सोमवार, 6 दिसंबर 2010

छत्तीसगढ़ का पात्रता चक्र में दबदबा

चैंपियंस सीरिज लॉन टेनिस के पात्रता चक्र में मेजबान छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। दो वर्गों के लिए जीते १६ में से ९ खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के हैं। मुख्य ड्रा के मुकाबले ६ दिसंबर से प्रारंभ होंगे। पात्रता चक्र के मुकाबले एनएच गोयल स्कूल में खेले गए। इन मुकाबलों के बाद अंडर १२ और अंडर १४ के लिए ८-८ खिलाडिय़ों का चयन किया गया। अंडर १४ में चुने गए खिलाडिय़ों में Ÿोयांस मेहता, परमजीत होरा, नील शुक्ला, हिमांशु मोर्या (छत्तीसगढ़), अर्जुन पटनायक, करीम खान, नाजीर खान (एपी) एवं दुर्वीश हांडा (दिल्ली शामिल हैं। अंडर १२ में रिषभ अंसारी, अनुरंजन, राज्यवर्धन सिंग, प्रांजल गोलछा देवापी सिंग (छत्तीसगढ़) शामिल हैं। इन खिलाडिय़ों का चयन मैचों में जीत के आधार पर किया गया। अंडर १२ में २६ और अंडर १४ में २५ खिलाड़ी पात्रता चक्र के मुकाबलों में मैदान में थे।
प्रदेश लॉन टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया कि ६ दिसंबर से होने वाली स्पर्धा में बालक से साथ बालिका वर्ग में भी ३२-३२ का ड्रा बनना है। उन्होंने बताया कि मुख्य ड्रा में २० खिलाड़ी वरीयता वाले होते हैं। इसके बाद ४ खिलाडिय़ों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया जाता है। बचे ८ खिलाडिय़ों के लिए पात्रता चक्र के मैच होते हैं। अगर खिलाडिय़ों की संख्या ८ होती है तो पात्रता चक्र के मुकाबलों की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन इससे ज्यादा खिलाड़ी होने पर मैच करवाने पड़ते हैं। यहां भी अंडर १२ और १४ के बालक वर्ग में ८-८ खिलाडिय़ों से ज्यादा खिलाड़ी होने की वजह से पात्रता चक्र के मुकाबले करवाने पड़े। उन्होंने बताया कि ६ दिसंबर को होने वाले मुख्य ड्रा के मुकाबलों का उद्घाटन सुबह को ९.३० बजे एनएच गोयल स्कूल में खेलमंत्री लती उसेंडी करेंगी। इस दिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम का सम्मान लॉन टेनिस संघ द्वारा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में