथ मैदान आदि पर किया जाएगा। जिन खेलों का प्रशिक्षण लगाया जाना है उनमें वालीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबॉल, साफ्टबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कराते, भारोत्तोलन, जूडो, टेनीक्वीइट म्यूथाई, नेटबॉल, ताइक्वांडो, नेटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, जंप रोप, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, थ्रोबाल, कैरम, मुक्केबाजी, वूशू शामिल हैं। इन खेलों में से कुछ खेलों के शिविर भाटापारा, तिल्दा, सिमगा, छूरा, गरियाबंद, कसडोल, बैकुंठ में लगाए जाएंगे। बैठक में 20 खेल संघों के पदाधिकारी और कुछ खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में