बुधवार, 29 दिसंबर 2010

राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा के मुख्यमंत्री सरंक्षक

राजधानी रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरंक्षक होंगे। इसी के साथ वे समापन समारोह के मुख्यअतिथि भी होंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में मुलाकात करके स्पर्धा के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ उनसे स्पर्धा का सरंक्षक बनने का आग्रह किया। इसी के साथ उनसे समापन समारोह में मुख्यअतिथि बनने का भी निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों आग्रह स्वीकार करते हुए स्पर्धा के सरंक्षक बनने के साथ समापन के मुख्यअतिथि भी बनने की सहमति दे दी है। श्री होरा ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक राजधानी के इंडोर स्टेडियम में होगी। स्पर्धा में देश के 27 राज्यों की टीमें खेलने आएंगी। स्पर्धा बालिका वर्ग में होगी जिसमें 486 खिलाड़ी खेलने आएंगी। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा के दूरदर्शन में सीधे प्रसारण का भी प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

हिन्दी में लिखें

खेलगढ़ Headline Animator

खेलगढ़ की चर्चा हिन्दुस्तान में