सोमवार, 2 मई 2011

प्रदेश की साफ्ट टेनिस टीम तय

अहमदाबाद में अगले माह होने वाली राष्ट्रीय साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में खेलने जाने वाली प्रदेश के बालक और बालिकाओं की टीम घोषित कर दी गई है। टीम का चयन राज्य स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश संघ के सचिव प्रमोद सिंह ठाकुर ने बताया कि अहमदाबाद में 13 से 17 मई तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी। इस चैंपियनशिप में खेलने जाने वाले खिलाड़ियों का चयन करने के लिए राज्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शन के आधार पर 14 बालक और 14 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चुने गए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर रायपुर के मेडिकल कॉलेज में लगाया जाएगा।
टीम इस प्रकार है- बालक- आकाश पाटिल, हिमांशु मौर्य, नील शुक्ला, आदित्य सिंहा, अनिमेष धनगर, प्रियांश ठाकुर, अभय बख्शी, ऋषभ भंसाली, कुंदन आहूजा, प्रितोष जंघेल, यश डोगर, संजय साहू, हनी मेहता। बालिका
टीम- अन्नपूर्णी, वैष्णवी, प्रिया राजपूत, अस्मिता पटेल, धनंजयी जंघेल, शांभवी ठाकुर, साक्षी वर्मा, रेणुका साहू, बरनाली दास, निकिता सिंह, अपूर्वा पाल, सरोजनी यादव, रेणुका पटेल और संध्या वर्मा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में